एक्सप्लोरर

कोहरे की चपेट में राजधानी दिल्ली, ट्रेनों की आवाजाही पर भी पड़ा असर

दिल्ली में घना कोहरा छाने से ठंड और बढ़ गई है. कोहरे की वजह से ट्रेनों की आवाजाही पर भी असर पड़ा है. 20 ट्रेनें अपने निर्धारित समय से कुछ घंटे देरी से चल रही हैं.

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली पिछले कई दिनों से शीतलहर का शिकार है. दिल्ली में ठंड को लेकर रेड अलर्ट भी जारी कर दिया गया है. पिछले 120 सालों में महज 4 बार ऐसा हुआ है जब दिसंबर का महीना इतना ठंडा रहा हो. कोहरे के चलते यातायात पर भी काफी असर पड़ा है. दिल्ली में ट्रेनों की आवाजाही भी प्रभावित हुई है.

दिल्ली में इससे पहले 1901 में अधिकतम तापमान 20 डिग्री गया था, लेकिन इस बार ठंड के सभी रिकॉर्ड टूटते हुए नज़र आ रहे हैं. बीते शनिवार को राजधानी दिल्ली का सबसे ठंडा दिन रहा. जब पारा 2.4 डिग्री पर पहुंच गया था. वहीं आज यानी सोमवार की सुबह दिल्ली में कोहरे की मोटी चादर बिछी हुई है. विजिबिलिटी इतनी कम है कि मात्र 10 मीटर की दूरी पर भी कुछ देखना मुश्किल हो रहा है. सुबह के समय तो इतना कोहरा था कि गाड़ी चलाने वालों को भी काफी परेशानी उठानी पड़ी.

सुबह 8:30 बजे दिल्ली के सफदरजंग का न्यूनतम तापमान करीब 2.6 डिग्री पर पहुंचने से ठंड और भी ज्यादा बढ़ गई. कोहरे और ठंड के साथ प्रदूषण का स्तर भी बढ़ता नजर आया. कई जगह पर हवा की गुणवत्ता 400 से ऊपर रही. पूरे शहर में कोहरा छा जाने से दुर्घटनाओं की संभावना बनी हुई. इंडिया गेट पर आए चेतन का यह कहना था कि आज काफी ज्यादा ठंड है उनको यह लगता है कि आज का दिन सबसे ज्यादा ठंडा दिन साबित होगा. उन्होंने कहा कि कोहरा इतना ज्यादा है कि गाड़ी चलाने में भी खतरा है. प्रदूषण की भी समस्या आ रही है सांस ले पाना काफी मुश्किल हो रहा है.

कोहरा छाने से ना केवल लोगों को परेशानी हो रही है बल्कि इससे यातायात भी ठप पड़ा है. गाड़ियां धीमी चल रही हैं. कोहरे की चादर बिछने से ट्रेनों की आवाजाही पर भी काफी असर पड़ा है. करीब 20 ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं. इनमें से कुछ तो 2 से 3 घंटा लेट हैं. वहीं यात्रियों का कहना है कि बेहद ठंड होने की वजह से हाथ-पैर सुन्न से हो गए हैं. ऐसे में जब ट्रेन नहीं आ रही है तो काफी ज्यादा दिक्कत बढ़ रही है.

ये भी पढ़ें

घने कोहरे में गाड़ी चलाते वक्त इन बातों का जरूर रखें ध्यान, दुर्घटनाओं से बचने में होगी आसानी कोहरे की वजह से ग्रेटर नोएडा में बड़ा सड़क हादसा, एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत, 5 घायल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आरोपियों की हिरासत से पूजा स्थलों की जांच तक, कोलकाता हादसे में अब-तक क्या क्या हुआ?
आरोपियों की हिरासत से पूजा स्थलों की जांच तक, कोलकाता हादसे में अब-तक क्या क्या हुआ?
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'

वीडियोज

Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora
Kolkata Durga Pandal Stampede: दुर्गा पंडाल में मौत की भगदड़! | Bengal | Suvendu Adhikari | Breaking
Mahadangal: 'तख्तापलट' की आस...अराजकता का प्रयास? Abhijeet Dipke | Neha Bora | CJP | Rahul Gandhi
France Protest 2026 | Breaking News: यूरोप के सुलगे देश...सड़कों पर 'आक्रोश' | Europe | ABP News
Bollywood News: 'कॉफी विद करण 9' में 'विरोश' का तड़का: काउच पर दिखेगा विजय और रश्मिका का रोमांस! (18.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
किस सेगमेंट की कार में कितना होना चाहिए टायर प्रेशर, जान लें
किस सेगमेंट की कार में कितना होना चाहिए टायर प्रेशर, जान लें
Embed widget