एक्सप्लोरर

भारत में इस बार कैसा रहा मानसून, कहां बारिश ने किया बेहाल और कहां फसलों को पहुंचा नुकसान? यहां जानिए सबकुछ

Monsoon 2022: मानसून अब अपनी विदाई की ओर चल दिया है. अगले दो से तीन दिनों में मानसून की विदाई का सिलसिला शुरू हो जाएगा. यहां जानिए इस बार देश में मानसून कैसा रहा. विस्तार से पढ़ें...

Monsoon In India: मानसून 2022 की विदाई का समय आ चुका है. अगले कुछ दिनों में मानसून की विदाई का सिलसिला शुरू हो जाएगा. विदाई से पहले, देश के कुछ राज्यों में मानसून की आखिरी बारिश देखने को मिल सकती है. मौसम विभाग के मुताबिक, अगले दो-तीन दिनों में राजधानी दिल्ली एनसीआर, यूपी, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, बिहार समेत देश के कई राज्यों में झमाझम बारिश की संभावना है.

इस बार कैसा रहा मानसून?

इस बार का मानसून बीते कुछ सालों के मुकाबले काफी बेहतर रहा है. मौसम विभाग के मुताबिक, मानसून 2022 के तहत देश में औसत रूप से 7 फीसदी ज्यादा बारिश दर्ज हुई है, लेकिन हैरानी की बात है उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, दिल्ली, पंजाब, त्रिपुरा, मिजोरम और मणिपुर में कम वर्षा हुई है. इसका सीधा असर यूपी, बिहार और झारखंड की खरीफ फसलों पर पड़ सकता है. बता दें कि 19 सितंबर तक देश में 872 मिलीमीटर यानी 32 इंच से ज्यादा बारिश हुई है.

कम बारिश से खरीफ फसलों पर पड़ा बुरा असर

मौसम विभाग के अनुसार, इस बार भारत में 1 जून से लेकर 19 सितंबर तक 7 प्रतिशत अधिक बारिश हुई, लेकिन जिन राज्यों में चावल अच्छा खासा होता है, उदाहरण के तौर पर उत्तर प्रदेश और बिहार सहित 8 राज्यों में कम बारिश हुई है. मानसून का असर इन राज्यों में कम दिखा और यही कारण है कि अब इस खरीफ सीजन में कृषि उत्पादन कम हो सकता है.

राजस्थान में भी हालात कुछ ऐसे ही दिख रहे हैं. राजस्थान के कुछ जिलों में तो काफी बारिश हुई, लेकिन कुछ जिले बारिश की बूंद की आस में ही रह गए. राजस्थान के झुंझुनू जिले में जुलाई के महीने में तो अच्छी बारिश हुई, लेकिन अगस्त महीने में काफी कम बारिश हुई. यही कारण है कि जिले में खरीफ की फसलों को काफी नुकसान हुआ है. फसल में दाने पड़ने के समय सिंचाई के लिए पानी की जरूरत है. ऐसे समय में बारिश नहीं होने से जिले में मूंग और चंवला की फसल मुरझा गई है.

90 साल बाद हुई ऐसी बारिश

इस साल का मानसून कर्नाटक पर कहर बनकर टूटा. खासतौर से कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु बारिश के कारण सबसे ज्यादा प्रभावित हुई. बताया जा रहा है कि आईटी सिटी बेंगलुरु में करीब 90 साल बाद पहली बार ऐसी बारिश हुई कि बेंगलुरु बेहाल हो गया है. यहां की सड़कें जलमग्न हो चुकी गईं और लोगों की गाड़ियां भी पानी में डूबी नजर आईं. 

बेंगलुरु का आईटी हब कहा जाने वाला व्हाइट फील्ड इलाका और सिलिकॉन सिटी का ज्यादातर हिस्सा पानी में डूबा नजर आया. लोगों को बचाने के लिए नावों का इस्तेमाल करना पड़ा और कई रेस्क्यू टीमें फंसे हुए लोगों को निकालने में लगी रहीं. बाढ़ के कारण बेंगलुरु में तबाही का मंजर देखने को मिला.

दिल्ली में कैसा रहा मानसून

दिल्ली में एक जून से हुई मानसून की शुरुआत के बाद से कुल 405.3 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जबकि सामान्य तौर इस दौरान 621.7 मिमी बारिश होती है. सफदरजंग वेधशाला ने सितंबर में अब तक केवल 52.9 मिमी बारिश दर्ज की है, जबकि सामान्य तौर पर इस दौरान 104.8 मिमी बारिश होती है. अगस्त में 41.6 मिमी बारिश दर्ज की गई, जो पिछले 14 साल में सबसे कम थी.

