एक्सप्लोरर

बिलासपुर में हुई शौचालय की 'चोरी', पुलिस ने FIR दर्ज कर शुरू की तलाश !

रायपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में महिलाओं ने शौचालय चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. बिलासपुर जिले के पेंड्रा विकासखंड के अमरपुर गांव की दो महिलाओं ने पुलिस थाने में एक अनोखी शिकायत दर्ज कराई है. दोनों महिलाओं ने घर से शौचालय चोरी हो जाने की शिकायत की है.

चोरी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है

पुलिस से शौचालयों को ढूंढ़ निकालने और चोरी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. पेंड्रा थाना के प्रभारी इशहाक खलको ने बताया कि पेंड्रा विकासखंड के अमरपुर गांव की दो महिलाएं, बेला बाई और उसकी बेटी चंदा बाई ने वर्ष 2015-16 में अपने घर में शौचालय निर्माण के लिए आवेदन दिया था.

बेला और चंदा गरीब परिवार की हैं और दोनों विधवा हैं

बेला और चंदा गरीब परिवार की हैं और दोनों विधवा हैं. दोनों मां-बेटी एक ही घर के दो अलग-अलग हिस्सों में रहती हैं. खलको ने बताया कि ग्राम पंचायत ने अन्य हितग्राहियों के साथ दोनों महिलाओं का आवेदन जनपद पंचायत पेंड्रा के पास स्वीकृति के लिए भेजा दिया था.

ग्राम पंचायत अमरपुर को मामला सौंप दिया था

जनपद ने दोनों महिलाओं सहित सभी आवेदनकर्ताओं को शौचालय निर्माण की स्वीकृति देते हुए ग्राम पंचायत अमरपुर को मामला सौंप दिया था. उन्होंने बताया कि एक वर्ष से भी ज्यादा समय बीत जाने और गांव की सरपंच सावित्री परदेशी और सचिव राय सिंह से किसी प्रकार की जानकारी नहीं मिलने पर दोनों महिलाओं ने सीधे जनपद पंचायत में गुहार लगाई थी.

वार्ड सदस्य सुरेंद्र पटेल ने भी इस मामले में जानकारी मांगी

पुलिस अधिकारी ने बताया कि इसी दौरान अमरपुर गांव के आरटीआई कार्यकर्ता और वार्ड सदस्य सुरेंद्र पटेल ने भी इस मामले में जानकारी मांगी. सूचना के अधिकार के तहत मिली जानकारी से यह खुलासा हुआ कि हितग्राही महिलाओं के नाम से स्वीकृति शौचालयों का न केवल निर्माण पूरा कर लिया गया है, बल्कि इससे संबंधित राशि का भी आहरण कर लिया गया है.

इसके बाद महिलाएं शिकायत लेकर थाने पहुंची हैं

इसके बाद महिलाएं शिकायत लेकर थाने पहुंची हैं. इस मामले में आरटीआई कार्यकर्ता सुरेंद्र पटेल का कहना है कि ग्राम पंचायत अमरपुर में शौचालयों के निर्माण में भारी अनियमितता बरती गई है. ग्राम पंचायत ने कागजों में शौचालयों का निर्माण कराया और अवैध तरीके से राशि भी निकाल ली गई है.

गांव के कुछ और लोग भी इससे प्रभावित हैं

पटेल का कहना है कि यह इन दो महिलाओं का ही मामला नहीं है, बल्कि गांव के कुछ और लोग भी इससे प्रभावित हैं. दोनों हितग्राही महिलाओं के अनुसार आज तक उनके निवास में शौचालय नहीं बना है, जबकि मिली जानकारी के अनुसार सरकारी कागजों में यह काम पूरा हो चुका है.

थाने में शौचालय चोरी हो जाने की शिकायत दर्ज कराई है

इसलिए उन्होंने थाने में शौचालय चोरी हो जाने की शिकायत दर्ज कराई है. पेंड्रा थाना के प्रभारी खलको का कहना है कि बेला बाई और चंदा बाई की शौचालय चोरी की शिकायत के बाद जांच जारी है. अगर शिकायत सही पाई गई तो प्राथमिकी दर्ज की जाएगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Lehra Do Tiranga March Live: 'धारा 163 लागू, CP की तरफ न जाएं', CJP के तिरंगा मार्च पर बोली दिल्ली पुलिस
Live: 'धारा 163 लागू, CP की तरफ न जाएं', CJP के तिरंगा मार्च पर बोली दिल्ली पुलिस
Explained: EC का 17 राज्यों/UTs में SSR का आदेश, जानिए यह SIR से कितना अलग और क्यों है अहम
Explained: EC का 17 राज्यों/UTs में SSR का आदेश, जानिए यह SIR से कितना अलग और क्यों है अहम
सुबह 4:30 बजे अब किसे उठा ले गई दिल्ली पुलिस? भड़की कांग्रेस
सुबह 4:30 बजे अब किसे उठा ले गई दिल्ली पुलिस? भड़की कांग्रेस
उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार से लेकर राजस्थान तक... मौसम विभाग की चेतावनी
उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार से लेकर राजस्थान तक... मौसम विभाग की चेतावनी

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुबह 4:30 बजे अब किसे उठा ले गई दिल्ली पुलिस? भड़की कांग्रेस
सुबह 4:30 बजे अब किसे उठा ले गई दिल्ली पुलिस? भड़की कांग्रेस
Delhi Traffic Advisory: CJP के तिरंगा मार्च से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट, आज ये रास्ते रहेंगे बंद
CJP के तिरंगा मार्च से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट, आज ये रास्ते रहेंगे बंद
'सब पत्रकार बन गए तो दिक्कत हो जाएगी', सुप्रीम कोर्ट ने किस मामले में की ये टिप्पणी
'सब पत्रकार बन गए तो दिक्कत हो जाएगी', सुप्रीम कोर्ट ने किस मामले में की ये टिप्पणी
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
आज भारत-जिम्बाब्वे का ऐतिहासिक टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
आज भारत-जिम्बाब्वे का ऐतिहासिक टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या ने पति पर लगाए मारपीट, हत्या की साजिश के आरोप, FIR दर्ज
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या ने पति पर लगाए मारपीट, हत्या की साजिश के आरोप, FIR दर्ज
'जेलेंस्की हमारे से लिए अच्छे आदमी नहीं, मैं उनसे हिसाब...', ट्रंप का नया प्लान क्या?
'जेलेंस्की हमारे से लिए अच्छे आदमी नहीं, मैं उनसे हिसाब...', ट्रंप का नया प्लान क्या?
Smelly Clothes After Washing: धुलने के बाद भी कपड़ों से आती है बदबू? नोट करें 5 आसान हैक्स
धुलने के बाद भी कपड़ों से आती है बदबू? नोट करें 5 आसान हैक्स
Embed widget