एक्सप्लोरर

यूपी उपचुनाव: शिवसेना के निशाने पर आई बीजेपी, कहा- प्रभु श्रीराम हुए खिलाफ

उपचुनाव में बीएपसी के एसपी को समर्थन करने के बाद से ही 2019 में होने वाले चुनाव में दोनों पार्टियों में गठबंधन होने की चर्चा तेज हो गई थीं.

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश की दो लोकसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के रुझानों में बीजेपी, एसपी-बीएसपी गठबंधन से पिछड़ रही है. ये दोनों सीटें यूपी के सीएम योगी आदित्यानाथ और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के इस्तीफा देने के बाद खाली हुई थीं. 2017 के विधानसभा चुनाव में बंफर जीत हासिल करने वाली बीजेपी के लिए ये नतीजे किसी बड़े झटके से कम नहीं है. रुझानों में पिछड़ने के बाद बीजेपी एक बार फिर अपनी सहयोगी पार्टी शिवसेना के निशाने पर आ गई है.

शिवसेना के नेता संजय राउत ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए इसे एसपी-बीएसपी गठबंधन की जीत नहीं बताया है. उन्होंने कहा, ''मैं ये नहीं मानता कि एसपी-बीएसपी गठबंधन ने काम किया है, मैं मानता हूं कि प्रभु श्रीराम की सबसे ज्यादा निंदा करने वाले एसपी के नेता के लिए आपने जिस दिन रेड कार्पेट डाला उसी दिन प्रभु श्रीराम भी आपके खिलाफ हो गये.

बता दें कि उपचुनाव में बीएपसी के एसपी को समर्थन करने के बाद से ही 2019 में होने वाले चुनाव में दोनों पार्टियों में गठबंधन होने की चर्चा तेज हो गई थीं. हालांकि बीएसपी सुप्रीमो मायावती पहले ही साफ कर चुकी हैं कि अभी उनके समर्थन को गठबंधन ना माना जाए.

लेकिन एक बात साफ है कि बीएसपी-एसपी के साथ आने से बीजेपी की मुश्किलें बढ़ती नज़र आ रही हैं. 2017 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 325 सीटें जीती थीं. महज एक साल के भीतर बीजेपी का गढ़ माने जाने वाली गोरखपुर सीट का बीजेपी के हाथ से निकालना किसी बड़े झटके से कम नहीं है. 1998 से ही यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ इस सीट पर लगातार 5 बार चुनाव जीत चुके हैं. वहीं फूलपूर की सीट पर भी 2014 के लोकसभा चुनाव में यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बड़ी जीत हासिल की थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजनाथ सिंह का INDIA गठबंधन पर वार, 'इनकी मंशा देश में आग लगाने की है'
राजनाथ सिंह का INDIA गठबंधन पर वार, 'इनकी मंशा देश में आग लगाने की'
भूकंप से डोली धरती, रूस में 7.0 तीव्रता के तेज झटके किए गए महसूस
भूकंप से डोली धरती, रूस में 7.0 तीव्रता के तेज झटके किए गए महसूस
केंद्र की किस बात से खुश नहीं सोनम वांगचुक? बोले- 'फर्क 19-20 का नहीं...'
केंद्र की किस बात से खुश नहीं सोनम वांगचुक? बोले- 'फर्क 19-20 का नहीं...'
राहुल गांधी ने मुझे मुख्यमंत्री बनाया, अपमान... डीके शिवकुमार ने दी सफाई
राहुल गांधी ने मुझे मुख्यमंत्री बनाया, अपमान... डीके शिवकुमार ने दी सफाई

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भूकंप से डोली धरती, रूस में 7.0 तीव्रता के तेज झटके किए गए महसूस
भूकंप से डोली धरती, रूस में 7.0 तीव्रता के तेज झटके किए गए महसूस
'सच क्या है बताता हूं...', सहर शेख के पिता ने जॉइन की शिवसेना तो बोले वारिस पठान
'सच क्या है बताता हूं...', सहर शेख के पिता ने जॉइन की शिवसेना तो बोले वारिस पठान
केंद्र की किस बात से खुश नहीं सोनम वांगचुक? बोले- 'फर्क 19-20 का नहीं...'
केंद्र की किस बात से खुश नहीं सोनम वांगचुक? बोले- 'फर्क 19-20 का नहीं...'
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
आज भारत-जिम्बाब्वे का ऐतिहासिक टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
आज भारत-जिम्बाब्वे का ऐतिहासिक टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या ने पति पर लगाए मारपीट, हत्या की साजिश के आरोप, FIR दर्ज
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या ने पति पर लगाए मारपीट, हत्या की साजिश के आरोप, FIR दर्ज
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
Smelly Clothes After Washing: धुलने के बाद भी कपड़ों से आती है बदबू? नोट करें 5 आसान हैक्स
धुलने के बाद भी कपड़ों से आती है बदबू? नोट करें 5 आसान हैक्स
Embed widget