एक्सप्लोरर

Union Budget 2024: 'कुर्सी बचाने के लिए इन्होंने...', बजट पर संजय राउत का जोरदार हमला

Budget 2024: केंद्रीय बजट पर निशाना साधते हुए शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने कहा, ये पहली बार देखा गया है कि बजट को कुर्सी बचाने के लिए बनाया गया है.'

Union Budget 2024: मोदी सरकार 3.0 के पहले बजट पर विपक्षी दल हमलावर हैं. इस कड़ी में शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत (Sanjay Raut) ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत के दौरान बजट के मुद्दे पर केंद्र सरकार को जमकर घेरा. संजय राउत ने कहा, '10 साल से प्रधानमंत्री बजट पर बात कर रहे हैं लेकिन बजट से आम जनता को 10 साल में क्या मिला?'

शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत बोले, 'किसान, बेरोजगार, युवा, छात्र ऐसे बड़े-बड़े वादे होते हैं. बजट पहले एक राज्य गुजरात के लिए बनता था अब उसमें 2 राज्य और जुड़ गए हैं. सरकार बचाने के लिए प्रधानमंत्री को ये करना जरूरी है. कुर्सी बचाने के लिए बजट बनता है देश के लिए नहीं बनता है ये पहली बार देखा है.'

संजय राउत ने की थी ये भविष्यवाणी

संजय राउत ने मंगलवार (22 जुलाई) को बजट पेश होने से पहले ही कहा था कि ये एनडीए सरकार का पहला बजट है, मोदी सरकार का नहीं. ये देखना दिलचस्प होगा कि बजट पर नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू कितना असर डालेंगे. संजय राउत ने कहा था कि अगर अच्छा बजट होगा तो हम स्वागत करेंगे. इसके साथ ही उन्होंने बेरोजगारी और महंगाई की भी बात कही थी. 

क्या बोले सपा नेता?

समाजवादी पार्टी नेता रामगोपाल यादव (Ram Gopal Yadav) ने केंद्रीय बजट को पूरी तरह से निराशाजनक बताया. उन्होंने कहा कि इस बजट में गांव और खेती की अनदेखी की गई. वहां(बिहार और आंध्र प्रदेश) के नेताओं को ये सोचने की जरुरत है कि इतने बड़े राज्यों के लिए जो छोटी घोषणाएं हुई हैं वो अपर्याप्त हैं. रामगोपाल यादव ने कहा कि बजट में उत्तर प्रदेश का तो नाम ही नहीं लिया गया.

'ये अल्पमत सरकार बचाने का बजट है'

समाजवादी पार्टी सांसद अवधेश प्रसाद ने भी केंद्रीय बजट पर प्रतिक्रिया दी. अवधेश प्रसाद ने कहा, 'यह जो अल्पमत की सरकार है उसे बचाने का बजट है. बजट में अयोध्या, उत्तर प्रदेश के साथ ही लगभग पूरे देश की अनदेखी की गई.' वो बोले कि ये कुर्सी बचाने का बजट है इसलिए दो राज्यों को प्राथमिकता दी गई है और बाकी राज्यों को छोड़ दिया गया है, ये बीजेपी को महंगा पड़ेगा.

ये भी पढ़ें: Budget 2024: 4 साल में सबसे कम हुआ साइज, वित्त मंत्री ने रक्षा बजट में की 1.67 लाख करोड़ की कटौती

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कमरे में पति की लाश, खून से लथपथ पड़ा बेटा और फोन चला रही थी डॉक्टर पत्नी, कर्नाटक में मर्डर से सनसनी
कमरे में पति की लाश, खून से लथपथ पड़ा बेटा और फोन चला रही थी डॉक्टर पत्नी, कर्नाटक में मर्डर से सनसनी
Supreme Court: बीमार-बुजुर्ग कैदियों की समय से पहले रिहाई पर SC का बड़ा आदेश, 3 महीने में बनाएं स्पष्ट नीति, पोर्टल पर भी हो ट्रैकिंग की सुविधा
बीमार-बुजुर्ग कैदियों की समय से पहले रिहाई पर SC का बड़ा आदेश, 3 महीने में बनाएं स्पष्ट नीति, पोर्टल पर भी हो ट्रैकिंग की सुविधा
Hyderabad School: हैदराबाद कलमा होमवर्क मामले पर स्कूल सख्त, परिवार ने शिकायत ली वापस, टीचर बर्खास्त
हैदराबाद कलमा होमवर्क मामले पर स्कूल सख्त, परिवार ने शिकायत ली वापस, टीचर बर्खास्त
India Monsoon 2026: मानसून क्यों पड़ा कमजोर? देश में 51% कम बारिश ने बढ़ाई चिंता, जानिए एल नीनो का कितना पड़ रहा असर
मानसून क्यों पड़ा कमजोर? देश में 51% कम बारिश ने बढ़ाई चिंता, जानिए एल नीनो का कितना पड़ रहा असर

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
मानसून सत्र: ‘फिर वही करने जा रही सरकार’, परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लेटर
‘फिर वही करने जा रही सरकार’, संसद में परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लिखा लेटर
JJD की वीणा मानवी ने बताया क्यों रद्द हुआ नामांकन, बोलीं- 'आज नीतीश कुमार CM होते तो…'
JJD की वीणा मानवी ने बताया क्यों रद्द हुआ नामांकन, बोलीं- 'आज नीतीश कुमार CM होते तो…'
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
ममता को झटके पर झटका! मदन मित्रा के बाद अब कोयल मलिक का इस्तीफा, भूपेन्द्र यादव से की मुलाकात
ममता को झटके पर झटका! मदन मित्रा के बाद अब कोयल मलिक का इस्तीफा, भूपेन्द्र यादव से की मुलाकात
ISRO के 100 साइंटिस्ट के नौकरी छोड़ने के बाद एक्शन में सरकार, अब सख्त किए नियम, जानें आदेश में क्या है
ISRO के 100 साइंटिस्ट के नौकरी छोड़ने के बाद एक्शन में सरकार, अब सख्त किए नियम, जानें आदेश में क्या है
Embed widget