एक्सप्लोरर

UCC Issue: 'कदापि स्वीकार नहीं, सरकार...' समान नागरिक संहिता पर बड़े मुस्लिम धर्मगुरुओं ने जारी किया संयुक्त बयान

Uniform Civil Code: भारत के 22वें विधि आयोग ने समान नागरिक संहिता पर विभिन्न पक्षकारों और हितधारकों को आपत्तियां दाखिल करने के लिए 14 जुलाई तक का समय दिया है.

Uniform Civil Code Issue: समान नागरिक संहिता के मुद्दे पर मुस्लिम धर्मगुरुओं के हवाले से ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की ओर से एक संयुक्त बयान जारी किया है. इसमें सरकार से मांग की है कि वह इसे लाने का इरादा छोड़ दे. इसी के साथ मुस्लिम समुदाय के लोगों से आग्रह किया गया है कि विधि आयोग की ओर से मांगी गई राय पर अपनी प्रतिक्रिया जरूर दें और यह साफ कर दें कि यूसीसी कभी भी स्वीकार्य नहीं है.

ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के प्रवक्ता डॉ. सैयद कासिम रसूल इलयास ने शुक्रवार (7 जुलाई) को यह संयुक्त बयान जारी किया, जिसमें मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के अध्यक्ष समेत उन कई बड़े मुस्लिम धर्मगुरुओं के नामों का जिक्र है जो यूसीसी के पक्ष में नहीं हैं.

मुस्लिम धर्मगुरुओं के संयुक्त बयान में क्या कुछ कहा गया?

संयुक्त बयान में लिखा गया, ''मुस्लिम पर्सनल लॉ, जो शरिया एप्लीकेशन एक्ट 1937 पर आधारित हैं, इससे हमारे देश में मुसलमानों की धार्मिक पहचान जुड़ी है. इनमें से अधिकतर आदेश कुरआन मजीद की आयतों और प्रमाणित हदीसों से साबित हैं. इसीलिए उन पर उम्मत की आम सहमति हैं.''

इसमें लिखा गया, ''इसलिए भारत के मुस्लिम समुदाय की सरकार से सर्वसम्मत मांग है कि वह मुस्लिम पर्सनल लॉ को प्रभावित करने वाले समान नागरिक संहिता को लाने का इरादा छोड़ दे और देश के सभी नागरिकों को मौलिक अधिकारों के तहत अपने धर्म का पालन करने की जो आजादी संविधान द्वारा दी गई है, उसका सम्मान करे.''


UCC Issue: 'कदापि स्वीकार नहीं, सरकार...' समान नागरिक संहिता पर बड़े मुस्लिम धर्मगुरुओं ने जारी किया संयुक्त बयान

'हम समान नागरिक संहिता को कदापि स्वीकार नहीं करते'

इसमें आगे लिखा गया, ''मुसलमानों से अनुरोध है कि भारत में 22वें विधि आयोग ने समान नागरिक संहिता के संबंध में देश के नागरिकों से जो राय मांगी है, उस पर प्रतिक्रिया अवश्य दें. उपने उत्तर में स्पष्ट कर दें कि हम समान नागरिक संहिता को कदापि स्वीकार नहीं करते हैं. प्रयास करें कि 14 जुलाई से पहले प्रत्येक संगठन अपने संगठन की ओर से और प्रत्येक व्यक्ति अपनी व्यक्तिगत क्षमता से ई-मेल या किसी अन्य माध्यम से विधि आयोग तक अपना जवाब पहुंचा दें.''

बता दें कि इससे पहले बुधवार (5 जुलाई) को ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने यूसीसी पर अपनी आपत्तियां विधि आयोग को भेजी थीं. बता दें कि विधि आयोग ने समान नागरिक संहिता पर विभिन्न पक्षकारों और हितधारकों को अपनी आपत्तियां दाखिल करने के लिए 14 जुलाई तक का वक्त दिया है. 

यह भी पढ़ें- 'डरने वाले नहीं हैं, क्योंकि...', पीएम मोदी वाराणसी, गोरखपुर और रायपुर की सभा में क्या कुछ बोले? कांग्रेस ने भी किया पलटवार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJI ने INDIA गठबंधन के नेताओं का प्रस्ताव ठुकराया, राहुल गांधी ने मार्च का किया है ऐलान
CJI ने INDIA गठबंधन के नेताओं का प्रस्ताव ठुकराया, राहुल गांधी ने मार्च का किया है ऐलान
राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम से DMK खफा, कहा- ‘हम किसी को भी तमिल...’
राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम से DMK खफा, कहा- ‘हम किसी को भी तमिल...’
CJP Protest Live Updates: CJP कानून का पालन नहीं करती, पुलिस की गलत छवि पेश की- दिल्ली पुलिस
LIVE: CJP कानून का पालन नहीं करती, पुलिस की गलत छवि पेश की- दिल्ली पुलिस

वीडियोज

दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!
कॉकरोच ने छोडा मैदान, अब विपक्ष करेगा घमासान?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 11 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 11 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
चॉकलेट खाकर इस भारतीय मां ने घटाया 25 किलो वजन, जानें डाइट प्लान!
चॉकलेट खाकर इस भारतीय मां ने घटाया 25 किलो वजन, जानें डाइट प्लान!
Embed widget