एक्सप्लोरर

Uttar Pradesh में रिकॉर्ड वैक्सीनेशन, अब तक लगाए गए 21 करोड़ डोज

Vaccination Record In Uttar Pradesh: कोरोना वैक्सीनेशन (Corona) को लेकर उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) ने नया रिकॉर्ड बनाया है. यहां 21 करोड़ कोविड (COVID) के टीके लगाए जा चुके हैं.

Corona Vaccination Record: कोरोना वायरस (Coronavirus) से बचाव के लिए ट्रेसिंग (Tracing), टेस्टिंग (Testing), ट्रीटमेंट (Treatment) की रणनीति के साथ उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) ने एक नया रिकॉर्ड बनाया है. उत्तर प्रदेश ने टीकाकरण (Vaccination) और टेस्टिंग में एक और कीर्तिमान गढ़ा है. यूपी देश का एकमात्र राज्य है जहां अब तक 21 करोड़ कोविड (Covid) टीके लगाए जा चुके हैं. यही नहीं यहां अब तक कोरोना के 9 करोड़ 42 लाख से ज्यादा सैम्पल टेस्ट किये जा चुके हैं. आंकड़ों के लिहाज से देखें तो बीते 30 दिसंबर को यूपी में 20 करोड़ डोज पूरे होने का कीर्तिमान बना था. इसके महज एक सप्ताह के भीतर 1 करोड़ डोज और लगाए  गए हैं.

टीकाकरण की देशव्यापी स्थिति को देखें तो यूपी 22 करोड़ डोज लगाकर पहले पायदान पर बना हुआ है. दूसरे स्थान पर महाराष्ट्र बना गुआ है. महाराष्ट्र में टीके के 13.81 करोड़ डोज लगाए गए हैं. जबकि पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, बिहार क्रमश: तीसरे, चौथे और पांचवें स्थान पर है.

उत्तर प्रदेश में वैक्सीनेशन की ताजा स्थिति के मुताबिक 18 वर्ष से अधिक उम्र के 14 करोड़ 74 लाख लोगों को टीका लगाया जाना है. खबर लिखे जाने तक इसमें से 13.25 करोड़ से अधिक (89 फीसदी) लोगों ने टीके की पहली डोज ले ली है, जबकि 7 करोड़ 74 लाख से अधिक लोगों को दोनों डोज लग चुके हैं. वहीं, 15 से 18 आयु वर्ग के 1.40 करोड़ में से 12.16 लाख लोगों ने बुधवार तक टीका प्राप्त कर लिया था. किशोरों के टीकाकरण के लिए स्कूल-कॉलेजों में विशेष शिविर लगाए जा रहे हैं.

प्रदेश में नए कोरोना मरीजों की संख्या में पिछले कुछ दिनों से बढ़ोतरी देखी जा रही है. हालांकि, अन्य राज्यों की अपेक्षा यहां कम केस कम मिल रहे हैं. उधर रिकवरी दर भी बेहतर है. बीते 24 घंटे में हुई 2 लाख 19 हजार 256 सैम्पल की टेस्टिंग में गौतमबुद्ध नगर में 721, लखनऊ में 577, मेरठ में 411, गाजियाबाद में 607 केस, वाराणसी में 224, आगरा में 169 मुरादाबाद में 157 और प्रयागराज में 104 सहित कुल 4228 नए केस भी मिले.

इसी दौरान 21 मरीज डिस्चार्ज हुए हैं. वर्तमान में प्रदेश में एक्टिव कोविड केस की संख्या 12,327 है. अब तक 16 लाख 88 हजार 224 प्रदेशवासी कोरोना संक्रमण से मुक्त होकर स्वस्थ हो चुके हैं. वर्तमान में यूपी की रिकवरी दर 98 फीसदी है.

