एक्सप्लोरर

चांदी की चाबी से होगा राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का आगरा में स्वागत, तैयारियां जोरों पर

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 24 फरवरी को दो दिन के भारत दौरे पर आ रहे हैं. ट्रंप अहमदाबाद के बाद ताजमहल देखने आगरा जाएंगे. आगरा आने पर शहर के मेयर नवीन जैन परंपरा के अनुसार चांदी की चाबी देकर उनका स्वागत करेंगे.

नई दिल्ली: दुनिया के सबसे ताकतवर देश अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 24 फरवरी को भारत आने वाले हैं. उनके दौरे को लेकर गुजरात के अहमदाबाद से लेकर ताजनगरी आगरा तक जबरदस्त तैयारियां चल रही हैं. ट्रंप के दौरे को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. ट्रंप अहमदाबाद के बाद आगरा जाएंगे. जहां उनका स्वागत योगी आदित्यनाथ और आगरा के मेयर नवीन जैन करेंगे. नवीन जैन परंपरा के अनुसार चांदी की चाबी देकर डोनाल्ड ट्रंप का आगरा में स्वागत करेंगे.

ट्रंप दो दिन के भारत दौरे पर आ रहे हैं. उनके यहां पहुंचने से हफ्तेभर पहले ही अमेरिकी वायुसेना का एक विमान कल अहमदाबाद पहुंच चुका है. इस विमान से अमेरिकी सीक्रेट सर्विस के एजेंट आए हैं. वह अपने साथ ट्रंप की सुरक्षा करने वाले उपकरण भी लाए हैं.

डोनाल्ड ट्रंप का आगरा का ये है कार्यक्रम

1. 24 फरवरी को अमेरिका के प्रेसिडेंट ट्रम्प सीधे अहमदाबाद से शाम को साढ़े चार बजे आगरा के खेरिया एयरपोर्ट पर उतरेंगे.

2. सीधे ताजमहल जाएंगे. होटल अमर विलास जाने का कार्यक्रम रिजर्व में रखा गया है. जरूरत पड़ने पर ही होटल जाएंगे.

3. पर्यावरण के मद्देनजर ताजमहल की सुरक्षा के संबंध में सुप्रीम कोर्ट के एक आदेश के अनुसार ट्रंप के काफिले की कोई भी गाड़ी ताजमहल तक नहीं जाएगी.

4. होटल अमर विलास पर ही बैटरी से चलने वाली गोल्फ कार्ट गाड़ियां खड़ी होंगी. इन्हीं गाड़ियों से प्रेसिडेंट ट्रंप ताजमहल जाएंगे. होटल अमर विलास से ताजमहल 500 मीटर की दूरी पर है.

5. ट्रंप का स्वागत सिर्फ दो लोग करेंगे. प्रदेश की ओर से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और आगरा की जनता की ओर से आगरा के मेयर नवीन जैन.

6. आगरा के मेयर और प्रथम नागरिक नवीन जैन ने एक नौ इंच की खूबसूरत चांदी की चाबी बनवाई है. इस चाबी पर ताजमहल बना हुआ है. नवीन ये चाबी ट्रंप को भेंट करेंगे और ट्रंप से कहेंगे की आगरे की चाबी आपको भेंट की है. अब आप आगरा में कहीं भी जा सकते हैं. मेहमान को आगरे की चाबी देकर स्वागत करना, ये आगरे के किसी भी वक्त के मेयर की ओर से एक पुरानी परंपरा है.

7. मेयर नवीन जैन ट्रंप का स्वागत लाल रंग के विशेष तौर पर बनवाए गए एक परिधान में करेंगे.

8. अमेरिकी प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप के दौरे के वक्त ताजमहल के पीछे यमुना में स्वच्छ जल दिखे इसके लिए बड़ी मात्रा में गंगाजल हरिद्वार से छोड़ा जाएगा.

