एक्सप्लोरर

जस्टिस वर्मा के खिलाफ महाभियोग... क्या इसी मामले की वजह से जगदीप धनखड़ ने दिया इस्तीफा? जानें कैसे

Jagdeep Dhankhar Resign: केंद्र सरकार जस्टिस वर्मा के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव को पहले लोकसभा में पारित कराना चाहती थी, लेकिन धनखड़ ने पहले बाजी मार ली. केंद्र इसका फायदा उठाना चाहता था.

जगदीप धनखड़ के इस्तीफे के बाद देश में राजनीति पारा चढ़ा हुआ है. उनके अचानक इस्तीफे के बाद ये अटकलें लगाई जा रही हैं कि पूर्व राष्ट्रपति की तबीयत सही में खराब थी या मामला कुछ और है. किसी उच्च पद पर आसीन व्यक्ति के पद से हटने के बाद आमतौर पर उनकी जो प्रशंसा की जाती है, वह इस मौके पर सत्तारूढ़ एनडीए की ओर से देखने को नहीं मिली.

जस्टिस वर्मा के खिलाफ विपक्ष के नोटिस से बीजेपी नाराज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संदेश जगदीप धनखड़ को लेकर संदेश उनके इस्तीफे को घोषणा के 15 घंटे बाद आया. धनखड़ ने सोमवार को सदन को सूचित किया था कि उन्हें 63 विपक्षी सांसदों की ओर से जस्टिस यशवंत वर्मा को पद से हटाने के प्रस्ताव का नोटिस मिला है. उपराष्ट्रपति राज्यसभा के पदेन सभापति होते हैं. सत्तारूढ़ गठबंधन के लिए यह नोटिस इस कारण शर्मिंदगी का सबब बन गई क्योंकि यह पूरी तरह विपक्ष प्रायोजित कवायद थी.

वरिष्ठ मंत्रियों ने तुरंत हरकत में आते हुए बीजेपी और उसके सहयोगी दलों के कई राज्यसभा सदस्यों से एक दस्तावेज पर हस्ताक्षर करवा लिए, जिसके बारे में कुछ सदस्यों ने कहा कि यह इसी तरह के नोटिस के लिए था. ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि राज्यसभा में इस कवायद के पीछे केवल विपक्षी सदस्य ही नहीं हैं.

कुछ विश्लेषकों ने कहा कि 2019 में पश्चिम बंगाल के राज्यपाल बनने से पहले एक वरिष्ठ वकील रहे धनखड़ ने कई मुद्दों पर न्यायपालिका को आड़े हाथ लिया था, जिनमें से जस्टिस वर्मा से जुड़ा मामला था और जब ऐसा प्रतीत हुआ कि हाई कोर्ट के जस्टिस को हटाने का प्रस्ताव लोकसभा में लाया जाना है तो उन्होंने खुद को उपेक्षित महसूस किया होगा.

केंद्र सरकार की प्लानिंग पर फेरा पानी!

इस नोटिस ने जस्टिस वर्मा को हटाने की सरकार की सोची-समझी योजना पर पानी फेर दिया. हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, लोकसभा के एक अधिकारी ने कहा, "सरकार महाभियोग प्रस्ताव को पहले लोकसभा में पारित कराना चाहती थी. इसे सरकार की सफलता के रूप में प्रचारित किया जाता और न्यायपालिका को एक स्पष्ट संदेश दिया जाता, लेकिन धनखड़ ने पहले बाजी मार ली."

इससे नाराज बीजेपी ने फैसला किया पार्टी प्रमुख और राज्यसभा के नेता जेपी नड्डा और संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू शाम को धनखड़ के नेतृत्व में होने वाली दूसरी बीएसी बैठक में शामिल नहीं होंगे. कांग्रेस जब इस मुद्दे को लेकर केंद्र पर निशाना साधा तो केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि धनखड़ के कार्यालय को बताया गया था कि वे बैठक में शामिल नहीं हो सकते. इसी घटना के बाद जगदीप धनखड़ ने इस्तीफा देने पर विचार किया होगा.

ये भी पढ़ें : जगदीप धनखड़ के इस्तीफे पर पहली बार बोले आंध्र प्रदेश के डिप्टी CM पवन कल्याण, कहा- 'आपने हमेशा बिना डरे...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उज्बेकिस्तान में भारतीय छात्रा की हत्या पर ABVP ने NIA जांच की मांग की, विदेश में पढ़ने वाली छात्राओं की सुरक्षा पर उठाए सवाल
उज्बेकिस्तान में भारतीय छात्रा की हत्या पर ABVP ने NIA जांच की मांग की, विदेश में पढ़ने वाली छात्राओं की सुरक्षा पर उठाए सवाल
कतर के पूर्व अमीर के निधन पर राष्ट्रीय शोक, आधा झुका रहेगा तिरंगा, भारत सरकार का फैसला
कतर के पूर्व अमीर के निधन पर राष्ट्रीय शोक, आधा झुका रहेगा तिरंगा, भारत सरकार का फैसला
चंद्रबाबू नायडू ने PM मोदी की तारीफ में पढ़े कसीदे, बोले - 'उनके नेतृत्व में भारत 2047 तक...'
चंद्रबाबू नायडू ने PM मोदी की तारीफ में पढ़े कसीदे, बोले - 'उनके नेतृत्व में भारत 2047 तक...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'

वीडियोज

Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei
Hormuz Strait Deadlock: Qatar-Saudi Arabia के जहाजों पर हमले के बाद भड़के Trump | US - Iran War
Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
Delhi News: दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
Embed widget