एक्सप्लोरर

Weather UPDATES: उत्तर भारत में ठंड का कहर, सड़क के साथ-साथ हवाई यातायात भी बुरी तरह प्रभावित

दिल्ली के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है. दिल्ली में पारा 7 डिग्री पहुंच गया है. ठंड का असर यातायात पर भी पड़ रहा है. सड़क के साथ-साथ हवाई यातायात भी काफी प्रभावित हुआ है. दिल्ली में कई उड़ाने देर से चल रही हैं. टेक ऑफ और लैंडिंग में दिक्कतें आ रही हैं.

नई दिल्ली: दिल्ली और उत्तर प्रदेश समेत पूरे उत्तर भारत में ठंड का कहर जारी है. आज दिल्ली से सटे गाजियाबाद में जबरदस्त कोहरा है. यहां आज सुबह विजिबिलिटी जीरो रही. वहीं दिल्ली के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है. दिल्ली में पारा 7 डिग्री पहुंच गया है. ठंड का असर यातायात पर भी पड़ रहा है. सड़क के साथ-साथ हवाई यातायात भी काफी प्रभावित हुआ है. दिल्ली में कई उड़ाने देर से चल रही हैं. टेक ऑफ और लैंडिंग में दिक्कतें आ रही हैं.

दिल्ली एयरपोर्ट ने दी उड़ाने प्रभावित होने की जानकारी

आज सुबह दिल्ली एयरपोर्ट के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से जानकारी दी गई है, ‘’खराब मौसम और कम स्टाफ के चलते कई उड़ाने प्रभावित हुई हैं. अधिक जानकारी के लिए यात्री अपनी एयरलाईन से  संपर्क कर सकते हैं.’’

राष्ट्रीय राजधानी में मौसम का सबसे ठंडा दिन रिकॉर्ड किया गया . यहां न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि औसत से तीन डिग्री कम है. मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है जो सामान्य से सात डिग्री कम है.

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश और हिमपात का अंदेशा

मौसम विभाग ने 21 दिसंबर तक हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश और हिमपात का अंदेशा जताया है. किन्नौर जिले के काल्पा में न्यूनतम तापमान शून्य से 1.2 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा. मनाली में न्यूनतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस रहा. कुफरी में तापमान 2.4 डिग्री सेल्सियस रहा. शिमला और डलहौजी में तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग ने बताया कि सोलन में न्यूनतम तापमान 1.2 डिग्री सेल्सियस, धर्मशाला में 2.1 डिग्री सेल्सियस और मंडी में 2.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

हिमाचल प्रदेश के अधिकांश भागों में गुरुवार को बादल छाए रहे और मौसम सूखा रहा. लाहौल स्पीति के प्रशासनिक केंद्र केलोंग में न्यूनतम तापमान शून्य से 12 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया और यह राज्य में सबसे ठंडा स्थान रहा. पड़ोसी राज्य हरियाणा के नारनौल में न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि कोहरे के कारण हरियाणा और पंजाब के कई स्थानों पर सुबह दृश्यता कम रही. शीत लहर के आगमन के साथ ही हिसार में न्यूनतम तापमान 4.1 डिग्री और करनाल में 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

हरियाणा और पंजाब का हाल

अंबाला में न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि रोहतक और भिवानी में भी क्रमश: 5.6 डिग्री सेल्सियस और 6.2 डिग्री सेल्सियस पर लोगों ने कड़ाके की ठंड का अनुभव किया. पंजाब के पटियाला में न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो औसत से दो डिग्री कम है जबकि बठिंडा में न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. लुधियाना (7), गुरदासपुर (6.4), हलवाड़ा (6.1), फरीदकोट (6) और आदमपुर (6.2) भी शीत लहर की चपेट में रहे. अमृतसर और पठानकोट में न्यूनतम तापमान क्रमशः 8 डिग्री सेल्सियस और 9.9 डिग्री सेल्सियस रहा. केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 9.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

