एक्सप्लोरर

Udaipur Tailor Murder: उदयपुर में अब माहौल शांत, कर्फ्यू में दी गई ढील, इंटरनेट सेवाएं अभी भी बंद

Udaipur Curfew: उदयपुर में स्थिति सामान्य नजर आने के बाद प्रशासन ने घोषणा की है कि आज कर्फ्यू में 4 घंटे की ढील दी जाएगी. शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा के बीच जगन्नाथ यात्रा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई थी

Rajasthan Udaipur Curfew Relaxed: राजस्थान के उदयपुर में कन्हैया लाल की निर्मम हत्या (Kanhaiya Lal Murder) के बाद से लगी पाबंदियों में छूट दी गई है. अब यहां हालात सामान्य नजर आ रहे हैं. प्रशासन ने करीब चार दिन बाद यहां कर्फ्यू में ढील (Curfew Relaxed) दी है. बाजार और सड़कों पर लोगों की आवाजाही सुबह से ही देखी गई. जिला कलेक्टर ताराचंद मीणा (Tara Chand Meena) ने आदेश जारी कर दोपहर 12 से शाम 4 बजे के बीच कर्फ्यू में ढील देने का आदेश जारी किया है. इस आदेश के बाद ही 4 दिन से पाबंदियां झेल रहे लोगों को काफी राहत मिली है.

उदयपुर में स्थिति सामान्य नजर आने के बाद प्रशासन ने घोषणा की है कि आज कर्फ्यू में 4 घंटे की ढील दी जाएगी. इंटरनेट सेवाएं (Internet Service) अभी भी ठप हैं. शहर में शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जगन्नाथ यात्रा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई थी. 

कर्फ्यू में ढील के बाद सड़कों पर बढ़ी आवाजाही

उदयपुर में कर्फ्यू में ढील देने के आदेश के बाद लोगों का अपने काम के लिए घरों से निकलना जारी है. शहर में मध्य क्षेत्रो में कुछ जगह दुकानें खुली तो कुछ जगह बंद ही रही, लेकिन सड़कों पर आवाजाही बनी रही. इसके साथ ही व्यापारी खुद कह रहे हैं कि पर्यटन का सीजन है लेकिन पर्यटक उदयपुर की खराब हुई छवि के कारण डरे हुए हैं और बुकिंग भी कैंसल की है. व्यापारियों का कहना है कि अब पर्यटक आ सकते हैं क्योंकि अब उदयपुर में शांत माहौल है.

कल निकली थी शांतिपूर्वक भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा

उदयपुर डीएम ताराचंद मीणा ने बताया कि झीलों की नगरी उदयपुर के वासियों ने शांति और सोहार्द्र की अपनी परंपरा को बरकरार रखते हुए शुक्रवार को पूरे हर्ष और उल्लास के साथ भगवान जगन्नाथ स्वामी की रथयात्रा निकाली. आज दिनभर लेकसिटी झीलों की लहरों की भांति शांत रही और शहर की फिज़ा में जगन्नाथ रथयात्रा के साथ भक्तिमय माहौल बन गया. तनाव के बाद शांति की राह पर आ रहे उदयपुर के वासियों के लिए जिला प्रशासन ने 28 जून से लगे कर्फ्यू में चार घंटों की छूट देने का फैसला किया है.

पर्यटन पर प्रभाव!

उदयपुर (Udaipur) में दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक कर्फ्यू में छूट दी गई है. शहर के धानमंडी, घंटाघर, हाथीपोल, अंबामाता, सूरजपोल, सविना, भूपालपुरा, गोवर्धनविलास, हिरणमगरी, प्रतापनगर और सुखेर पुलिस थाना क्षेत्रों में लागू किए गए कर्फ्यू में ये छूट दी गई है. उदयपुर में हर साल जुलाई में पर्यटन सीजन शुरू हो जाता है. हजारों की संख्या में पर्यटन देश-विदेश से आते हैं. यहां का कारोबार भी पर्यटन पर ही निर्भर है. बता दें कि टेलर कन्हैया लाल की हत्या (Kanhaiya Lal Murder) के बाद से तनाव का मौहाल बन गया था. इस मामले में दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है.

ये भी पढ़ें:

Maharashtra: अमरावती में उदयपुर जैसी घटना! दवा कारोबारी की गला काटकर हत्या, जांच के लिए पहुंची NIA की टीम

Amarnath Yatra 2022: अब तक 11 हजार श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन, चौथा जत्था रवाना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FIR दर्ज, आयोजक गिरफ्तार, कोलकाता हादसे में अब तक क्या-क्या एक्शन?
FIR दर्ज, आयोजक गिरफ्तार, कोलकाता हादसे में अब तक क्या-क्या एक्शन?
ग्वालियर हादसे पर PM मोदी-राहुल गांधी ने जताया दुख, कांग्रेस ने की 50 लाख मुआवजे की मांग
ग्वालियर हादसे पर PM मोदी-राहुल गांधी ने जताया दुख, कांग्रेस ने की 50 लाख मुआवजे की मांग
NLSIU दीक्षांत समारोह: CJI सूर्यकांत ने छात्रों को किया संबोधित, दी ये सलाह
NLSIU दीक्षांत समारोह: CJI सूर्यकांत ने छात्रों को किया संबोधित, दी ये सलाह
3 शहर, 3 बड़े हादसे, नवरात्रि के बीच कोलकाता-ग्वालियर और हैदराबाद में 35 की मौत
3 शहर, 3 बड़े हादसे, नवरात्रि के बीच कोलकाता-ग्वालियर और हैदराबाद में 35 की मौत

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फिर जल रहा फ्रांस, सड़कों पर उतरे 5 लाख लोग, अब तक 1200 गिरफ्तार - बड़ी बातें
फिर जल रहा फ्रांस, सड़कों पर उतरे 5 लाख लोग, अब तक 1200 गिरफ्तार - बड़ी बातें
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
रजनीकांत ने देवा को दिया था सोने का तोहफा, आखिरी विदाई में भी दिखा साथ
रजनीकांत ने देवा को दिया था सोने का तोहफा, आखिरी विदाई में भी दिखा साथ
कप्तान शे होप का भारतीय फैंस को दिल छू लेने वाला संदेश, भारत से विदा लेते समय कही ये बात
कप्तान शे होप का भारतीय फैंस को दिल छू लेने वाला संदेश, कही ये बड़ी बात
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
गाना सुनते हुए लगवाएंगे इंजेक्शन तो कम महसूस होगा दर्द, चौंका देगी यह रिसर्च
गाना सुनते हुए लगवाएंगे इंजेक्शन तो कम महसूस होगा दर्द, चौंका देगी यह रिसर्च
स्मार्ट डोरबेल से कैमरे तक, घर की सुरक्षा कैसे बढ़ाते हैं ये गैजेट्स?
स्मार्ट डोरबेल से कैमरे तक, घर की सुरक्षा कैसे बढ़ाते हैं ये गैजेट्स?
Embed widget