एक्सप्लोरर

भारत के विरोध के बाद माना चीन, अब किसी भी देश की सीमा में जहाज भेजने से पहले लेगा परमिशन

भारत की कड़ी प्रतिक्रिया के बाद चीन ने अब एक नया आदेश जारी किया है. इस आदेश के मुताबिक चीन किसी भी जहाज को दूसरे देश की सीमा में भेजने से पहले इसकी परमिशन लेगा.

बीजिंग: चीन ने अपने सभी जहाजों को किसी भी देश की समुद्री-सीमाओं में घुसने से पहले उस देश से इजाजत लेने का आदेश दिया है. ये आदेश हाल ही में भारतीय नौसेना द्वारा चीन के एक रिसर्च-वैसेल को अंडमान निकोबार से बाहर निकालने के बाद दिया गया है. ये नोटिस चीन के विदेश मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर चस्पा किया है. मंगलवार को जारी किए गए इस नोटिस में साफ तौर से कहा गया है कि चीन का कोई भी संस्थान अगर कोई जहाज रिसर्च या किसी दूसरे कारणों से किसी देश में भेजता है तो उसके लिए चीन के विदेश मंत्रालय से मंजूरी लेनी होगी. चीन का विदेश मंत्रालय उस संबंधित देश से जरूरी इजाजत लेगा.

नोटिस के मुताबिक, चीन की सभी जहाजों को संयुक्त राष्ट्र के 'कंवेनशन ऑन द लॉ ऑफ सी' यानि समंदर में परिगमन से जुड़े नियमों को मानना होगा. ये मंजूरी खासतौर से दूसरे देश के ईईजेड यानि एक्सक्लुजिव इकोनोमिक जोन में दाखिल होने के लिए लिया जायेगा. किसी भी देश का ईईजे़ड उस देश के समुद्री-तट से समंदर में करीब 200 नॉटिकल-मील होता है (करीब करीब 370 किलोमीटर तक).

भारत के विरोध के बाद माना चीन 

सूत्रों की मानें तो चीन ने ये नोटिस भारत के नौसेना प्रमुख एडमिरल करमबीर सिंह के उस बयान के बाद दिया है जिसमें उन्होनें चीन का जिक्र करते हुए कहा था कि किसी भी देश के जहाज को भारत की समुद्री-सीमाओं में दाखिल होने के लिए भारतीय नौसेना से जरूरी इजाजत लेन के लिए कहा था.

दरअसल, सितबंर के महीने में चीन का एक रिसर्च वैसेल, शियान-1 (वन) भारत की समुद्री सीमाओं में अनुसंधान करने के इरादे से अंडमान निकोबार तक पहुंच गया था. लेकिन जब ये चीनी जहाज पोर्ट ब्लेयर के करीब पहुंचा तो भारतीय नौसेना के टोही विमान, पी8आई ने उसे देख लिया और उसके बाद भारतीय नौसेना ने चीनी जहाज को भारत की सीमाओं से बाहर भेज दिया था.

भारत के विरोध के बाद माना चीन, अब किसी भी देश की सीमा में जहाज भेजने से पहले लेगा परमिशन

भारतीय नौसेना ने दिया था सख्त बयान 

एडमिरल करमबीर सिंह के मुताबिक, चीन के ये जहाज समुद्री में डीप-सी माईनिंग (गहरी खुदाई), ओसियेनोग्राफी और साईंटेफिक रिसर्च के लिए हिंद महासागर में आते रहते हैं. लेकिन नौसेना प्रमुख ने साफ कर दिया है कि भारत के ईईजेड में दाखिल होने के लिए पहले भारतीय नौसेना से जरूरी इजाजत लेनी होगी, उसके बाद ही किसी दूसरे देश का जहाज या युद्धपोत भारत की समुद्री-सीमाओं में दाखिल हो सकेगा.

जानकारों की मानें तो, चीन के ये जहाज हिंद महासागर में इस तरह की रिसर्च के जरिए भारत के समुद्री सीमाओं की गहराई और दूसरी जानकारी इकठ्ठा कर सकते हैं जो युद्ध के समय में किसी भी देश की नौसेना के लिए अहम जानकारी हो सकती है.

चीन की इन्हीं हरकतों को देखते हुए ही भारत ने अगले साल मार्च में होने वाली मल्टीनेशनल एक्सरसाइज, मिलन में चीन की नौसेना को आमंत्रित नहीं किया है. अमेरिका, रूस, इजरायल, फ्रांस, आस्ट्रेलिया, सऊदी अरब, यूएई, जिबूती, मोजम्बिक जैसे कुल 41 देश इस युद्धभ्यास में हिस्सा ले रहे हैं. एडमिरल करमबीर सिंह के मुताबिक, इस एक्सरसाइज के लिए 'लाइक-माईडेंड' नौसेनाओं को ही आमंत्रित किया गया है. सूत्रों के मुताबिक, मिलन एक्सरसाइज में चीनी नौसेना को बुलाकर भारत किसी भी तरह से चीन की मौजूदगी को वैधता नहीं देना चाहता है.

यह  भी पढ़ें-

2019 में गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वालों की लिस्ट में शामिल सुपर 30 के आनंद कुमार

अयोध्या फैसले पर दोबारा विचार की मांग खारिज, SC ने ठुकराई 19 याचिकाएं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
दिल्ली में लोकतंत्र की बात, तेलंगाना में पुलिस का पहरा: CJP ने कांग्रेस को दोहरे रवैये पर घेरा
दिल्ली में लोकतंत्र की बात, तेलंगाना में पुलिस का पहरा: CJP ने कांग्रेस को दोहरे रवैये पर घेरा
Delhi Protest LIVE: अभिजीत दीपके की कोर्ट में पेशी, दिल्ली में सुरक्षा के कड़े इंतजाम
LIVE: अभिजीत दीपके की कोर्ट में पेशी, दिल्ली में सुरक्षा के कड़े इंतजाम
CEC को लेकर TVK ने चौंकाया तो DMK ने लिया बड़ा फैसला, स्टालिन बोले- 'ज्ञानेश कुमार को...'
CEC को लेकर TVK ने चौंकाया तो DMK ने लिया बड़ा फैसला, स्टालिन बोले- 'ज्ञानेश कुमार को...'

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लालकृष्ण आडवाणी की अब कैसी है तबियत? हॉस्पिटल से आया हेल्थ अपडेट
लालकृष्ण आडवाणी की अब कैसी है तबियत? हॉस्पिटल से आया हेल्थ अपडेट
बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर बांट रहे 500 के नोट? फोटो वायरल
बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर बांट रहे 500 के नोट? फोटो वायरल
'जेलर 2' ने रिलीज के दूसरे ही दिन बनाया साल 2026 का इतना बड़ा रिकॉर्ड, बनी तमिल की 5वीं सबसे बड़ी फिल्म
'जेलर 2' ने रिलीज के दूसरे दिन बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, बनी तमिल की 5वीं सबसे बड़ी फिल्म
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
मुसलमान अगर हिंदू बन जाए, क्या तब भी मिलेगा आरक्षण का लाभ?
मुसलमान अगर हिंदू बन जाए, क्या तब भी मिलेगा आरक्षण का लाभ?
डांडिया खत्म होते ही शुरू हुआ ड्रेस का रिटर्न खेल, वीडियो वायरल
डांडिया खत्म होते ही शुरू हुआ ड्रेस का रिटर्न खेल, वीडियो वायरल
Embed widget