राजस्थान का हाल

राजस्थान में टोंक के वनस्थली में 4.4 डिग्री सेल्सियस के न्यूनतम तापमान के साथ शीत लहर की स्थिति बनी रही. पिलानी में तापमान 4.7 डिग्री से . दर्ज किया गया और भीलवाड़ा और चुरू में लोग 5.4 डिग्री सेल्सियस तापमान पर कंपकपाते रहे. सवाईमाधोपुर, चित्तौड़गढ़, गंगानगर और जयपुर में रात का तापमान क्रमश: 5.8 डिग्री, 6 डिग्री सेल्सियस, 6.6 डिग्री सेल्सियस और 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. बीकानेर, फलोदी और बाड़मेर में न्यूनतम तापमान क्रमश: 8.4, 10 और 11.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. जम्मू कश्मीर और लद्दाख में न्यूनतम तापमान में कुछ डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने से लोगों को कड़ाके की ठंड से थोड़ी राहत मिली. मौसम विभाग ने राज्य में अगले 48 घंटों के दौरान हल्की बारिश या बर्फबारी की संभावना जतायी है.

जम्मू, कश्मीर और लद्दाख का हाल

जम्मू, कश्मीर और लद्दाख में रात भर मौसम शुष्क और ठंडा बना रहा लेकिन घने बादल छाए रहने के कारण न्यूनतम तापमान में एक से 13 डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि देखी गई. मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘जम्मू और कश्मीर में बृहस्पतिवार और शुक्रवार को कई स्थानों पर हल्की बर्फबारी और बारिश होने की संभावना है. इसके बाद दिसंबर अंत तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है.’’

अधिकारी ने कहा कि शून्य से 14.4 डिग्री सेल्सियस कम तापमान के साथ द्रास लद्दाख का सबसे ठंडा स्थान रहा. अधिकारी के अनुसार 4.8 डिग्री सेल्सियस के साथ बुधवार की रात इस मौसम की सबसे ठंडी रात रही जिसके बाद जम्मू में चार डिग्री सेल्सियस की वृद्धि के साथ तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. एक अधिकारी ने बताया कि उत्तरी कश्मीर के गुलमर्ग का प्रसिद्ध स्की रिसोर्ट घाटी का सबसे ठंडा स्थान रहा जहां तापमान चार डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी के बाद भी न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. उन्होंने कहा कि दक्षिणी कश्मीर स्थित पहलगाम में तापमान शून्य से 4.9 डिग्री सेल्सियस कम रहा. जम्मू क्षेत्र में रामबन के बनिहाल और डोडा के भद्रवाह जिले में न्यूनतम तापमान क्रमश: शून्य से 2.2 और शून्य से 2.0 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया. उन्होंने बताया कि वैष्णो देवी तीर्थस्थल जाने के लिए बेस कैंप कटरा में रात में तापमान 5.0 डिग्री सेल्सियस रहा.

यह भी पढ़ें- गृह मंत्रालय ने CAA विरोध प्रदर्शनों पर रिपोर्ट तलब की, सुरक्षा इंतजामों को पुख्ता रखने के दिए आदेश झारखंड चुनाव: आखिरी चरण में आज 16 सीटों पर होगा मतदान, दांव पर हेमंत सोरेन की किस्मत Today Release: बॉक्स ऑफिस पर आज रिलीज हो रही है सलमान खान की 'दबंग 3', कोई नहीं है टक्कर में
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM Modi Inauguration: PM मोदी का राजस्थान को बड़ा तोहफा, पचपदरा में ग्रीनफील्ड रिफाइनरी का किया उद्घाटन
PM मोदी का राजस्थान को बड़ा तोहफा, पचपदरा में ग्रीनफील्ड रिफाइनरी का किया उद्घाटन
ममता बनर्जी को एक और बड़ा झटका, अब बंगाल TMC चीफ ने छोड़ा साथ, चंद्रिमा भट्टाचार्य ने सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और बड़ा झटका, अब बंगाल TMC चीफ ने छोड़ा साथ, चंद्रिमा भट्टाचार्य ने सभी पदों से दिया इस्तीफा
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन को महुआ मोइत्रा का समर्थन, जंतर-मंतर पहुंचकर भरी हुंकार, कहा- 'बच्चों के खून से...'
CJP को महुआ मोइत्रा का समर्थन, जंतर-मंतर पहुंचकर भरी हुंकार, कहा- 'बच्चों के खून से...'
Jodhpur Airport: PM नरेंद्र मोदी ने जोधपुर एयरपोर्ट को दी बड़ी सौगात, 480 करोड़ के नए टर्मिनल का किया उद्घाटन
PM मोदी ने जोधपुर एयरपोर्ट को दी बड़ी सौगात, 480 करोड़ के नए टर्मिनल का किया उद्घाटन

