एक्सप्लोरर

यूपी सरकार ने बांके बिहारी कॉरिडोर के निर्माण के लिए ट्रस्ट बनाने की जानकारी दी, सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई 29 जुलाई के लिए टाली

राज्य सरकार के लिए पेश वकील ने जस्टिस बी वी नागरत्ना और जस्टिस सतीश चंद्र शर्मा की बेंच को बताया कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद वह एक अध्यादेश लाई है.

वृंदावन में बांके बिहारी मंदिर कॉरिडोर के निर्माण के लिए मंदिर के फंड का उपयोग करने के खिलाफ याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई टाल दी है. यह मामला अब 29 जुलाई को सुना जाएगा. कोर्ट ने इस बात को रिकॉर्ड पर लिया कि यूपी सरकार एक अध्यादेश लाकर मंदिर से जुड़ी व्यवस्था एक ट्रस्ट को सौंप चुकी है. साथ ही, राज्य सरकार से यह भी कहा कि वह लिखित जवाब दाखिल करे.

ध्यान रहे कि कॉरिडोर के निर्माण के लिए मंदिर फंड के 500 करोड़ रुपए के इस्तेमाल का फैसला 15 मई को सुप्रीम कोर्ट ने ही दिया था. कोर्ट ने शर्त रखी थी कि अधिगृहित की हुई जमीन देवता या मंदिर ट्रस्ट के नाम से रजिस्टर्ड की जाए. मंदिर के एक सेवायत ने याचिका दायर कर कहा था कि मामले में उसका पक्ष नहीं सुना गया. उत्तर प्रदेश सरकार ने इस याचिका का खड़ा विरोध किया.

राज्य सरकार के लिए पेश वकील ने जस्टिस बी वी नागरत्ना और जस्टिस सतीश चंद्र शर्मा की बेंच को बताया कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद वह एक अध्यादेश लाई है. इस अध्यादेश के जरिए मंदिर से जुड़े मामले एक ट्रस्ट को सौंप दिए गए. राज्य सरकार खुद मंदिर के फंड का इस्तेमाल नहीं करेगी इसलिए, अब इस तरह की याचिका निरर्थक है.

बेंच की अध्यक्षता कर रहीं जस्टिस नागरत्ना ने इस बात पर सवाल उठाए कि मंदिर के सेवायतों के निजी विवाद में राज्य सरकार कैसे पार्टी बन गई. जस्टिस नागरत्ना का कहना था कि राज्य सरकार के दखल के बाद ही उसे मंदिर के फंड का इस्तेमाल करने की अनुमति मिली, लेकिन बेंच के दूसरे सदस्य जस्टिस सतीश चंद्र शर्मा ने कहा कि मामले में फैसला दिया जा चुका है. अगर कोई सहमत न हो तो पुनर्विचार याचिका दाखिल करे. इस तरह कोई आवेदन दाखिल कर फैसले को नहीं बदलवाया जा सकता.

जस्टिस शर्मा की बात से जस्टिस नागरत्ना ने भी सहमति जताई. उत्तर प्रदेश सरकार के वकील ने कहा कि सरकार ने जो ट्रस्ट बनाया है, उसमें मंदिर के सेवायतों को जगह दी गई है. कॉरिडोर बनाने के लिए फंड का इस्तेमाल ट्रस्ट ही करेगा. इसके बाद कोर्ट ने सुनवाई टाल दी. याचिकाकर्ता ने अंतरिम रोक की मांग रखी, लेकिन कोर्ट ने ऐसा आदेश नहीं दिया.

 

यह भी पढ़ें:-
तलाक के लिए आए कपल को सुप्रीम कोर्ट ने दी दिल छूने वाली सलाह, कहा- डिनर डेट पर जाएं, इंतजाम हम...

करीब 2 दशक से सुप्रीम कोर्ट के गलियारों का एक जाना-पहचाना चेहरा. पत्रकारिता में बिताया समय उससे भी अधिक. कानूनी ख़बरों की जटिलता को सरलता में बदलने का कौशल. खाली समय में सिनेमा, संगीत और इतिहास में रुचि.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अंबाला पुलिस स्टेशन कार ब्लास्ट केस में NIA की बड़ी कार्रवाई, पाकिस्तानी आतंकी शहजाद भट्टी समेत 8 के खिलाफ चार्जशीट दाखिल
अंबाला पुलिस स्टेशन कार ब्लास्ट केस में NIA की बड़ी कार्रवाई, पाकिस्तानी आतंकी शहजाद भट्टी समेत 8 के खिलाफ चार्जशीट दाखिल
छह हत्याओं में शाबाद CI सस्पेंड! आरोपियों की गिरफ्तारी पर दो लाख रुपये का इनाम
छह हत्याओं में शाबाद CI सस्पेंड! आरोपियों की गिरफ्तारी पर दो लाख रुपये का इनाम
कोलकाता एयरपोर्ट पर रनवे के नजदीक स्थित मस्जिद में नमाजियों की एंट्री पर रोक, जानें क्या है मामला?
कोलकाता एयरपोर्ट पर रनवे के नजदीक स्थित मस्जिद में नमाजियों की एंट्री पर रोक, जानें क्या है मामला?
‘उनका जाना भारतीय संगीत जगत के लिए...’, सिंगर एस. जानकी के निधन पर क्या बोले तमिलनाडु CM विजय?
‘उनका जाना भारतीय संगीत जगत के लिए...’, सिंगर एस. जानकी के निधन पर क्या बोले तमिलनाडु CM विजय?

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
Saturday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
Thief Viral Video: गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
Home Cleaning Tips : घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
Embed widget