एक्सप्लोरर

WhatsApp Pay: व्हाट्सएप पे इंडिया के हेड ने पद संभालने के चार महीने बाद ही इस्तीफा दिया

WhatsApp Pay: विनय चोलेट्टी अक्टूबर 2021 में व्हाट्सएप पे में मर्चेंट पेमेंट्स के प्रमुख के रूप में वापस शामिल हुए और बाद में सितंबर 2022 में व्हाट्सएप पे इंडिया हेड के रूप में कार्यभार संभाला.

Vinay Choletti Quits WhatsApp Pay: व्हाट्सएप इंडिया के एक और शीर्ष अधिकारी ने इस्तीफा दे दिया है. व्हाट्सएप पे इंडिया के प्रमुख विनय चोलेट्टी ने बुधवार (14 दिसंबर) को एक लिंक्डइन पोस्ट के माध्यम से अपने इस्तीफे की घोषणा की. चोलेट्टी (Vinay Choletti) अक्टूबर 2021 में व्हाट्सएप पे (WhatsApp Pay) में मर्चेंट पेमेंट्स के प्रमुख के रूप में वापस शामिल हुए और बाद में सितंबर 2022 में व्हाट्सएप पे इंडिया (WhatsApp Pay India) के हेड के रूप में कार्यभार संभाला. 

विनय चोलेट्टी ने लिखा कि व्हाट्सएप पे पर आज मेरा आखिरी दिन था और जैसे ही मैं साइन ऑफ कर रहा हूं, मैं गर्व से कह सकता हूं कि भारत में व्हाट्सएप के पैमाने और प्रभाव को देखना एक अच्छा अनुभव रहा है. व्यक्तिगत रूप से पिछला एक साल सीखने की एक महान यात्रा और उत्साह से भरा रहा है. मुझे ये देखकर बहुत खुशी हो रही है कि ग्राहक व्हाट्सएप पे का उपयोग करके इसे अपना रहे हैं. 

विनय चोलेट्टी ने कही ये बात

चोलेट्टी ने अपनी भविष्य की योजनाओं के बार में ज्यादा कुछ नहीं कहा. चोलेट्टी ने पोस्ट में कहा कि जैसा कि मैं अपने अगले कार्य की ओर बढ़ रहा हूं, मेरा दृढ़ विश्वास है कि व्हाट्सएप में भारत में डिजिटल भुगतान और वित्तीय समावेशन को अभूतपूर्व रूप से बदलने की पॉवर है. 

व्हाट्सएप इंडिया में इस्तीफों का दौर जारी

विनय चोलेट्टी (Vinay Choletti) का इस्तीफा व्हाट्सएप इंडिया के प्रमुख अभिजीत बोस (Abhijit Bose) और मेटा इंडिया के पब्लिक पॉलिसी निदेशक राजीव अग्रवाल (Rajiv Aggarwal) सहित कई अन्य शीर्ष अधिकारियों के कंपनी छोड़ने के ठीक बाद आया है. हाल ही में, मेटा इंडिया के प्रमुख अजीत मोहन ने भी कंपनी छोड़ी है. 

ये भी पढ़ें- 

Super Car: हैदराबाद के इस शख्स ने खरीदी भारत की सबसे महंगी सुपरकार, जानें इसकी कीमत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest Live Updates: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP प्रदर्शन, दिल्ली में ड्रोन से निगरानी, भारी पुलिसफोर्स तैनात
LIVE: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP प्रदर्शन, दिल्ली में ड्रोन से निगरानी, भारी पुलिसफोर्स तैनात
कौन हैं ज्ञानेश कुमार जिनके खिलाफ दिल्ली में होगा प्रदर्शन, CJP क्यों कर रही इस्तीफे की मांग
कौन हैं ज्ञानेश कुमार जिनके खिलाफ दिल्ली में होगा प्रदर्शन, CJP क्यों कर रही इस्तीफे की मांग
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जॉनी-जॉनी यस पापा, ज्ञानेश कुमार...', कविता पढ़ते ममता बनर्जी का वीडियो वायरल
'जॉनी-जॉनी यस पापा, ज्ञानेश कुमार...', कविता पढ़ते ममता बनर्जी का वीडियो वायरल
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले कप्तान शाई होप; जानें
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले शाई होप
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
पनामा में 7.6 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, मकानों में दरारें, हुआ नुकसान
पनामा में 7.6 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, मकानों में दरारें, हुआ नुकसान
iPhone 18 Pro के बाद Apple के ये प्रोडक्ट्स होंगे लाॅन्च, जानें तारीख
iPhone 18 Pro के बाद Apple के ये प्रोडक्ट्स होंगे लाॅन्च, जानें तारीख
How To Fix Undercooked Rice: अधपके चावल को फेंकने की न करें भूल! 5 मिनट में ऐसे करें ठीक
अधपके चावल को फेंकने की न करें भूल! 5 मिनट में ऐसे करें ठीक
Embed widget