एक्सप्लोरर

'ठाकरे ब्रांड ध्वस्त', उद्धव और राज ठाकरे पर चुटकी लेते हुए बोले केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले

Union Minister Ramdas Athawale: केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा कि लोकसभा चुनाव में राज ठाकरे के समर्थन से महायुति को नुकसान हुआ, जबकि विधानसभा चुनाव में उनकी अनुपस्थिति से फायदा हुआ.

केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने शनिवार (23 अगस्त, 2025) को ठाकरे ब्रांड (उद्धव ठाकरे की शिवसेना (यूबीटी) और राज ठाकरे की मनसे के गठबंधन) पर जोरदार निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में ठाकरे बंधु का ब्रांड ध्वस्त हो गया है और दोनों के साथ आने से इसका असर बीएमसी चुनाव में देखने को नहीं मिलेगा. अठावले का यह बयान बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट चुनाव में ठाकरे बंधुओं की हार के बाद आया है.

केंद्रीय मंत्री ने बाला साहेब ठाकरे का उदाहरण देते हुए कहा, “उनकी सभाओं में भीड़ जुटती थी, लेकिन वोट नहीं मिलते. कुछ ऐसा ही हाल राज ठाकरे के साथ भी है.” उन्होंने दावा किया कि ठाकरे ब्रांड अब बीएमसी चुनाव में प्रभावी नहीं होगा और महायुति गठबंधन ही जीतेगा.

राज ठाकरे को महायुति में शामिल करने से होगा नुकसान- अठावले

राज ठाकरे की भाजपा नेताओं से मुलाकात पर अठावले ने चिंता जताई. उनका मानना है कि राज ठाकरे को महायुति में शामिल करने से नुकसान होगा, खासकर मराठी और गैर-मराठी वोटों का बंटवारा हो सकता है. उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में राज ठाकरे के समर्थन से महायुति को नुकसान हुआ, जबकि विधानसभा चुनाव में उनकी अनुपस्थिति से फायदा हुआ. उनका मानना है कि मुंबई में ठाकरे बंधुओं का ब्रांड अब चलने वाला नहीं है.

शरद पवार के ECI के खिलाफ आरोपों पर अठावले ने दी प्रतिक्रिया

चुनाव आयोग (ECI) पर एनसीपी (एसपी) प्रमुख शरद पवार के आरोपों पर अठावले ने कहा, “शरद पवार एक अनुभवी नेता हैं, जो मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री रह चुके हैं. अगर उनके पास वोट चोरी के सबूत हैं, तो उन्हें चुनाव आयोग के सामने पेश करना चाहिए. सिर्फ बाहर बयानबाजी करने से कुछ नहीं होगा. राहुल गांधी को भी चुनाव आयोग से बात करने की जरूरत है. मत चोरी होना ठीक बात नहीं है; यह नहीं होना चाहिए. वोटिंग का अधिकार सभी नागरिकों को है. किसी से यह अधिकार छीनने की जरूरत नहीं है. हालांकि, किसी भी कीमत पर फर्जी मतदान नहीं होना चाहिए.”

खेल में नहीं होनी चाहिए राजनीति- अठावले

तेजस्वी यादव के खिलाफ एफआईआर पर उन्होंने कहा कि व्यक्तिगत स्तर पर टिप्पणी करना उचित नहीं है. संविधान का हवाला देते हुए कहा कि ऐसे भाषणों के खिलाफ कार्रवाई का प्रावधान है. वहीं, एशिया कप में आयोजित होने वाले भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच पर उन्होंने कहा, “इसे पहलगाम आतंकी हमले से जोड़ना ठीक नहीं है. पहलगाम आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत हुई और इसका जवाब ऑपरेशन सिंदूर के तहत हमारी वीर सेना ने दिया. हमारी सेना ने पाकिस्तान को सबक सिखाया.” अठावले ने कहा, “खेल में राजनीति नहीं होनी चाहिए. मेरा विश्वास है कि भारतीय क्रिकेट टीम मैच में पाकिस्तान को हराकर करारा जवाब देगी.”

मुंबई में होने चाहिए गड्ढा-मुक्त सड़कें- अठावले

मुंबई में गड्ढा-मुक्त सड़कों की आवश्यकता पर जोर देते हुए केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा कि बारिश के दौरान सड़कों पर गड्ढे हो जाते हैं, लेकिन इसे दुरुस्त करना चाहिए. उन्होंने एक घटना का जिक्र किया जिसमें एक शख्स की मौत हो गई. उन्होंने कहा कि सड़कों को गड्ढों से मुक्त करने के लिए तेजी से काम होना चाहिए.

यह भी पढ़ेंः ‘भारत और अमेरिका निकाल लेंगे कोई न कोई रास्ता’, ट्रंप के टैरिफ पर अमेरिकी सांसद का बड़ा दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पुलिस रस्सी से बांधकर ले जाती है और...', याचिका पर SC का नोटिस
'पुलिस रस्सी से बांधकर ले जाती है और...', याचिका पर SC का नोटिस
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
‘केस करना है तो गांधी-नेहरू-पटेल और...’, गोवा में ऐसा क्यों बोले खरगे?
‘केस करना है तो गांधी-नेहरू-पटेल और...’, गोवा में ऐसा क्यों बोले खरगे?
पायलटों का ड्रग टेस्ट 25% तक होगा? DGCA को मिले ये सुझाव
पायलटों का ड्रग टेस्ट 25% तक होगा? DGCA को मिले ये सुझाव

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बार रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बार रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
50 हजार डाउन पेमेंट पर Swift खरीदें तो हर महीने कितनी EMI? जानें
50 हजार डाउन पेमेंट पर Swift खरीदें तो हर महीने कितनी EMI? जानें
Embed widget