एक्सप्लोरर

Manipur Violence: बंगाल विधानसभा में मणिपुर पर प्रस्ताव पेश, TMC-BJP भिड़े, ममता बोलीं- मुझे ज्ञान नहीं चाहिए

Manipur Violence: मणिपुर मुद्दे पर दिल्ली की संसद में विपक्ष का जोरदार हंगामा चल रहा है. उधर पश्चिम बंगाल विधानसभा में मणिपुर एक प्रस्ताव पेश कर दिया गया.

West Bengal Assembly Introduced Resolution: मणिपुर हिंसा का मामला बीते तीन महीनों से सुर्खियों में है. विपक्ष लगातार केंद्र और मोदी सरकार से जवाब मांग रहा है. प्रधानमंत्री मोदी से मणिपुर मामले में सदन में बोलने की मांग की जा रही है. इस बीच बंगाल विधानसभा में मणिपुर पर एक प्रस्ताव पेश हो गया है. इसके बाद सदन में बीजेपी विधायकों को बोलने का मौका भी दिया गया. 

बीजेपी विधायक शंकर घोष ने कहा, बंगाल की सरकार कितनी गंभीर है ये इससे पता चलता है कि इसका समय कम कर दिया गया है. पहले दो घंटे का समय दिया गया था जिसे सदन की सहमति से एक घंटा किया गया था. 

वहीं बीजेपी के हिरनमय चट्टोपाध्याय ने कहा, टुकड़े-टुकड़े गैंग और INDIA बराबर है. मणिपुर पर चर्चा हो रही है तो फिर राजस्थान पर चर्चा क्यों नही हो रही है. आपको अपना राज्य नहीं दिख रहा है. ममता बनर्जी को मणिपुर, यूपी, महाराष्ट्र, असम दिख जाता है लेकिन बंगाल की हिंसा नहीं दिखती है.

'मणिपुर एक दूसरे राज्य और विधानसभा का मामला'

बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी ने कहा, 'मणिपुर एक दूसरे राज्य और विधानसभा का मामला है. जब वहां पर कोई समस्या होगी तो संसद मे इसपर बहस हो सकती है लेकिन किसी राज्य को अधिकार नहीं है कि वो इसपर बहस कर सके. ये मामला सुप्रीम कोर्ट में है और इसपर सुनवाई हो रही है. ये आपने राजनीतिक फायदे के लिए किया है. सिर्फ INDIA लिख देने से ही इंडिया नहीं हो जाता है. 2021 से लेकर अभी तक जो मौत हुई है उसपर कभी चर्चा नहीं हुई है.'

इसके बाद ममता बनर्जी ने भी विधानसभा में अपनी बात रखी. उन्होंने कहा, "Dont talk like rubbish. बीजेपी को कोई कुछ नहीं बोल सकता. मीडिया की स्वतंत्रता से समझौता किया जा रहा है और भारत जल रहा है. बीजेपी बेटी जलाओ और बेटी हटाओ कर रही है. मुझे बीजेपी से ज्ञान नहीं चाहिए."

ये भी पढ़ें-

'वहां कोई त्रिशूल नहीं... ज्ञानवापी पर कानूनी हक मुसलमानों का', सीएम योगी के बयान पर शफीकुर्रहमान का दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘देश के भविष्य को…’, सचिवों के साथ PM मोदी की हाई लेवल मीटिंग, दिए ये मूल मंत्र
‘देश के भविष्य को…’, सचिवों के साथ PM मोदी की हाई लेवल मीटिंग, दिए ये मूल मंत्र
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच जानें कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच जानें कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
तेलंगाना में VHP का सामाजिक समरसता अभियान, कंधे पर बैठकर दलित पहुंचे कमलापुर मंदिर
तेलंगाना में VHP का सामाजिक समरसता अभियान, कंधे पर बैठकर दलित पहुंचे कमलापुर मंदिर

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget