एक्सप्लोरर

Ukraine-Russia War: यूक्रेन से युद्ध पर समर्थन, रूबल में व्यापार, रूसी विदेश मंत्री के भारत दौरे से पुतिन को ये उम्मीदें

Russia-Ukraine War: यूक्रेन से चल रहे युद्ध के बीच खबर है कि रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव जल्द भारत के दौरे पर जाने वाले हैं. हालांकि, अभी तक तारीख का ऐलान नहीं हुआ है लेकिन माना जा रहा है कि इसी हफ्ते रूसी विदेश मंत्री दिल्ली आ सकते हैं.

यूक्रेन से चल रहे युद्ध के बीच खबर है कि रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव जल्द भारत के दौरे पर जाने वाले हैं. हालांकि, अभी तक तारीख का ऐलान नहीं हुआ है लेकिन माना जा रहा है कि इसी हफ्ते रूसी विदेश मंत्री दिल्ली आ सकते हैं.

रूस के विदेश मंत्री लावरोव का भारत दौरा इसलिए अहम है क्योंकि भारत उन चुनिंदा बड़े देशों में शामिल है, जो यूक्रेन-रूस के बीच चल रहे युद्ध में पूरी तरह‌ तटस्थ हैं. भारत ना यूक्रेन का समर्थन कर रहा है और ना ही रूस का. भारत चाहता है कि दोनों देशों के बीच जल्द से जल्द शांति कायम हो और यूक्रेन में हो रहे जान-माल के नुकसान को रोका जा सके.

भारत ने अपनाया तटस्थ रुख

ऐसे समय में जब अमेरिका और यूरोप सहित अधिकतर पश्चिमी देश रूस के विरोध में खड़े हैं और रूस‌ पर प्रतिबंध लगा रहे हैं, भारत ने रूस का खुल कर विरोध नहीं  किया है. चीन, यूएई और सऊदी अरब जैसे देशों की तरह ही भारत संयुक्त राष्ट्र में रूस के खिलाफ सभी प्रस्तावों पर हुई वोटिंग के दौरान अनुपस्थित रहा. ऐसे में रूस की कोशिश है कि भारत से संबंधों को अधिक मजबूत किया जा सके.

भारत-रूस की दोस्त बहुत पुरानी

भारत भी रूस के खिलाफ इसलिए नहीं जाना चाहता क्योंकि दोनों ही देशों की दोस्ती बेहद पुरानी और मुश्किल हालातों में भी खरी उतरी है. 1971 के पाकिस्तान युद्ध में रूस ने अमेरिकी जंगी बेड़े को भारत के खिलाफ कार्रवाई करने से रोक दिया था. आज भारत के 50 प्रतिशत हथियार और सैन्य साजो सामान रूस से ही आयात होते हैं. एके-203 असॉल्ट राइफल से लेकर टी-90 टैंक, मी-17 हेलीकॉप्टर मिग और सुखोई फाइटर जेट से लेकर एस-400 डिफेंस सिस्टम तक सब भारत रूस से ही खरीदता आया है. भारत का रूस के साथ करीब 9 बिलियन डॉलर का व्यापार भी होता है. ऐसे में भारत किसी भी कीमत पर रूस को नाराज नहीं कर सकता था.

यूक्रेन युद्ध के दौरान रूस को भारत की ज्यादा जरूरत

लेकिन यूक्रेन से युद्ध के दौरान रूस को भारत की ज्यादा जरूरत है. इसका बड़ा कारण ये है कि रूस आज पूरी दुनिया में अलग-थलग पड़ गया है. उसके खिलाफ अमेरिका सहित सभी बड़े देशों ने पाबंदियां लगा दी हैं. चीन जरूर रूस के साथ खड़ा दिखाई पड़ता है लेकिन चीन के भी अमेरिका और यूरोपीय देशों के साथ संबंध इतने अच्छे नहीं हैं.

भारत के रूस और पश्चिमी देशों से अच्छे रिश्ते

भारत आज दुनिया के उन चुनिंदा बड़े देशों में शामिल है जो रूस के साथ भी मजबूत संबंध रखता है और अमेरिका सहित बाकी पश्चिमी देशों से भी. यहां तक की यूक्रेन से भी भारत के अच्छे संबंध हैं. युद्ध के दौरान भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उन चुनिंदा राष्ट्राध्यक्षों में शामिल हैं, जो रूस के राष्ट्रपति पुतिन से भी फोन पर बात करते हैं और यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की से भी. भारत के कहने पर दोनों ही देशों यानी रूस और यूक्रेन ने कुछ समय के लिए युद्धविराम की घोषणा तक की थी ताकि भारतीय छात्रों को सुरक्षित वॉर-जोन से निकाला जा सके.

अपनी यात्रा के दौरान लावरोव भारत से समर्थन की अपेक्षा तो रखते ही हैं ‌साथ ही डॉलर की बजाए दोनों देशों के बीच व्यापार के लिए रूसी करेंसी रूबल में करने की पेशकश भी कर सकते हैं. माना जा रहा है कि भारत भी इस पर विचार कर सकता है.

सब खिलाफ होंगे तो बातचीत कौन करेगा?

भारत भी साफ कर चुका है कि रूस के साथ संबंध इसलिए भी बनाए रखना जरूरी है ताकि युद्ध रोकने के लिए रूस से बातचीत की जा सके. अगर सभी देश रूस के खिलाफ खड़े हो जाएंगे तो रूस से बातचीत कौन करेगा. वैसे भी रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और प्रधानमंत्री मोदी की दोस्ती किसी से छिपी नहीं है.

