एक्सप्लोरर

पीएम मोदी जब तक बंगाल दौरे पर नहीं आते तब तक संदेशखाली मुद्दे को जिंदा रखने का मिला है ऑर्डर... TMC का आरोप

Sandeshkhali Case: बीजेपी सांसद लॉकेट चटर्जी को हिरासत में लिए जाने के बाद टीएमसी नेता ने बीजेपी पर यह आरोप लगाया है. पीएम मोदी 6 मार्च को उत्तर 24 परगना जिला में महिलाओं को संबोधित करेंगे.

TMC On Sandeshkhali Case: पश्चिम बंगाल में संदेशखाली केस को लेकर राजनीति थमने का नाम नहीं ले रही है. यहां शुक्रवार (23 फरवरी) को बीजेपी सासंद सांसद लॉकेट चटर्जी समेत कई महिला नेताओं को धारा 144 के तहत क्षेत्र में जाते समय हिरासत में ले लिया गया, जिसके बाद नया विवाद खड़ा हो गया है.

तृणमूल कांग्रेस के नेता कुणाल घोष ने आरोप लगाया कि संभवत: दिल्ली से निर्देश है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्च में पश्चिम बंगाल आने तक संदेशखाली मुद्दे को जीवित रखा जाए, क्योंकि हर दिन बीजेपी नेता संदेशखाली का दौरा करने के लिए कतार में लगे रहते हैं."

6 मार्च को पीएम मोदी करेंगे रैली को संबोधित

पीएम मोदी अपने आधिकारिक कार्यक्रम के तहत एक और दो मार्च को पश्चिम बंगाल में रहेंगे और 6 मार्च को उत्तर 24 परगना में एक महिला रैली को संबोधित करेंगे. संदेशखाली भी उत्तर 24 परगना जिला में ही है. कुणाल घोष ने कहा, "लॉकेट चटर्जी अपने निर्वाचन क्षेत्र में नहीं जाती हैं, बल्कि फोटोशूट कराने के लिए संदेशखाली जाती हैं."

संदेशखाली जा रही महिला टीम में सांसद लॉकेट चटर्जी, विधायक अग्निमित्रा पॉल, महासचिव और विधायक मधुचंद्र कर, उपाध्यक्ष, अधिवक्ता प्रियंका टिबरेवाल, राज्य सचिव सोनाली मुर्मू, फाल्गुनी पात्रा और पारोमिता दत्ता शामिल थी, जिन्हें पुलिस ने हिरासत में लिया. पश्चिम बंगाल के डीजीपी राजीव कुमार शुक्रवार को संदेशखाली में थे, क्योंकि कुछ हिस्सों में शाहजहां शेख के खिलाफ फिर से प्रदर्शन शुरू हो गया था. 

अभी तक 18 लोगों की हुई गिरफ्तारी

पुलिस ने जमीन पर कब्जा करने और यौन उत्पीड़न के मामले में अब तक 18 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिसमें दो टीएमसी नेता और शाहजहां शेख का करीबी भी शामिल है. शाहजहां शेख जनवरी से ही फरार है, जब ईडी ने पहली बार उसके घर पर छापा मारा था.

पश्चिम बंगाल बीजेपी अध्यक्ष सुकांत मजूमदार को संदेशखाली घटना के खिलाफ विरोध प्रदर्शन को लेकर गुरुवार (22 फरवरी) को हिरासत में लिया गया था. उन्होंने कहा था, "पुलिस ने हमें बलपूर्वक उठाया. मुझे गिरफ्तार कर लिया गया और रिहा होने से पहले जमानत बांड पर हस्ताक्षर करने के लिए कहा गया. हमें यहां धरने पर बैठने को लेकर गिरफ्तार किया गया था. हम तब तक अपनी आवाज उठाना और विरोध करना जारी रखेंगे जब तक हमारे कार्यकर्ताओं को संदेशखाली जाने की अनुमति नहीं दी जाती.”

ये भी पढ़ें: कांग्रेस के एक और दिग्गज को ED का समन, उत्तराखंड के पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत को पूछताछ के लिए बुलाया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘जॉब नहीं मिलेगा तो सिंहासन हिलेगा’, BJP की शिकस्त के बीच राहुल का ट्वीट
‘जॉब नहीं मिलेगा तो सिंहासन हिलेगा’, BJP की शिकस्त के बीच राहुल का ट्वीट
डिजिटल हो रही भारत की सांस्कृतिक विरासत! सरकार ने संसद में क्यों कहा?
डिजिटल हो रही भारत की सांस्कृतिक विरासत! सरकार ने संसद में क्यों कहा?
तेलंगाना में वन विभाग के जुल्म पर आदिवासियों का गुस्सा, किया प्रदर्शन
तेलंगाना में वन विभाग के जुल्म पर आदिवासियों का गुस्सा, किया प्रदर्शन
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांकीपुर रिजल्ट: PK की जीत पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'BJP की...'
बांकीपुर रिजल्ट: PK की जीत पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'BJP की...'
युवाओं पर लाठी-पैलेट गन चलाने के लिए…, खरगे का PM मोदी पर हमला
युवाओं पर लाठी-पैलेट गन चलाने के लिए…, खरगे का PM मोदी पर हमला
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
कर्नाटक के साथ कावेरी विवाद, CM विजय ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
कर्नाटक के साथ कावेरी विवाद, CM विजय ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
Embed widget