एक्सप्लोरर

पूर्व अमेरिकी सैनिक ने प्लेन कर लिया हाईजैक, तीन लोगों पर चाकू से किया वार और फिर जो हुआ...

US Plane Hijack: अमेरिकी नागरिक और पूर्व सैनिक अकिनीला सावा टेलर ने बेलीज में एक छोटे विमान को हाईजैक कर लिया. विमान में 14 यात्री और दो चालक दल के सदस्य थे.

US Plane Hijack News: अमेरिकी नागरिक और पूर्व सैनिक अकिनीला सावा टेलर (Akinyela Sawa Taylor) ने गुरुवार (17 अप्रैल 2025) को बेलीज में ट्रॉपिक एयर के एक छोटे विमान को हाईजैक कर लिया. यह विमान कोरोजल से सैन पेड्रो जा रहा था. टेलर ने चाकू से दो यात्रियों और एक पायलट पर हमला किया और विमान को मैक्सिको ले जाने की मांग की. विमान में 14 यात्री और दो चालक दल के सदस्य थे. हाईजैकिंग के बाद विमान करीब दो घंटे तक आसमान में चक्कर काटता रहा. एक यात्री ने खुद का बचाव करते हुए टेलर को गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई. इसके बाद पुलिस हेलीकॉप्टर की निगरानी में विमान को लेडीविले में सुरक्षित उतर गया.

हादसे में तीन लोग घायल

इस हादसे में तीन लोग मामूली रूप से घायल हुए, जबकि एक यात्री की हालत गंभीर है, जिसे पीठ और फेफड़ों में चाकू लगा है. बेलीज के पुलिस आयुक्त चेस्टर विलियम्स ने कहा कि घायलों के जल्द ठीक होने की कामना करते हैं. बेलीज में अमेरिकी दूतावास के प्रवक्ता ल्यूक मार्टिन ने बताया कि घटना के कारणों की जांच की जा रही है.

जानें पूरा मामला

बेलीज एयरपोर्ट कंसेशन कंपनी (BACC) के अनुसार, विमान कोरोजल से सैन पेड्रो जा रहा था. सुबह करीब 8:30 बजे (स्थानीय समयानुसार) विमान के हाईजैकिंग की सूचना मिली, जिसके बाद बेलीज अधिकारियों ने इमरजेंसी घोषित कर दिया. विमान कई घंटों तक अलग-अलग दिशाओं में चक्कर लगाता रहा. वह तब तक आसमान में रहा जब तक कि तटीय शहर लेडीविले के एक एयरपोर्ट पर सुरक्षित रूप से उतर नहीं गया. BACC के अनुसार, सभी यात्रियों का पता लगा लिया गया है और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है.

विलियम्स के अनुसार, टेलर ने उत्तरी सीमा पार करके मैक्सिको के रास्ते बेलीज में प्रवेश करने का प्रयास किया था, लेकिन उसे प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई. हालांकि, कानून प्रवर्तन एजेंसियां अब तक यह स्पष्ट नहीं कर पाईं कि वह बेलीज में कैसे घुसा. मामले की जांच की जा रही है. 

ये भी पढ़ें-

Seelampur Murder: 'हिंदू पलायन कर रहा है', सीलमपुर में युवक की हत्या के बाद तनाव, PM मोदी-CM योगी से मांगी मदद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर, दतिया और मंजलपुर उपचुनाव के नतीजे आज, कौन मारेगा बाजी?
बांकीपुर, दतिया और मंजलपुर उपचुनाव के नतीजे आज, कौन मारेगा बाजी?
बारिश बनी आफत! असम में 82, केरल में 8 की मौत, IMD का इन राज्यों में अलर्ट
बारिश बनी आफत! असम में 82, केरल में 8 की मौत, IMD का इन राज्यों में अलर्ट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget