एक्सप्लोरर

मध्यप्रदेश में जानलेवा हुई सर्दी, शिवपुरी और हरदा में एक-एक व्यक्ति की मौत

ग्वालियर में सोमवार रात का पारा 2.2 डिग्री तक पहुंच गया. यहां रविवार को 4.4 डिग्री सेल्सियस रात का तापमान दर्ज किया गया था.

भोपाल: राजधानी भोपाल समेत प्रदेश के अधिकतर जिलों में पिछले एक हफ्ते से तीव्र शीतलहर के साथ हाड़-मास जमा देने वाली ठंड पड़ रही है. कड़ाके की ठंड के चलते शिवपुरी और हरदा में एक-एक व्यक्ति की मौत हो गई है. वहीं ग्वालियर और दतिया में रात का न्यूनतम तापमान 2.2 डिग्री दर्ज किया गया है.

3 दिन बाद भोपाल में मामूली राहत

एमपी की राजधानी भोपाल भी शीतलहर की चपेट में है. हालांकि पिछले दो दिनों में न्यूनतम पारा एक डिग्री बढ़ कर सोमवार को 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है, लेकिन यह भी सामान्य से 4 डिग्री कम है. उत्तर भारत से आ रही सर्द हवाओं के कारण यहां के लोगों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. वहीं आने वाले 24 घंटों में सागर, रीवा, शहडोल, जबलपुर, ग्वालियर और चंबल संभागों के जिलों में शीतलहर और कोल्ड डे रह सकता है.

ठंड के साथ कोहरे ने बढ़ाई मुसीबत

एमपी के ग्वालियर-चंबल संभाग के भिंड और मुरैना शहर भीषण कोहरे की चपेट में हैं. इसके साथ यहां भी सीवियर कोल्ड वेव चल रही हैं. एहितयातन भिंड जिला प्रशासन ने 4 जनवरी तक स्कूलों की छुट्टी घोषित कर दी है. प्रदेश के होशंगाबाद, नरसिंहपुर, जबलपुर, बालाघाट, मंडला जैसे जिले भीषण ठंड के साथ कोहरे की मार झेल रहे हैं.

एमपी के जिलों में यह रहा न्यूनतम तापमान

मौसम वैज्ञानिक पीके साहा ने बताया कि, प्रदेश के 32 जिलों में न्यूनतम तापमान दस डिग्री से नीचे रहा है. इनमें उमरिया में 2.4 डिग्री, गुना में 3, सीधी में 3, श्योपुर में 3.4, रायसेन 3.5, पंचमढी, खजुराहो और टीकमगढ़ में 3.8, बैतूल 4, सागर 4.6, रतलाम 5, रीवा 5, मलाजखंड 5, छिंदवाडा 5.8, सिवनी 6, जबलपुर और धार 6.2, राजगढ 6.3,शाजापुर 7.3, नरसिंहपुर 7.7, उज्जैन 8.2 के साथ होशंगाबाद में 9 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया.

ग्वालियर में रात का तापमाम 2.2 डिग्री

एमपी के बड़े शहरों में शुमार ग्वालियर में सोमवार रात का पारा 2.2 डिग्री तक पहुंच गया. यहां रविवार को 4.4 डिग्री सेल्सियस रात का तापमान दर्ज किया गया था. कड़ाके की ठंड के चलते आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है. लोग अलाव के सहारे ठंड से बचने का प्रयास कर रहे हैं. ठंड और कोहरे के कारण यातायात व्यवस्था पर भी असर पड़ रहा है, और वाहनों की गति धीमी हो गई है. सुबह कोहरे और कंपकंपाती ठंड के चलते लोग देर काम के किए निकल रहे हैं.

ये भी पढ़ें

Weather UPDATE: भीषण सर्दी से ठिठुर रहा है आधा हिंदुस्तान, देरी से चल रही हैं 34 ट्रेनें, हवाई यातायात भी प्रभावित ठंड का सितम: यूपी के बांदा में 27 और एमपी के दमोह में 7 गायों की मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Live: SIR के खिलाफ राहुल गांधी की याचिका पर SC में सुनवाई, CJP प्रोटेस्ट का मामला HC पहुंचा
Live: SIR के खिलाफ राहुल गांधी की याचिका पर SC में सुनवाई, CJP प्रोटेस्ट का मामला HC पहुंचा
SIR विवाद पर नड्डा का पलटवार, खरगे से बोले- 'झूठ फैलाना बंद करें'
SIR विवाद पर नड्डा का पलटवार, खरगे से बोले- 'झूठ फैलाना बंद करें'
हिंदू धर्म छोड़कर अपनाया दूसरा तो नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
हिंदू धर्म छोड़कर अपनाया दूसरा तो नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
अंकिता भंडारी केस: राहुल गांधी बोले, 'CBI जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को...'
अंकिता भंडारी केस: राहुल गांधी बोले, 'CBI जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को...'

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CP में CJP के तिरंगा मार्च से पहले अभिजीत दीपके का पोस्ट- 'दो नौजवान जिन्होंने...'
CP में CJP के तिरंगा मार्च से पहले अभिजीत दीपके का पोस्ट- 'दो नौजवान जिन्होंने...'
CJP की 'तिरंगा यात्रा' पर BJP का बड़ा बयान, 'अच्छी बात है, लेकिन…'
CJP की 'तिरंगा यात्रा' पर BJP का बड़ा बयान, 'अच्छी बात है, लेकिन…'
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
कप्तान बनने के बाद स्मृति मंधाना का पहला बयान, जीत लिया हर भारतीय का दिल
कप्तान बनने के बाद स्मृति मंधाना का पहला बयान, जीत लिया हर भारतीय का दिल
हिंदू धर्म छोड़कर अपनाया दूसरा तो नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
हिंदू धर्म छोड़कर अपनाया दूसरा तो नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
सर्दियों में गुलाब से भरा रहेगा पौधा, बस अक्टूबर से शुरू कर दें ये काम
सर्दियों में गुलाब से भरा रहेगा पौधा, बस अक्टूबर से शुरू कर दें ये काम
Embed widget