एक्सप्लोरर

UK-India Visas: भारत के कितने यंग प्रोफेशनल्स को इस महीने मिलेगा वीजा, ब्रिटेन की सरकार ने बताया

India Young Professionals Scheme Visas: ब्रिटेन सरकार ने फरवरी 2023 के आखिर में पात्र भारतीयों के लिए दो हजार से ज्यादा वीजा उपलब्ध कराने की घोषणा की है.

UK-India Young Professional Scheme: ब्रिटेन-भारत युवा पेशेवर योजना के तहत पात्र भारतीयों के लिए इस महीने के अंत में 2,400 वीजा (Visa) उपलब्ध कराए जाएंगे. ब्रिटेन सरकार (UK Govt) ने मंगलवार (21 फरवरी) को यह घोषणा की. औपचारिक रूप से पिछले महीने शुरू की गई यह योजना 18 से 30 वर्ष के बीच के भारतीय नागरिकों (Indian citizens) को ब्रिटेन (Britain) में दो साल तक रहने और काम करने की अनुमति देती है.

नई दिल्ली स्थित ब्रिटिश उच्चायोग (British High Commission in New Delhi) ने नई योजना के लिए विस्तृत पात्रता मानदंड जारी करते हुए कहा, ‘‘यह 18-30 वर्ष की आयु के बीच भारत के सबसे प्रतिभाशाली युवाओं के लिए ब्रिटेन का सर्वश्रेष्ठ अनुभव करने का एक महान अवसर है.’’

ब्रिटिश नागरिकों को भी इसी तरह का वीजा देगा भारत

पिछले साल नवंबर में इंडोनेशिया में G20 शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) और ब्रिटेन के उनके समकक्ष ऋषि सुनक (Rishi Sunak) के बीच समझौते में पारस्परिक व्यवस्था के तहत ब्रिटिश नागरिकों को भी भारत में रहने और काम करने के लिए इसी तरह के वीजा की पेशकश की जाएगी.

इसके लिए शुरुआत 28 फरवरी को होगी और दो मार्च तक आवेदन किए जा सकते हैं. चुने गए उम्मीदवारों को बाद में आमंत्रण में दी गई समय सीमा तक अपने वीजा के लिए आवेदन करना होगा, जो आमतौर पर 30 दिनों के भीतर होता है. सफल उम्मीदवार को अपने वीजा के लिए आवेदन करने के 6 महीने के भीतर ब्रिटेन की यात्रा करनी होगी.

वीजा के लिए देना होगा इतना आवेदन शुल्क

वीजा के लिए आवेदन शुल्क 259 GBP (लगभग 26,000 रुपये) निर्धारित किया गया है, इसी के साथ इसमें स्वास्थ्य देखभाल सरचार्ज के रुप में एडिशनल कॉस्ट 940 GBP (करीब 94 हजार रुपये) शामिल की गई है. इतनी शुल्क को आवेदक के पास पर्सनल सेविंग के रूप में 2,530 GBP (करीब 2,54,000 रुपये) होने का प्रमाण माना जाएगा. पात्रता मानदंड बताता है कि ब्रिटेन में 24 महीने तक रहने और काम करने के लिए वीजा दिया जाएगा. वीजा की वैध अवधि के दौरान यूके में प्रवेश किया जा सकता है, किसी भी वक्त यहां से जाया भी जा सकता है और वापस भी आया जा सकता है. इस बार वीजा पाने में असफल रहने पर पात्र लोगों को आगे भी मौका दिया जाएगा. जुलाई में फिर से यह मौका मिलने की उम्मीद जताई गई है. 

यह भी पढ़ें- UK: हफ्ते में चार दिन काम करने का ट्रायल सफल, 91 फीसदी कंपनी नियम के पक्ष में

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केंद्रीय सचिवालय क्लब की मान्यता रद्द-बेदखली नोटिस मामला, HC ने केंद्र को भेजा नोटिस
केंद्रीय सचिवालय क्लब की मान्यता रद्द-बेदखली नोटिस मामला, HC ने केंद्र को भेजा नोटिस
'यह रिटायर्ड जजों की आरामगाह नहीं', SC ने उपभोक्ता फोरम के कामकाज पर जताई गंभीर चिंता
'यह रिटायर्ड जजों की आरामगाह नहीं', SC ने उपभोक्ता फोरम के कामकाज पर जताई गंभीर चिंता
कांग्रेस पूरे सत्र के दौरान..., राहुल के आरोपों की केन्द्रीय मंत्री ने ऐसे निकाली हवा
कांग्रेस पूरे सत्र के दौरान..., राहुल के आरोपों की केन्द्रीय मंत्री ने ऐसे निकाली हवा
स्वतंत्रता दिवस पर ड्रोन हमले की आशंका, भारत-पाक सीमा पर चला सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन
स्वतंत्रता दिवस पर ड्रोन हमले की आशंका, भारत-पाक सीमा पर चला सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
Embed widget