एक्सप्लोरर

उत्तराखंड: तमंचे पर डिस्को वाले विधायक की बीजेपी में वापसी की कोशिशें तेज

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने खुद कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन को पार्टी से बाहर करने का फैसला लिया था.

नई दिल्ली: आपको याद होगा पिछले साल हरिद्वार के एक विधायक का तमंचा लेकर डांस करते हुए वीडियो वायरल हुआ था. इस वीडियो के वायरल होने के बाद बीजेपी ने उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया था. अब एक बार फिर से तमंचाधारी विधायक बीजेपी में वापसी कर सकते हैं.

जो तमंचे पर डिस्को करते हुए दिखाई दिए थे वो हरिद्वार के खानपुर के विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन हैं. इनका वीडियो जब वायरल हुआ था तो बीजेपी के भीतर तूफान उठ खड़ा हो गया था. पिस्तौल और बंदूकों के साथ डांस करने के दौरान चैंपियन ने उत्तराखंड को लेकर एक आपत्तिजनक टिप्पणी भी की थी. इसी टिप्पणी के बाद पार्टी ने चैंपियन को 6 साल के लिए बीजेपी से बाहर का रास्ता दिखा दिया था.

जेपी नड्डा ने चैंपियन को बाहर करने का फैसला लिया था

इस मामले ने इतना तूल पकड़ा था कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने खुद कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन को पार्टी से बाहर करने का फैसला लिया था. राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी ने तब संसद भवन के बाहर पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा के फैसले का ऐलान भी किया था और कहा था कि "उत्तराखंड के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी उत्तराखंड के लोगों और पार्टी को बर्दाश्त नहीं है. कुंवर प्रणव चैंपियन का आचरण पार्टी के मानकों के अनुकूल भी नहीं है, इसलिए पार्टी उन्हें 6 साल के लिए पार्टी की सदस्यता से बर्खास्त करती है."

अब सब कुछ भूल कर अब बीजेपी, हरिद्वार के खानपुर से इस विधायक को फिर से पार्टी में लेने को तैयार हो गई है. बीजेपी से निष्काषित चल रहे चैंपियन की जल्द पार्टी में वापसी हो सकती है. उत्तराखंड बीजेपी की कोर कमेटी ने कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन की पार्टी में वापसी को लेकर मुहर लगा दी है. मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत से कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन की कई मुलाकातें हो चुकी हैं. इसके बाद ही तय हुआ है कि अब प्रणव सिंह चैंपियन की घर वापसी कर दी जाए.

चैंपियन की वापसी तय

उत्तराखंड बीजेपी अध्यक्ष बंशीधर भगत ने यह भी माना है कि पार्टी से निष्कासित हुए लोगों में प्रणव सिंह चैंपियन का आचरण पहले से अब सुधरा दिख रहा है. वहीं विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल का कहना है कि बीजेपी के फैसले के हिसाब से ही वो सदन में कुंवर चैंपियन की स्थिति तय करेंगे. हालांकि पार्टी के भीतर चैंपियन की वापसी के खिलाफ भी सुर उठना शुरू हो गए. लेकिन कुल मिलाकर अगर सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन की वापसी तय है.

यह भी पढ़ें-

JEE, NEET परीक्षा को लेकर ओवैसी का तंज- इस सरकार से सहानुभूति और निष्पक्षता की उम्मीद ना करें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिरासत में अभिजीत दीपके-नेहा बोरा, बीजेपी ने 'रिजीम चेंज' को बनाया मुद्दा, बड़ी बातें
हिरासत में अभिजीत दीपके-नेहा बोरा, बीजेपी ने 'रिजीम चेंज' को बनाया मुद्दा, बड़ी बातें
लाल कृष्ण आडवाणी अस्पताल में भर्ती, सीने में इंफेक्शन की शिकायत
लाल कृष्ण आडवाणी अस्पताल में भर्ती, सीने में इंफेक्शन की शिकायत
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
सोनम वांगचुक का चीन पर बड़ा बयान, 'हमें तो अपनों ने लूटा...'
सोनम वांगचुक का चीन पर बड़ा बयान, 'हमें तो अपनों ने लूटा...'

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget