एक्सप्लोरर

'वोट दिया तो होगा बुरा', वोटरों को धमकाने वाले TMC विधायक के खिलाफ बीजेपी ने की EC से शिकायत

टीएमसी विधायक नरेन चक्रबर्ती के वोटरों को धमकाने के मामले में बंगाल बीजेपी सांसदों के दल ने चुनाव आयोग से मुलाकात की.  

टीएमसी विधायक नरेन चक्रबर्ती के वोटरों को धमकाने के मामले में बंगाल बीजेपी सांसदों के दल ने चुनाव आयोग से मुलाकात की.  बंगाल बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सुकांता मजूमदार समेत अन्य नेताओं ने केंद्रीय चुनाव आयोग को इसे लेकर ज्ञापन भी दिया है. 
 
बंगाल बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सुकांता मजूमदार ने कहा, टीएमसी के विधायक नरेंद्र नाथ चक्रबर्ती एक वायरल वीडियो में कहते दिख रहे हैं कि अगर लोग आसनसोल के लोकसभा उपचुनाव में वोट करने गए तो वह किसी की जान की जिम्मेदारी नहीं लेंगे. वह मान लेंगे कि उन्होंने बीजेपी को वोट दिया है. सुकांता ने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ने हमें भरोसा दिलाया है कि वह उनके खिलाफ एक्शन लेंगे.

सुकांता मजूमदार ने कहा, यह पांडवेश्वर के विधायक की अपने क्षेत्र के लोगों को सीधी धमकी है. हमने मुख्य चुनाव आयुक्त से मुलाकात की, जिन्होंने हमें भरोसा दिलाया कि वह उनके खिलाफ कार्रवाई करेंगे.

वायरल वीडियो में क्या है

टीएमसी विधायक नरेन चक्रवर्ती का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो कथित तौर पर बीजेपी नेताओं को धमकी देते हुए दिख रहे हैं. वीडियो में टीएमसी विधायक को कहते हुए सुना जा सकता है कि बीजेपी समर्थक वोट देने के लिए नहीं निकलें. अगर वो लोग बीजेपी को वोट डालते हैं तो उन्हें देख लिया जाएगा. इस कथित वीडियो में विधायक ये भी कहते हुए दिख रहे हैं कि जो बीजेपी को वोट नहीं देंगे वही बंगाल में रहकर नौकरी और बिजनेस कर सकते हैं. 

विधानसभा में बीजेपी-टीएमसी विधायकों में हुई थी हाथापाई

पश्चिम बंगाल विधानसभा के बजट सत्र का आखिरी दिन हंगामेदार रहा. सोमवार को बीजेपी और टीएमसी के विधायकों में जमकर हाथापाई हुई और कपड़े भी फाड़े गए. बीजेपी ने आरोप लगाया कि जब उसने बीरभूम मामले पर चर्चा की मांग की तो टीएमसी के विधायकों ने आपा खो दिया और हाथापाई की. इस दौरान बीजेपी विधायक मनोज तिग्गा के साथ मारपीट की गई.

इसके बाद बीजेपी के विधायकों ने सदन से वॉकआउट कर दिया. इस हाथापाई में टीएमसी के विधायक आसित मजूमदार को भी कथित तौर पर नाक पर चोट आई थी. इस घटना के बाद पांच बीजेपी विधायकों को सस्पेंड कर दिया गया, जिसमें शुभेंदु अधिकारी, मनोज तिग्गा, शंकर घोष, दीपक बरमन और नरहारी महतो शामिल हैं.

ये भी पढ़ें- Pakistan Political Crisis: इमरान खान की सरकार का काउंटडाउन शुरू! 3 अप्रैल को अविश्वास प्रस्ताव पर होगी वोटिंग, गृह मंत्री का दावा

Ukraine-Russia War: यूक्रेन से युद्ध पर समर्थन, रूबल में व्यापार, रूसी विदेश मंत्री के भारत दौरे से पुतिन को ये उम्मीदें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'भारत को विश्वगुरु बनाना है तो...,' मोहन भागवत का बड़ा बयान
'भारत को विश्वगुरु बनाना है तो...,' मोहन भागवत का बड़ा बयान
NEET पेपर लीक के बाद NTA का एक्शन, उठाया ये बड़ा कदम
NEET पेपर लीक के बाद NTA का एक्शन, उठाया ये बड़ा कदम
'शशि थरूर को कोई शक है तो...', पवन खेड़ा ने बयान पर दिया ऐसा जवाब
'शशि थरूर को कोई शक है तो...', पवन खेड़ा ने बयान पर दिया ऐसा जवाब

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
PM से मिलेंगे शरद पवार के सभी सांसद, सुप्रिया सुले बोलीं, 'हमने...'
PM से मिलेंगे शरद पवार के सभी सांसद, सुप्रिया सुले बोलीं, 'हमने...'
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
Co-Funder Hires The Taxi Driver: टैक्सी ड्राइवर बना कंपनी का पहला कर्मचारी, आज बड़े पद पर
टैक्सी ड्राइवर बना कंपनी का पहला कर्मचारी, आज बड़े पद पर
Embed widget