एक्सप्लोरर

'जादुई 14 मिनट'! वंदे भारत ट्रेन से यात्रा करने वालों के लिए खुशखबरी, दिव्यांग यात्रियों के लिए हुआ ये बदलाव

Vande Bharat Train: भारतीय रेलवे जापान की बुलेट ट्रेनों की 7 मिनट की सफाई के चमत्कार से प्रेरित होकर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों के लिए एक नई स्वच्छता पहल शुरू करने जा रहा है.

Vande Bharat Train Cleaning: अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस वंदे-भारत ट्रेनों को अब केवल 14 मिनट में साफ किया जा सकेगा. इसके अलावा ट्रेन में दिव्यांग यात्रियों के लिए एक रैंप भी लगाया गया है. इसको लेकर आधिकारिक सूत्रों ने शनिवार (30 सितंबर) को कहा कि भारतीय रेलवे यह ऐतिहासिक मील का पत्थर हासिल करने के लिए पूरी तरह तैयार है. अब वंदे-भारत ट्रेन की साफ-सफाई के लिए सिर्फ 14 मिनट लगेंगे.  

न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार रेल मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार 1 अक्टूबर को 'स्वच्छता ही सेवा' अभियान के तहत भारतीय रेलवे के टर्मिनल स्टेशनों पर इन ट्रेनों के लिए '14-मिनट चमत्कार' योजना को भी शुरू किया जाएगा. इस योजना की औपचारिक शुरुआत दिल्ली कैंट रेलवे स्टेशन पर की जाएगी.

रेल मंत्री करेंगे उद्घाटन 
केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव रविवार (1 अक्टूबर) को दिल्ली छावनी रेलवे स्टेशन पर इसका उद्घाटन करेंगे. इसके साथ ही देश भर में 32 से अधिक वंदे भारत ट्रेनें इस सफाई तंत्र को अपनाएगी.

जापान में 7 मिनट में साफ हो जाती है बुलेट ट्रेन
जापान की बुलेट ट्रेनों से प्रेरित होकर भारतीय रेलवे का यह नया प्रयास ट्रेन की सफाई के स्टेंडर्ड्स को फिर से परिभाषित करने के लिए तैयार है. बता दें कि जापान में बुलेट ट्रेन को साफ करने में केवल 7 मिनट साफ किया जाता है.

हर कोच के लिए 4 सफाई कर्मचारी होंगे तैनात
रेल मंत्रालय के शीर्ष सूत्रों ने एएनआई को बताया कि जिस प्रक्रिया में पहले 3-4 घंटे लगते थे, उसे अब महज 14 मिनट में पूरा किया जाएगा. सूत्रों ने कहा कि वंदे भारत ट्रेन के प्रत्येक कोच की सफाई के लिए चार सफाई कर्मचारियों की एक समर्पित टीम तैनात जाएगी.   

रेल मंत्री ने दिए थे बदलाव के संकेत
उल्लेखनीय है कि इस साल की शुरुआत में जनवरी में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भारत की प्रीमियम ट्रेनों की सफाई प्रक्रिया में बदलाव का संकेत दिया था. अब, इस पहल के साथ रेलवे प्रभावी और पूरी तरह कार्यात्मक साबित होने पर सभी ट्रेनों में समान कुशल सफाई तंत्र का विस्तार करने की योजना बना रहा है.
 
यह भी पढ़ें- मणिपुर हिंसा की आड़ में विदेशी धरती से भारत के खिलाफ आतंकी साजिश मामले में एनआईए का शिकंजा, दबोचा एक संदिग्ध

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेलंगाना में गरमाई सियासत, केटीआर ने सीएम रेवंत रेड्डी को भेजा लीगल नोटिस, बोले- माफी मांगे मुख्यमंत्री..
तेलंगाना में गरमाई सियासत, केटीआर ने सीएम रेवंत रेड्डी को भेजा लीगल नोटिस, बोले- माफी मांगे मुख्यमंत्री..
'पेपर लीक पर आज कैबिनेट में उठाएंगे सख्त कदम', प्रदर्शन के बीच PM मोदी ने जारी किया Video संदेश
'पेपर लीक पर आज कैबिनेट में उठाएंगे सख्त कदम', प्रदर्शन के बीच PM मोदी ने जारी किया Video संदेश
असम में भीषण बाढ़ के हालात, सिवसागर में रेस्क्यू के लिए भेजी 20 नावें, मदद के लिए आगे आया माजुली प्रशासन
असम में भीषण बाढ़ के हालात, सिवसागर में रेस्क्यू के लिए भेजी 20 नावें, मदद के लिए आगे आया माजुली प्रशासन
छात्र आंदोलन के बीच सरकार का बड़ा फैसला, विनीत जोशी को शिक्षा विभाग से हटाया
छात्र आंदोलन के बीच सरकार का बड़ा फैसला, विनीत जोशी को शिक्षा विभाग से हटाया

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget