एक्सप्लोरर

New Covid Vaccine: भारत में जल्द उपलब्ध होंगी कोरोना की दो नई मेड इन इंडिया वैक्सीन

Corona Vaccine: भारत में जल्द ही कोरोना की दो और वैक्सीन उपलब्ध होंगी. इन दोनों वैक्सीन के बारे में टीकाकरण पर राष्ट्रीय तकनीकी सलाहकार समूह के अध्यक्ष ने जानकारी दी है. विस्तार से पढ़ें पूरी खबर.

New Covid Vaccine: टाइम्स ऑफ इंडिया पर छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में जल्द ही दो नई कोरोना वैक्सीन (Two Corona Vaccine) उपलब्ध होंगी. ये दोनों ही वैक्सीन पूरी तरह से मेड इन इंडिया हैं. टीकाकरण पर राष्ट्रीय तकनीकी सलाहकार समूह (एनटीएजीआई) के अध्यक्ष डॉ. एनके अरोड़ा ने मंगलवार को टीओआई को बताया कि दो नए "मेड-इन-इंडिया" टीके जल्द ही CoWIN पर उपलब्ध होंगे - एक mRNA शॉट और एक इंट्रानैसल वैक्सीन.

डॉ. अरोड़ा ने कहा, "भारतीय एमआरएनए शॉट अपनी श्रेणी में एकमात्र ऐसा है जिसे 2-8 डिग्री सेल्सियस पर संग्रहीत और परिवहन किया जा सकता है. इसी तरह, इंट्रानैसल वैक्सीन को प्रशासित करना आसान है. इन टीकों को प्राथमिक खुराक के रूप में दिया जा सकता है और जब हमें पर्याप्त डेटा मिलता है, तो इसे विषम बूस्टर के रूप में भी पेश किया जा सकता है."

हालांकि, डॉ अरोड़ा ने कहा कि देश में बूस्टर कवरेज में सुधार की जरूरत है. उन्होंने कहा, "लोगों को एंटीबॉडी के स्तर को बढ़ाने के लिए बूस्टर खुराक लेनी चाहिए, खासकर अगर प्राथमिक दो खुराक छह महीने से अधिक पहले ली गई हो. अभी भी ऐसे लोगों का एक बड़ा प्रतिशत है जिन्होंने अपनी एहतियाती खुराक नहीं ली है." 

कोरोना की मौजूदा स्थिति

ताजा डेटा के मुताबिक, भारत में अभी कोरोना वायरस (Coronavirus) के कुल पॉजिटिव केस 4,45,43,089 हो गए हैं. वहीं, सक्रिय मामले घटकर 47,379 हो गए हैं. इसके साथ ही देश में कोरोना के कारण अब तक 5,28,370 लोगों की मौत हो चुकी है. इसी के साथ 4,39,67,340 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं. 

कोरोना टेस्टिंग

इसके अलावा स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, राष्ट्रीय टीकाकरण अभियान के तहत देशभर में कोरोना वैक्सीनशन (Corona Vaccination) का दौर भी जारी है. साथ ही रोजाना कोरोना टेस्टिंग भी हो रही है. भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार, देश में अभी तक 89,20,49,014 कोरोना सैंपल के टेस्ट हो चुके हैं. 

कोरोना वैक्सीनेशन पर जोर

भारत सरकार कोरोना से लड़ने के लिए लगातार वैक्सीनेशन पर जोर दे रही है. देश में अब तक 216 करोड़ 95 लाख 51 हजार 591 लोगों को कोरोना वैक्सीन दी जा चुकी है. वहीं बीते 24 घंटे में 12 लाख 27 हजार 54 लोगों को कोविड 19 वैक्सीन की डोज लगाई गई.

ये भी पढ़ें- भारत में इस बार कैसा रहा मानसून, कहां बारिश ने किया बेहाल और कहां फसलों को पहुंचा नुकसान? यहां जानिए सबकुछ

ये भी पढ़ें- Defence News: देश के दुश्मनों की उड़ेगी नींद, 'प्रोजेक्ट चीता' के तहत अपग्रेड होकर Heron Drones बनेंगे और घातक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘कोना-कोना राममय’, दशहरा कार्यक्रम में शामिल हुए PM मोदी, देशभर में धू-धूकर जला रावण
‘कोना-कोना राममय’, दशहरा कार्यक्रम में शामिल हुए PM मोदी, देशभर में धू-धूकर जला रावण
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
CPM महासचिव एम ए बेबी मिलेंगे राष्ट्रपति से, जनगणना के नए नियमों पर चर्चा
CPM महासचिव एम ए बेबी मिलेंगे राष्ट्रपति से, जनगणना के नए नियमों पर चर्चा
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला

वीडियोज

Punjab Politics | Breaking: Amit Shah का मिशन पंजाब...नशा माफिया के खिलाफ आर-पार की जंग! | ABP News
YRKKH:🙄Armaan-Maira निकले मूड फ्रेश करने, रास्ते में हुई Kabir से हैरान करने वाली मुलाकात! #sbs
Bollywood News: रिलीज़ से पहले ही 'रामायण' की एडवांस बुकिंग के आंकड़ों और क्रेज को लेकर चर्चाएं तेज (20.10.26)
Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
विजयादशमी पर गोरखनाथ मंदिर पहुंचे CM योगी, रथ पर सवार होकर निकाली शोभायात्रा
विजयादशमी पर गोरखनाथ मंदिर पहुंचे CM योगी, रथ पर सवार होकर निकाली शोभायात्रा
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
अनोखा नियम! ZIM बल्लेबाज क्लीन बोल्ड, नो-बॉल नहीं थी गेंद; फिर भी AFG को नहीं मिला विकेट
अनोखा नियम! ZIM बल्लेबाज क्लीन बोल्ड, नो-बॉल नहीं थी गेंद; फिर भी AFG को नहीं मिला विकेट
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
लकी ड्रॉ खेलिए, मिलेगा ट्रैक्टर और चारा काटने की मशीन; किसानों के लिए मौका
लकी ड्रॉ खेलिए, मिलेगा ट्रैक्टर और चारा काटने की मशीन; किसानों के लिए मौका
Embed widget