वीडियोज

2025 New Yezdi Scrambler Review | पहले से कितनी बेहतर हुई? #scrambler #yezdi #autolive
Renault Duster vs Volkswagen Taigun -Which One Is More Fun to Drive? #duster #taigun #autolive
Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report
Bollywood News: 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट संग शादी करेंगे आमिर खान, खास होगी नई शुरुआत (03.07.26)
Chitra Tripathi : चढ़ावा चोरी में राम मंदिर ट्रस्ट पर 'जीरो ट्रस्ट'! | Champat Rai | SIT

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैडम सो रही हैं', 1991 के प्लेन हाईजैक के बाद जब डिप्लोमैट ने PM बेनजीर भुट्टो को लगाया था फोन
'मैडम सो रही हैं', 1991 के प्लेन हाईजैक के बाद जब डिप्लोमैट ने PM बेनजीर भुट्टो को लगाया था फोन
राज ठाकरे ने CM देवेंद्र फडणवीस को लिखा ओपन लेटर, कहा- आपकी चुप्पी नेताओं को बेशर्म बना रही है
राज ठाकरे ने CM देवेंद्र फडणवीस को लिखा ओपन लेटर, कहा- आपकी चुप्पी नेताओं को बेशर्म बना रही है
Khamenei Funeral Live Updates: खामेनेई का अंतिम सफर, 4 महीने बाद अयातुल्ला अली की विदाई... ईरान में उमड़ा जनसैलाब
Live: खामेनेई का अंतिम सफर, 4 महीने बाद अयातुल्ला अली की विदाई... ईरान में उमड़ा जनसैलाब
Satluj Review: Diljit Dosanjh की ये फिल्म आपका दिल चीर देगी, पंजाब का दर्द आपको अंदर तक परेशान करेगा
Satluj Review: Diljit Dosanjh की ये फिल्म आपका दिल चीर देगी, पंजाब का दर्द आपको अंदर तक परेशान करेगा
Old Trafford Cricket Ground Pitch Report: भारत बनाम इंग्लैंड दूसरे T20 में कैसी रहेगी पिच, बल्लेबाज या गेंदबाज; किसे मिलेगा फायदा
IND vs ENG 2nd T20 में कैसी रहेगी ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान की पिच, बल्लेबाज या गेंदबाज; किसे मिलेगा फायदा
PM Modi Inauguration: PM मोदी का राजस्थान को बड़ा तोहफा, पचपदरा में ग्रीनफील्ड रिफाइनरी का किया उद्घाटन
PM मोदी का राजस्थान को बड़ा तोहफा, पचपदरा में ग्रीनफील्ड रिफाइनरी का किया उद्घाटन
यूपी में अब 3 रुपये प्रति यूनिट में मिलेगी बिजली, इन लोगों को योगी सरकार देगी सब्सिडी
यूपी में अब 3 रुपये प्रति यूनिट में मिलेगी बिजली, इन लोगों को योगी सरकार देगी सब्सिडी
क्या Solar Power Bank सिर्फ दिखावा है? खरीदने से पहले जान लें ये चौंकाने वाला सच
क्या Solar Power Bank सिर्फ दिखावा है? खरीदने से पहले जान लें ये चौंकाने वाला सच
Embed widget