ऐसे बनता गया टीकाकरण का रिकॉर्ड

14 नवंबर 14 करोड़
22 नवंबर 15 करोड़
29 नवंबर 16 करोड़
7 दिसंबर 17 करोड़
14 दिसंबर 18 करोड़
22 दिसंबर 19 करोड़
30 दिसंबर  20 करोड़
7 जनवरी 21 करोड़

सर्वाधिक टीकाकरण वाले शीर्ष 5 राज्य

1. उत्तर प्रदेश 20 करोड़
2. महाराष्ट्र 13.81 करोड़
3. पश्चिम बंगाल 10.88 करोड़
4. मध्य प्रदेश 10.51 करोड़
5. बिहार 10.30 करोड़

Corona की तीसरी लहर का कब आएगा पीक? जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट

Jammu Kashmir Snowfall: जोजिला में बर्फ हटाने का काम शुरू, लोगों ने की बीआरओ की तारीफ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आज कैसी है सोनम वांगचुक की तबीयत? बोले- 'मुझे अनशन तोड़ने को मत कहिए...'
आज कैसी है सोनम वांगचुक की तबीयत? बोले- 'मुझे अनशन तोड़ने को मत कहिए...'
पीएम मोदी की शाह, नितिन नबीन और बीएल संतोष के साथ हाई लेवल मीटिंग, BJP की नई टीम पर चर्चा
पीएम मोदी की शाह, नितिन नबीन और बीएल संतोष के साथ हाई लेवल मीटिंग, BJP की नई टीम पर चर्चा
जिस PoK के लिए अमित शाह ने खाई थी कसम, क्या वो अब वापस मिलने वाला है? बगावत दे रहे संकेत
जिस PoK के लिए अमित शाह ने खाई थी कसम, क्या वो अब वापस मिलने वाला है? बगावत दे रहे संकेत
सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की अपील, बोले - 'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...'
सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की अपील, बोले - 'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...'

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नहीं मिलेगी जीत...', ट्रंप के पूर्व रक्षा प्रमुख की अमेरिका को चेतावनी, ईरान को लेकर क्या कहा?
'नहीं मिलेगी जीत...', ट्रंप के पूर्व रक्षा प्रमुख की अमेरिका को चेतावनी, ईरान को लेकर क्या कहा?
'PM मोदी चंपत राय को बचा रहे...', चढ़ावा चोरी मामले को लेकर बोले शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद
'PM मोदी चंपत राय को बचा रहे...', चढ़ावा चोरी मामले को लेकर बोले शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
गंभीर के फैसलों पर उठे सवाल, आयरलैंड-इंग्लैंड में हार के बाद एबी डिविलियर्स ने टीम इंडिया को सुनाई खरी-खरी
गंभीर के फैसलों पर उठे सवाल, आयरलैंड-इंग्लैंड में हार के बाद एबी डिविलियर्स ने टीम इंडिया को सुनाई खरी-खरी
प्यार, शादी और फिर धोखा... बेहद फिल्मी रही जेनिफर विंगेट और करण सिंह ग्रोवर की लव स्टोरी
प्यार, शादी और फिर धोखा... बेहद फिल्मी रही जेनिफर विंगेट और करण सिंह ग्रोवर की लव स्टोरी
यूपी चुनाव से पहले मायावती की राह चले चिराग पासवान! दोहरा दी बसपा चीफ की सालों पुरानी मांग
यूपी चुनाव से पहले मायावती की राह चले चिराग पासवान! दोहरा दी बसपा चीफ की सालों पुरानी मांग
IIT online Courses: घर बैठे IIT से कर सकते हैं ये सीक्रेट कोर्स, कोई नहीं बताएगा इनके बारे में, बन जाएगी जिंदगी
घर बैठे IIT से कर सकते हैं ये सीक्रेट कोर्स, कोई नहीं बताएगा इनके बारे में, बन जाएगी जिंदगी
AI Intimacy Survey: AI बन रहा रिलेशनशिप एक्सपर्ट, बेंगलुरु के बाद इन 3 शहरों में रिश्तों पर सवाल पूछ रहे लोग
AI बन रहा रिलेशनशिप एक्सपर्ट, बेंगलुरु के बाद इन 3 शहरों में रिश्तों पर सवाल पूछ रहे लोग
Embed widget