एक्सप्लोरर

Drone in Jammu: जम्मू में 300 मीटर की ऊंचाई पर फिर दिखा ड्रोन, BSF की फायरिंग के बाद वापस लौटा

Jammu Kashmir Drone: पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है. जम्मू-कश्मीर में लगातार ड्रोन मिलने की घटनाएं हो रही है. अब जम्मू के अरनिया इलाके में 300 मीटर की ऊंचाई पर ड्रोन उड़ता मिला है.

BSF Firing On Drone: जम्मू (Jammu) में एक बार फिर ड्रोन (Drone) की हलचल देखने को मिली. जानकारी के मुताबिक अरनिया (Arnia) इलाके में सुबह करीब सवा चार बजे के करीब बीएसएफ (BSF) को कुछ लाइट ब्लिंक (Light Blink) होने का संदेह हुआ. बाद में पता चला कि ये ड्रोन (Done) था. इसके बाद बीएसएफ कई राउंड फायरिंग (Firing) की और वो ड्रोन वापस लौट गया. ये ड्रोन 300 मीटर की ऊंचाई पर उड़ रहा था. अभी दो दिन पहले जम्मू के अखनूर (Akhnoor) इलाके में बीएसएफ को 800 मीटर की ऊंचाई पर ड्रोन उड़ता हुआ मिला था जिसके बाद फायरिंग की गई और वो ड्रोन वापस चला गया.

इससे पहले भी कठुआ जिले  में बीएफएफ ने एक ड्रोन को मार गिराया था जिसमें बम जैसी कोई चीज मिली थी. वहां के स्थानीय लोगों ने ड्रोन को देखा था और पुलिस  को इसकी सूचना दी जिसके बाद उसे मार गिराया गया. कठुआ जिले में मिले ड्रोन को बीएसएफ ने मार गिराया था लेकिन अखनूर सेक्टर वाले में सिर्फ दो राउंड फायरिंग की जिसके बाद ड्रोन वापस लौट गया. आपको बता दें कि सीमा पार से बार बार ड्रोन आने की घटनाएं हो रही हैं.

सीमा पार से ड्रोन में भेजा जा रहा आईईडी

ड्रोन के जरिए सीमा पार से इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) एक रणनीति के तहत इस पार भेजी जा रही है. जिसे ज्यादातर हाईवे के नजदीक गिराया जा रहा है. जिसका मकसद है कि आईईडी आसानी से आतंकियों के लिए काम करने वाले मददगारों तक पहुंच जाए. बीते कुछ दिनों से सीमा पार से ड्रोन के जरिये विस्फोटक सामान गिराने के कई मामले सामने आए हैं. कानाचक क्षेत्र में मंगलवार को मिली आईईडी भी जम्मू-पुंछ हाईवे के अखनूर के नजदीक थी. कुछ दिन पहले कठुआ के राजबाग में भी पेलोड के साथ आया ड्रोन हाईवे तक पहुंच गया था.

इसलिए हाईवे पर गिराया जाता है आईईडी

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सीमा पार (Across Border) से हाईवे पर आईईडी (IED On Highway) इसलिए गिराए जाते हैं क्योंकि इसे लेने पहुंचे मददगारों (Ground Workers) को दिक्कत न हो. यदि कहीं किसी तरह फंसने की स्थिति आ जाए तो भागने में भी आसानी हो. हाईवे पर वाहनों की मूवमेंट (Movement) अधिक होती है. यहां पहचान करना मुश्किल हो जाता है. जानकारी के अनुसार, कठुआ, अखनूर, अरनिया और सांबा में पिछले एक साल में ड्रोन (Drone) के जरिए सीमापार से आईईडी और हथियार (IED and Weapons) लाने के 7 मामले सामने आ चुके हैं. लेकिन इनमें से किसी एक भी रिसीवर (Receiver) को नहीं पकड़ा गया है.

ये भी पढ़ें: Drone In Valley: जम्मू के अखनूर में 800 मीटर की ऊंचाई पर दिखा ड्रोन, BSF की फायरिंग के बाद वापस लौटा

ये भी पढ़ें: Drone In Valley: पाकिस्तान ने ड्रोन के जरिए टिफिन में भरकर भेजे टाइमर वाले बम, BSF ने नाकाम की साजिश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्वतंत्रता दिवसः अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां, पाकिस्तान से लगने वाली सीमा पर चलाया ऑपरेशन
स्वतंत्रता दिवसः अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां, पाकिस्तान से लगने वाली सीमा पर चलाया ऑपरेशन
दूसरे चरण की जनगणना के लिए नोटिफिकेशन जारी, कब और कहां होगी काउंटिंग?
दूसरे चरण की जनगणना के लिए नोटिफिकेशन जारी, कब और कहां होगी काउंटिंग?
Monsoon Session 2026 Day 11 Highlights: लोकसभा में पास हुआ सुप्रीम कोर्ट अमेंडमेंट बिल, राज्यसभा में विपक्ष का हंगामा
Highlights: लोकसभा में पास हुआ सुप्रीम कोर्ट अमेंडमेंट बिल, राज्यसभा में विपक्ष का हंगामा
जीते पीके..., ढह गया बीजेपी का 30 साल का किला, RJD की भी बढ़ी चिंता
जीते पीके..., ढह गया बीजेपी का 30 साल का किला, RJD की भी बढ़ी चिंता

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
Embed widget