एक्सप्लोरर

उत्तराखंड: सीएम तीरथ सिंह आज संभालेंगे कामकाज, महाशिवरात्रि पर अधिकारियों को दिए निर्देश

सीएम रावत ने निर्देश दिए कि हरिद्वार कुम्भ मेले में महाशिवरात्रि के अवसर पर पहले शाही स्नान में श्रद्धालुओं पर हैलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की जाएसीएम तीरथ सिंह रावत ने कहा है कि केंद्र नेतृत्व ने मुझ पर विश्वास दिखाया है. मैं केंद्र नेतृत्व का दिल से धन्यवाद करना चाहता हूं.

देहरादून: उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने वाले तीरथ सिंह रावत आज अपना पदभार संभालेंगे. इससे पहले कल बैठक में उन्होंने महाशिवरात्रि और हरिद्वार कुंभ में पहले शाही स्नान को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए. फिलहाल नई सरकार में किसी मंत्री ने शपथ नहीं ली है.

श्रद्धालुओं पर हैलीकॉप्टर से हो पुष्प वर्षा- सीएम रावत

तीरथ सिंह रावत आज सुबह 10 बजे पदभार ग्रहण करेंगे. इससे पहले कल देर शाम तीरथ सिंह रावत ने शासन के वरिष्ठ अधिकारियो के साथ बैठक की और निर्देश दिए कि हरिद्वार कुम्भ मेले में महाशिवरात्रि के अवसर पर पहले शाही स्नान में श्रद्धालुओं पर हैलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की जाए और सुनिश्चित किया जाए कि श्रद्धालुओं को परेशानी न हो.

जनता के सुख-दुख में उनके साथ खड़ा रहूंगा- सीएम रावत

इससे पहले सीएम तीरथ सिंह रावत ने कहा है कि केंद्र नेतृत्व ने मुझ पर विश्वास दिखाया है. मैं केंद्र नेतृत्व का दिल से धन्यवाद करना चाहता हूं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो कहा है कि ‘सबका साथ, सबका विश्वास, सबका विकास’ उसको लेकर हम आगे बढ़ेंगे. मैं आम जनता के सुख-दुख में उनके साथ खड़ा रहूंगा.

कुंभ में होगा शाही स्नान आज

आज महाकुंभ के पहले शाही स्नान पर सात सन्यासी अखाड़े करेंगे मां गंगा में स्नान जिसमें छह सन्यासी का एक ब्रह्मचारी अखाड़ा शामिल रहेगा. प्रशासन द्वारा अखाड़ों को शाही स्नान कराने की व्यवस्था इस क्रम में की गई है-

  • सबसे पहले सुबह 8 बजे से लेकर सुबह 11 बजे तक का समय जूना अखाड़ा व अग्नि ,आवाहन और किन्नर अखाड़ा को स्नान के लिए दिया गया है.
  • जूना अखाड़े से निकलकर हर की पौड़ी ब्रह्मकुंड में स्नान करेगा.
  • उसके बाद निरंजनी अखाड़ा अपने साथी आनंद के साथ अपनी छावनी से हर की पौड़ी पर पहुंचकर करेगा मां गंगा में स्नान.

देशभर में शिव भक्तों की धूम

बता दें कि देश भर में आज महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जा रहा है. इस दिन लोग व्रत रखकर भगवान शिव का पूजन अभिषेक करते हैं. हिंदू पंचांग के मुताबिक, फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाता है. ऐसी मान्यता है कि इस दिन भगवान शंकर और माता पार्वती का विवाह संपन्न हुआ था.

यह भी पढ़ें-

मोदी सरकार का बड़ा फैसला, बीमा क्षेत्र में विदेशी निवेश की सीमा 49 से बढ़ाकर 74 फीसदी करने को दी मंजूरी

भारतीय लड़की गीता को महाराष्ट्र में मिली उसकी असली मां, पाकिस्तान से आई थी भारत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

INDIA Bloc March Live: राहुल गांधी का बड़ा हमला, 'दिल्ली को जेल बनाया जा रहा'
LIVE: राहुल गांधी का बड़ा हमला, 'दिल्ली को जेल बनाया जा रहा'
राहुल गांधी ने दिखाए प्रदर्शनकारियों संग हिंसा के वीडियो, पूछा- दिल्ली को जेल क्यों बनाया?
राहुल गांधी ने दिखाए प्रदर्शनकारियों संग हिंसा के वीडियो, पूछा- दिल्ली को जेल क्यों बनाया?
दिवाली पर SC नहीं लगाएगा पटाखों पर बैन, CJI सूर्यकांत बोले- 'अभी हमारे पास...'
दिवाली पर SC नहीं लगाएगा पटाखों पर बैन, CJI सूर्यकांत बोले- 'अभी हमारे पास...'
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
ठाकरे जूनियर्स पर FIR! मुंबई प्रोटेस्ट के बीच आदित्य और अमित पर लगे ये आरोप
ठाकरे जूनियर्स पर FIR! मुंबई प्रोटेस्ट के बीच आदित्य और अमित पर लगे ये आरोप
दिवाली पर SC नहीं लगाएगा पटाखों पर बैन, CJI सूर्यकांत बोले- 'अभी हमारे पास...'
दिवाली पर SC नहीं लगाएगा पटाखों पर बैन, CJI सूर्यकांत बोले- 'अभी हमारे पास...'
15 साल बाद आ रहा विद्या बालन की ‘द डर्टी पिक्चर’ का सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म, कहानी का भी दिया हिंट
‘द डर्टी पिक्चर’ का आ रहा सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
INDIA गठबंधन के प्रदर्शन से पहले CM योगी बोले- 'जो कुछ भी बचा है...'
INDIA गठबंधन के प्रदर्शन से पहले CM योगी बोले- 'जो कुछ भी बचा है...'
CJI ने मुलाकात का प्रस्ताव ठुकराया तो राहुल गांधी बोले, 'न्याय के लिए...'
CJI ने मुलाकात का प्रस्ताव ठुकराया तो राहुल गांधी बोले, 'न्याय के लिए...'
Rice Storage Tips: बाजार से लाते हैं चावल, ऐसे जानें कितने दिन में हो जाएगा खराब?
बाजार से लाते हैं चावल, ऐसे जानें कितने दिन में हो जाएगा खराब?
Embed widget