ये भी पढ़ें- LPU Student Suicide: लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के छात्र की सुसाइड से मचा हड़कंप, कैंपस में शुरू हुआ भारी प्रदर्शन

ये भी पढ़ें- Subsidy On Electricity: बिजली सब्सिडी को लेकर AAP करेगी आम लोगों की मदद, रजिस्ट्रेशन के लिए डोर टू डोर अभियान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जूतों से था पीटा...IAS-IPS संभाले हुए थे मोर्चा, शंकराचार्य विवाद पर संत का चौंकाने वाला खुलासा
जूतों से था पीटा...IAS-IPS संभाले हुए थे मोर्चा, शंकराचार्य विवाद पर संत का चौंकाने वाला खुलासा
Iran Warning US: 'हमला किया तो जंग...', अमेरिका की सैन्य तैनाती पर ईरान की कड़ी चेतावनी, जानें क्या बोले ट्रंप
'हमला किया तो जंग...', अमेरिका की सैन्य तैनाती पर ईरान की कड़ी चेतावनी, जानें क्या बोले ट्रंप
48 की उम्र में भी क्यों सिंगल जिंदगी गुजार रहीं दिव्या दत्ता? एक्ट्रेस ने बताई वजह, बोलीं- 'प्यार कर सकती हूं लेकिन शादी...'
48 की उम्र में भी क्यों सिंगल जिंदगी गुजार रहीं दिव्या दत्ता? एक्ट्रेस ने बताई शादी न करने की वजह
IND Vs NZ 2nd T20I: पहले ही ओवर में लुटाए सबसे ज्यादा रन, इस भारतीय गेंदबाज के नाम जुड़ा अनचाहा रिकॉर्ड
पहले ही ओवर में लुटाए सबसे ज्यादा रन, इस भारतीय गेंदबाज के नाम जुड़ा अनचाहा रिकॉर्ड

वीडियोज

Jammu Kashmir Heavy Snowfall: जम्मू-कश्मीर समेत ठंड से ठिठुर गई ये जगह | Weather News | ABP
Himachal Pradesh News: Shimla में बर्फबारी का कहर, आपस में टकराए 3 ट्रक |
Venezuela–China Oil Debt Story | Loans, Oil & Geopolitics Explained | Paisa Live
Copper: 10,000 साल पुराना Metal जो Future Economy चला रहा है | The Red Gold Story | Paisa Live
Gold–Silver ETF Crash Explained | 2% गिरावट, ETF 15% क्यों टूटता है? | Paisa Live

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जूतों से था पीटा...IAS-IPS संभाले हुए थे मोर्चा, शंकराचार्य विवाद पर संत का चौंकाने वाला खुलासा
जूतों से था पीटा...IAS-IPS संभाले हुए थे मोर्चा, शंकराचार्य विवाद पर संत का चौंकाने वाला खुलासा
Iran Warning US: 'हमला किया तो जंग...', अमेरिका की सैन्य तैनाती पर ईरान की कड़ी चेतावनी, जानें क्या बोले ट्रंप
'हमला किया तो जंग...', अमेरिका की सैन्य तैनाती पर ईरान की कड़ी चेतावनी, जानें क्या बोले ट्रंप
48 की उम्र में भी क्यों सिंगल जिंदगी गुजार रहीं दिव्या दत्ता? एक्ट्रेस ने बताई वजह, बोलीं- 'प्यार कर सकती हूं लेकिन शादी...'
48 की उम्र में भी क्यों सिंगल जिंदगी गुजार रहीं दिव्या दत्ता? एक्ट्रेस ने बताई शादी न करने की वजह
IND Vs NZ 2nd T20I: पहले ही ओवर में लुटाए सबसे ज्यादा रन, इस भारतीय गेंदबाज के नाम जुड़ा अनचाहा रिकॉर्ड
पहले ही ओवर में लुटाए सबसे ज्यादा रन, इस भारतीय गेंदबाज के नाम जुड़ा अनचाहा रिकॉर्ड
'जंगलराज का उद्घाटन हो चुका है', ओडिशा में भीड़ ने पादरी पर किया हमला तो भड़के ओवैसी, गिनाईं यूपी की घटनाएं
'जंगलराज का उद्घाटन हो चुका है', भीड़ ने पादरी पर किया हमला तो भड़के ओवैसी, गिनाईं UP की घटनाएं
खालिदा जिया और शेख हसीना के नेतृत्व का इतिहास फिर भी बांग्लादेश की सियासत में महिला नापसंद, आगामी चुनाव में महज 4.24% उम्मीदवार
खालिदा जिया और शेख हसीना के नेतृत्व का इतिहास फिर भी बांग्लादेश की सियासत में महिला नापसंद, आगामी चुनाव में महज 4.24% उम्मीदवार
दिन में गर्मी और रात में सर्दी, इस मौसम में कितना सेट करें फ्रिज का टेंपरेचर?
दिन में गर्मी और रात में सर्दी, इस मौसम में कितना सेट करें फ्रिज का टेंपरेचर?
देसी खाना तो ठीक है, लेकिन प्रोटीन का क्या, यहां जानें आपकी थाली कितनी ताकतवर?
देसी खाना तो ठीक है, लेकिन प्रोटीन का क्या, यहां जानें आपकी थाली कितनी ताकतवर?
Embed widget