एक्सप्लोरर

पश्चिम बंगाल और असम में दूसरे चरण में हुआ भारी मतदान, कुछ ही जगहों से आई हिंसा की खबर

पश्चिम बंगाल और असम में गुरुवार को भारी संख्या में मतदान हुआ. वहीं पश्चिम बंगाल में कुछ ही जगहों पर हिंसा की खबर सामने आई और असम में एक गोलीबारी घटना के अलावा मतदान शांतिपूर्ण रहा.

कोलकाताः पश्चिम बंगाल और असम में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में गुरुवार को बड़ी संख्या में मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया. पश्चिम बंगाल में मतदान के दौरान जहां छिटपुट हिंसा हुई, वहीं असम में गोलीबारी की एक घटना को छोड़कर मतदान शांतिपूर्ण रहा.

बंगाल में 80 फीसदी से ज्यादा मतदान

अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि पश्चिम बंगाल की 30 विधानसभा सीटों पर शाम पांच बजे तक 80.43 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था. वहीं असम में शाम छह बजे तक 77.21 प्रतिशत लोगों ने मतदान किया. असम में दूसरे चरण में 39 सीटों पर मतदान संपन्न हुआ.

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि नंदीग्राम विधानसभा क्षेत्र में तैनात केंद्रीय बलों ने देश के गृह मंत्री अमित शाह के निर्देश पर बीजेपी की मदद की. नंदीग्राम विधानसभा सीट पर ममता बनर्जी का मुकाबला बीजेपी के शुभेंदु अधिकारी से है जो एक समय मुख्यमंत्री के विश्वस्त थे.

कुछ मतजान केंद्र पर हुई हिंसा

मतदान केंद्र पर कब्जा करने और पक्षपातपूर्ण व्यवहार के आरोप लगाये जाने के बाद चुनाव आयोग ने बोयल गांव की घटना पर रिपोर्ट तलब की है, जहां बीजेपी समर्थकों के घेराव के कारण तृणमूल कांग्रेस प्रमुख दो घंटे से अधिक समय तक रूकी रहीं.

शुभेंदु अधिकारी की कार पर पथराव

अधिकारियों ने बताया कि शुभेंदु अधिकारी की कार पर दो स्थानों पर पथराव किया गया. उन्होंने बताया कि केशपुर विधानसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार तन्मय घोष के वाहन में कथित तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तोड़फोड़ की. नंदीग्राम में हिंसा और मतदान में गड़बड़ी के आरोपों के बावजूद बनर्जी ने कहा कि वह अपनी जीत के प्रति आश्वस्त हैं. इसी स्थान पर करीब डेढ़ दशक पहले उन्होंने किसानों के पक्ष में प्रदेश की तत्कालीन वाम मोर्चा सरकार के खिलाफ आंदोलन किया था.

असम में गोलीबारी

असम में अधिकारियों ने बताया कि कछार जिले के सोनाई सीट पर विधानसभा उपाध्यक्ष ए एच लस्कर के अंगरक्षकों द्वारा की गयी गोलीबारी में तीन लोग घायल हो गये. इससे पहले सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी और एआईयूडीएफ के समर्थकों के बीच झड़प हो गयी. एआईयूडीएफ कांग्रेस की अगुवाई वाले महागठंधन का घटक है.

उन्होंने बताया कि इसके अलावा हिंसा की कोई अन्य घटना नहीं हुयी. प्रदेश में 39 सीटों पर मतदान संपन्न हुआ जहां से पांच मंत्रियों समेत कुल 345 उम्मीदवार मैदान में हैं. असम और पश्चिम बंगाल में तीसरे चरण का चुनाव छह अप्रैल को होगा.

इसे भी पढ़ेंः यूपी, एमपी के बाद अब 'लव जिहाद' के खिलाफ गुजरात विधानसभा से पारित हुआ बिल, ये है प्रावधान

13 साल पहले करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी कर भागे थे दो आरोपी, अब चढ़े CBI के हत्थे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छह हत्याओं में शाबाद CI सस्पेंड! आरोपियों की गिरफ्तारी पर दो लाख रुपये का इनाम
छह हत्याओं में शाबाद CI सस्पेंड! आरोपियों की गिरफ्तारी पर दो लाख रुपये का इनाम
कोलकाता एयरपोर्ट पर रनवे के नजदीक स्थित मस्जिद में नमाजियों की एंट्री पर रोक, जानें क्या है मामला?
कोलकाता एयरपोर्ट पर रनवे के नजदीक स्थित मस्जिद में नमाजियों की एंट्री पर रोक, जानें क्या है मामला?
‘उनका जाना भारतीय संगीत जगत के लिए...’, सिंगर एस. जानकी के निधन पर क्या बोले तमिलनाडु CM विजय?
‘उनका जाना भारतीय संगीत जगत के लिए...’, सिंगर एस. जानकी के निधन पर क्या बोले तमिलनाडु CM विजय?
ममता बनर्जी को बड़ा झटका, बागी गुट में शामिल हुआ ये करीबी दिग्गज नेता, मिली बड़ी जिम्मेदारी
ममता बनर्जी को बड़ा झटका, बागी गुट में शामिल हुआ ये करीबी दिग्गज नेता, मिली बड़ी जिम्मेदारी

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
Saturday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
Thief Viral Video: गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
Home Cleaning Tips : घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
Embed widget