कोरोना काल के बाद और युद्ध से ठीक पहले पुतिन ने अगर किसी देश की यात्रा की थी तो वो भारत ही था. हालांकि, वे मात्र छह घंटे के लिए ही भारत में आए थे लेकिन ये रूस का भारत के प्रति झुकाव साफ दिखाता है. ऐसे में ये अतिश्योक्ति नहीं होगा कि आने वाले दिनों में भारत दोनों देश यानी रूस और यूक्रेन के बीच शांतिदूत की भूमिका भी निभा सकता है.

ये भी पढ़ें

Ukraine-Russia War: युद्ध के बीच रूस का बड़ा दावा, कहा- तबाह किए यूक्रेन के 123 एयरक्राफ्ट्स, 74 हेलिकॉप्टर्स और 309 UAV

यूपी में बीजेपी को हराना है तो मुसलमानों को... चुनावों में करारी हार के बाद बोलीं मायावती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नोएडा एयरपोर्ट पर उड़ान का रास्ता साफ! CM योगी को सौंपा गया एयरोड्रम लाइसेंस, जल्द शुरू होगा सफर
नोएडा एयरपोर्ट पर उड़ान का रास्ता साफ! CM योगी को सौंपा गया एयरोड्रम लाइसेंस, जल्द शुरू होगा सफर
Hyderabad Meat: नॉनवेज खाने वाले हो जाएं अलर्ट, बदबू छुपाने के लिए गंदे पानी में भिगोकर बेचा जा रहा सड़ा मांस! जांच में बड़ा खुलासा
नॉनवेज खाने वाले हो जाएं अलर्ट, बदबू छुपाने के लिए गंदे पानी में भिगोकर बेचा जा रहा सड़ा मांस! जांच में बड़ा खुलासा
Farooq Abdullah Firing: 'मैं उन्हें 20 साल से मारना चाहता था', फारूक अब्दुल्ला पर फायरिंग करने वाला कमल सिंह जामवाल कौन?
'मैं उन्हें 20 साल से मारना चाहता था', फारूक अब्दुल्ला पर फायरिंग करने वाला कमल सिंह कौन?
'स्पीकर के खिलाफ प्रस्ताव लाए तो हमसे नहीं पूछा..', AIMIM चीफ ओवैसी ने कांग्रेस पर निकाली भड़ास
'स्पीकर के खिलाफ प्रस्ताव लाए तो हमसे नहीं पूछा..', AIMIM चीफ ओवैसी ने कांग्रेस पर निकाली भड़ास

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Middle East War: ट्रंप ने जंग के पहले हफ्ते में 11.3 बिलियन डॉलर फूंके! पेंटागन का चौंकाने वाला खुलासा, क्या कंगाल होगा US?
ट्रंप ने जंग के पहले हफ्ते में 11.3 बिलियन डॉलर फूंके! पेंटागन का चौंकाने वाला खुलासा, क्या कंगाल होगा US?
चुनाव से पहले पश्चिमी यूपी के लिए अखिलेश यादव ने बनाया बड़ा प्लान, नया समीकरण साधने की कोशिश
चुनाव से पहले पश्चिमी यूपी के लिए अखिलेश यादव ने बनाया बड़ा प्लान, नया समीकरण साधने की कोशिश
ईरान की मिसाइलों में रूस के ‘फिंगरप्रिंट’, मिडिल ईस्ट की जंग के बीच बड़ा खुलासा
ईरान की मिसाइलों में रूस के ‘फिंगरप्रिंट’, मिडिल ईस्ट की जंग के बीच बड़ा खुलासा
The hundred 2026 Auction: द हंड्रेड ऑक्शन में नंबर-1 गेंदबाज सादिया इकबाल रही अनसोल्ड, पाकिस्तानी खिलाड़ियों को नहीं मिला खरीदार
द हंड्रेड ऑक्शन में नंबर-1 गेंदबाज सादिया इकबाल रही अनसोल्ड, पाकिस्तानी खिलाड़ियों को नहीं मिला खरीदार
Bigg Boss 19 ने गौरव खन्ना संग कर दिया खेल! शो जीतने के 3 महीने बाद भी नहीं मिली 50 लाख रुपये की प्राइज मनी
बिग बॉस 19 ने गौरव खन्ना संग कर दिया खेल! शो जीतने के 3 महीने बाद भी नहीं मिली प्राइज मनी
भारत को तगड़ा झटका देगा अमेरिका, ट्रेड को लेकर शुरू हुई जांच, 16 देशों की लिस्ट में इंडिया
भारत को तगड़ा झटका देगा अमेरिका, ट्रेड को लेकर शुरू हुई जांच, 16 देशों की लिस्ट में इंडिया
पीरियड्स में आने वाले ब्लड से पता चलती हैं ये बीमारियां, कैसे मिलती है इनकी जानकारी?
पीरियड्स में आने वाले ब्लड से पता चलती हैं ये बीमारियां, कैसे मिलती है इनकी जानकारी?
सिर्फ ईरान नहीं, इन देशों में भी हिजाब है मैंडेटरी, कानून तोड़ा तो मिलती है सख्त सजा
सिर्फ ईरान नहीं, इन देशों में भी हिजाब है मैंडेटरी, कानून तोड़ा तो मिलती है सख्त सजा
Embed widget