ये भी पढ़ें

ट्रंप का भारत दौरा: इंतजाम ऐसे कि परिंदा भी पर नहीं मार पाएगा, जानें- कैसे हैं सुरक्षा बंदोबस्त डोनाल्ड ट्रंप के स्वागत के लिए भारत तैयार, अहमदाबाद की सड़कें पोस्टर और पेंटिग से सजीं
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘प्रधान को जाना ही होगी, 3 मांगें हो पूरी’, पैलेट गन पीड़ित छात्रों के साथ राहुल गांधी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस
‘प्रधान को जाना ही होगी, 3 मांगें हो पूरी’, पैलेट गन पीड़ित छात्रों के साथ राहुल गांधी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस
प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन का इस्तेमाल हुआ था या नहीं? जांच में जुटी CRPF, राहुल ने दिखाए सबूत
प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन का इस्तेमाल हुआ था या नहीं? जांच में जुटी CRPF, राहुल ने दिखाए सबूत
10 साल की जेल, 10 करोड़ जुर्माना, पेपर लीक पर कड़ी सजा वाले बिल को मोदी कैबिनेट की मंजूरी
10 साल की जेल, 10 करोड़ जुर्माना, पेपर लीक पर कड़ी सजा वाले बिल को मोदी कैबिनेट की मंजूरी
SC On Paper Leak: नीट पेपर लीक पर केंद्र ने SC से कहा - 'उठाए जा रहे हैं कई बड़े कदम, 1 सप्ताह में देंगे विस्तृत जानकारी'
नीट पेपर लीक पर केंद्र ने SC से कहा - 'उठाए जा रहे हैं कई बड़े कदम, 1 सप्ताह में देंगे विस्तृत जानकारी'

वीडियोज

Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?
CJP Meets Govt. | Jantar Mantar Protest | Delhi में सरकार और Cockroach Janta Party के बीच बातचीत!
Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk
PM Modi On NEET | Jantar Mantar Protest: Paper Leak पर आने वाला है सख्त कानून! | Sonam | ABP
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: सरकार ने वांगचुक को मना लिया | JP Nadda

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दोस्तों, परिवार के लोगों को राजस्थान पुलिस ने किया फोन, तो भड़के सीजेपी के आशुतोष रांका, बोले- मुझसे ही पूछ लो...
दोस्तों-परिवार के लोगों को राजस्थान पुलिस ने किया फोन, भड़के CJP के आशुतोष रांका- 'मुझसे ही पूछ लो...'
CJP Jantar Mantar Protest Live: छात्रों पर पैलेट गन से हमला? राहुल गांधी के आरोप के बाद CRPF सूत्रों का दावा- चल रही है जांच
Live: छात्रों पर पैलेट गन से हमला? राहुल गांधी के आरोप के बाद CRPF सूत्रों का दावा- चल रही है जांच
WWE स्टार रोमन रेंस पहुंचे जंतर-मंतर, हाथ में भगत सिंह की तस्वीर, अभिजीत दीपके से मुलाकात? Fact Check
WWE स्टार रोमन रेंस पहुंचे जंतर-मंतर, हाथ में भगत सिंह की तस्वीर, अभिजीत दीपके से मुलाकात? Fact Check
Bihar Protest Viral Video: ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
‘प्रधान को जाना ही होगी, 3 मांगें हो पूरी’, पैलेट गन पीड़ित छात्रों के साथ राहुल गांधी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस
‘प्रधान को जाना ही होगी, 3 मांगें हो पूरी’, पैलेट गन पीड़ित छात्रों के साथ राहुल गांधी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस
SC On Paper Leak: नीट पेपर लीक पर केंद्र ने SC से कहा - 'उठाए जा रहे हैं कई बड़े कदम, 1 सप्ताह में देंगे विस्तृत जानकारी'
नीट पेपर लीक पर केंद्र ने SC से कहा - 'उठाए जा रहे हैं कई बड़े कदम, 1 सप्ताह में देंगे विस्तृत जानकारी'
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
Explained: सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
Embed widget