एक्सप्लोरर

Amarnath Yatra 2022: अब तक 11 हजार श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन, चौथा जत्था रवाना

Amarnath Yatra: शनिवार को 6113 यात्रियों के दो जत्थे एस्कॉर्ट काफिले में बालटाल और पहलगाम आधार शिविरों की ओर यात्रा शुरू कर चुके हैं.

Amarnath Yatra 2022: पवित्र अमरनाथ गुफा (Amarnath Cave) में बाबा बर्फानी के दर्शन करने के लिए छह हजार से अधिक यात्रियों के चौथे जत्थे ने जम्मू (Jammu) के भगवती नगर आधार शिविर (Bhagwati Nagar Base Camp) से घाटी की ओर अपनी यात्रा शुरू की. इस साल की अमरनाथ यात्रा (Amarnath Yatra) में अब तक 11 हजार से अधिक तीर्थयात्रियों ने दर्शन किए हैं. भक्त प्रशासन द्वारा किए गए प्रबंधों से काफी खुश नजर आए. अधिकारियों के अनुसार, गुरुवार को तीर्थ यात्रा शुरू होने के बाद से अब तक 11,000 से अधिक यात्रियों ने पवित्र गुफा मंदिर के अंदर दर्शन किए हैं, जबकि 23,214 अन्य लोग घाटी की ओर बढ़ चुके हैं.

बता दें कि भगवती नगर से जो जत्था रवाना हुआ है उसमें 1292 महिलाएं, 195 साधू और 25 बच्चे भी शामिल हैं. वे शनिवार को ही अनंतनाग जिले (Anantnag District) के पहलगाम और गंदेरबल जिले के बालटाक के आधार शिविरों में पहुंचेंगे. वहीं, इस बार प्रशासन ने अमरनाथ यात्रा के लिए कड़े नियम बनाए हैं. प्रशासन ने इस बार श्रद्धालुओं समेत दुकानदारों के लिए आरएफआईडी टैग (RFID Tag) आवश्यक कर दिया है. इसकी मदद से हर यात्री की लोकेशन को ट्रेक करने में मदद मिलेगी.

तीन दिनों में पहुंचे 40 हजार से ज्यादा यात्री

अमरनाथ श्राइन बोर्ड (Amarnath Shrine Board) के अधिकारियों ने कहा,"नए जत्थे के आने से पहले तीन दिनों में 40 हजार से अधिक यात्री पहुंच चुके होंगे और 34 हजार से अधिक ने दर्शन किए होंगे." अधिकारियों के अनुसार शनिवार को 6113 यात्रियों के दो जत्थे एस्कॉर्ट काफिले में बालटाल और पहलगाम आधार शिविरों की ओर यात्रा शुरू कर चुके हैं, जिसमें 1,940 तीर्थयात्री बालटाल की ओर जा रहे हैं, जबकि 4,173 पहलगाम के नुनवान बेस कैंप पहुंचेंगे.

इस साल इस गुफा मंदिर की तीर्थयात्रा तीन साल के अंतराल के बाद हुई है. 2019 में यात्रा धारा 370 को निरस्त करने से पहले कम कर दी गई थी, जबकि इसे 2020 और 2021 में कोविड-19 महामारी के कारण निलंबित कर दिया गया था. तीर्थयात्रा का समापन 11 अगस्त को रक्षा बंधन के अवसर पर श्रावण पूर्णिमा को होगा.

इसे भी पढ़ेंः-

Shiv Sena Row: उद्धव ठाकरे ने CM शिंदे को शिवसेना से किया बर्खास्त, पार्टी सांसदों का मतभेद मिटाने पर जोर

Assam Flood: डिब्रूगढ़ में लगातार बारिश के बाद CRPF कैंप में भरा पानी, बाहर निकाले गए जवान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP प्रोटेस्ट पर मुरली मनोहर जोशी का चौंकाने वाला बयान, 'श्रीराम से सीख मिली है कि मर्यादा...'
CJP प्रोटेस्ट पर मुरली मनोहर जोशी का चौंकाने वाला बयान, 'श्रीराम से सीख मिली है कि मर्यादा...'
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJI ने INDIA गठबंधन के नेताओं का प्रस्ताव ठुकराया, राहुल गांधी ने मार्च का किया है ऐलान
CJI ने INDIA गठबंधन के नेताओं का प्रस्ताव ठुकराया, राहुल गांधी ने मार्च का किया है ऐलान
राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम से DMK खफा, कहा- ‘हम किसी को भी तमिल...’
राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम से DMK खफा, कहा- ‘हम किसी को भी तमिल...’

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget