एक्सप्लोरर

Uttar Pradesh: होटल में रात बिताने से इनकार करने पर बॉयफ्रेंड ने किया गर्लफ्रेंड का कत्ल, ऐसे हुआ गिरफ्तार

Uttar Pradesh: गाजियाबाद से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिको को ज़रा सी बात के लिए मौत के घात उतार दिया.

Boyfriend Kills Girlfriend: गाजियाबाद पुलिस ने एक व्यक्ति को अपनी प्रेमिका की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया है. प्रेमी पर आरोप है कि उसने अपनी प्रेमिका को सिर्फ इसलिए मौत के घाट उतार दिया क्योंकि लड़की ने रात भर होटल में रुकने से इनकार कर दिया था.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बागपत की रहने वाली रचना अपने पति राजकुमार से झूठ बोलकर अक्सर गौतम से गाजियाबाद में मिलती थी. पीड़िता 25 दिसंबर को भी गाजियाबाद के एक होटल में आरोपी से मिली थी, लेकिन जल्दी जाने की जिद करने लगी.

होटल कर्मचारियों को मिला शव

रिपोर्ट्स के अनुसार, अगले दिन जब होटल के कर्मचारी कमरे में पहुंचे तो उन्हें महिला का शव फर्श पर पड़ा मिला. इसके बाद होटल प्रबंधन ने पुलिस को इस पूरे मामले की सूचना दी. बाद में पुलिस मौके पर पहुंची और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस के जरिए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

खबर है कि गौतम ने पुलिस के सामने कबूल किया है कि उसने रचना की गला दबाकर हत्या कर दी, क्योंकि वह उसके साथ होटल में रहने के लिए तैयार नहीं थी. उसने यह भी माना कि वह और पीड़िता पिछले तीन महीने से प्रेम संबंध में थे.

पति से झूठ बोलकर आई थी रचना

इस पूरे घटनाक्रम पर पुलिस ने बताया कि रचना बागपत में कलेक्ट्रेट के पास स्थित गांव निवाड़ा की रहने वाली थी. उसका भोजपुर के अमराला गांव निवासी गौतम सिंह से प्रेम-प्रसंग चल रहा था. आरोपी गौतम के कहने पर ही दो दिन पहले रचना पति राजकुमार से झूठ बोलकर आई थी. 

कब की हत्या?

पुलिस ने बताया कि रात 9 बजे दोनों होटल में पहुंचे. गौतम ने आईडी कार्ड देकर 26 दिसंबर की दोपहर तक के लिए कमरा बुक कराया था. होटल के स्टाफ का कहना है कि उसने रचना को अपनी पत्नी बताया था. गौतम ने पुलिस को बताया कि देर रात रचना घर जाने की जिद करने लगी और पुलिस को बुलाने की भी धमकी दी. इसी दौरान गौतम को गुस्सा आ गया और उसने रचना की हत्या कर दी.

ये भी पढ़ें-

Tunisha Sharma Death: क्या पूरी तरह झूठ थी डिप्रेशन वाली बात! पुलिस का बड़ा खुलासा- तुनिषा नहीं ले रही थी ऐसी कोई मेडिसिन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर में बीजेपी के प्रत्याशी बदलने के बाद नितिन नवीन का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'नीरज कुमार सिन्हा का...'
बांकीपुर में बीजेपी के प्रत्याशी बदलने के बाद नितिन नवीन का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'नीरज कुमार सिन्हा का...'
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
‘साझा चुनौतियों के समाधान सामूहिक प्रयास से ही संभव’, BRICS ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर्स की बैठक में बोले नितिन गडकरी
‘साझा चुनौतियों के समाधान सामूहिक प्रयास से ही संभव’, BRICS देशों की बैठक में बोले नितिन गडकरी
थार से आए बदमाश, गाड़ी से बांधकर ATM मशीन को निकाला बाहर, फिल्मी स्टाइल में कैश लेकर हुए रफूचक्कर
थार से आए बदमाश, गाड़ी से बांधकर ATM मशीन को निकाला बाहर, फिल्मी स्टाइल में कैश लेकर हुए रफूचक्कर

वीडियोज

Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'
बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
1605 दिन की बादशाहत खतरे में, अगर आज हारी टीम इंडिया तो छिन जाएगा नंबर-1 का ताज
1605 दिन की बादशाहत खतरे में, अगर आज हारी टीम इंडिया तो छिन जाएगा नंबर-1 का ताज
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बाढ़ के पानी में तैरती मौत, पानी के साथ बस्ती में घुसे सैकड़ों जहरीले सांप- वीडियो देख कांप जाएगी रूह
बाढ़ के पानी में तैरती मौत, पानी के साथ बस्ती में घुसे सैकड़ों जहरीले सांप- वीडियो देख कांप जाएगी रूह
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Embed widget