एक्सप्लोरर

छात्रों पर हमले के बाद JNU प्रशासन ने जारी संदेश में कहा- नकाबपोश गुंडे घूम रहे हैं, हमला कर रहे हैं

घटना के बाद गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली के पुलिस कमिश्नर अमूल्य पटनायक से बात की. उन्होंने कमिश्नर से मामले की जानकारी ली और साथ ही आईजी स्तर के अधिकारी से इस घटना की जांच करा कर रिपोर्ट देने को कहा है.

नई दिल्ली: जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी में छात्रों पर कुछ नकाबपोश लोगों के हमले के बाद अब यूनिवर्सिटी प्रशासन ने एक संदेश जारी किया है. यूनिवर्सिटी प्रशासन ने अपने संदेश में जेएनयू कम्यूनिटी से कहा कि कैंपस में कानून व्यवस्था की समस्या खड़ी हो गई है. प्रशासन ने हालात सामान्य करने के लिए पुलिस को बुलाया है. ये संदेश जेएनयू रजिस्ट्रार की ओर से जारी किया है.

यूनिवर्सिटी प्रशासन ने अपने संदेश में लिखा, "यह पूरे जेएनयू समुदाय के लिए एक जरूरी संदेश है कि जेएनयू कैंपस में कानून व्यवस्था की स्थिति उतपन्न हो गई है. लाठियों से लैस नकाबपोश गुंडे घूम रहे हैं, संपत्ति को नुकसान पहुंचा रहे हैं और लोगों पर हमला कर रहे हैं."

संदेश में आगे कहा गया है, "स्थिति को संभालने के लिए जेएनयू प्रशासन ने पुलिस बुलाई है. ये ऐसा वक्त है जब शांत रहने और अलर्ट रहने की ज़रूरत है. इस बात को नज़र में रखते हुए कि कैंपस बहुत बड़ा है, 100 नंबर पर भी कॉल किया जा सकता है. शरारती तत्वों से निपटने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं."

JNU Violence LIVE: छात्र संघ अध्यक्ष और प्रोफेसर के साथ मारपीट, अमित शाह ने मांगी रिपोर्ट 

इस घटना के बाद गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली के पुलिस कमिश्नर अमूल्य पटनायक से बात की. उन्होंने कमिश्नर से मामले की जानकारी ली और साथ ही आईजी स्तर के अधिकारी से इस घटना की जांच करा कर रिपोर्ट देने को कहा है.

छात्र संघ का दावा जेएनयू छात्र संघ ने दावा किया कि एबीवीपी के सदस्य नकाब पहनकर परिसर में लाठियां, रॉड लेकर घूम रहे थे. छात्र संघ ने आरोप लगाया, ‘‘वे ईंट पत्थर फेंक रहे थे. छात्रावासों में घुसकर छात्रों को पीट रहे थे. कई शिक्षक की भी पिटाई की गयी.’’ उन्होंने आरोप लगाया कि बाहरी लोगों को परिसर में घुसने की अनुमति दी गयी और वे लड़कियों के हॉस्टलों में भी घुस गये.

JNU में बवाल, छात्रसंघ अध्यक्ष आईशी घोष के साथ मारपीट, तोड़फोड़ भी की गई 

एबीवीपी का दावा उधर, एबीवीपी ने दावा किया कि वामपंथी छात्र संगठनों एसएफआई, आईसा और डीएसएफ के सदस्यों ने उन पर बुरी तरह हमला किया. उसने कहा, ‘‘हमले में करीब 25 छात्र गंभीर रूप से घायल हो गये और 11 छात्रों का अतापता नहीं है. छात्रावासों में कई एबीवीपी सदस्यों पर हमले हो रहे हैं तथा वामपंथी गुंडे छात्रावासों में तोड़फोड़ कर रहे हैं.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: आंदोलन खत्म होने के क्या हैं रास्ते? इन 4 मुद्दों पर सहमति से बन सकती है बात
आंदोलन खत्म होने के क्या हैं रास्ते? इन 4 मुद्दों पर सहमति से बन सकती है बात
CJP Protest: कॉकरोच जनता पार्टी के अल्टीमेटम के आगे झुकी सरकार! कहा- 'जब चाहेंगे, तब बातचीत के लिए तैयार'
कॉकरोच जनता पार्टी के अल्टीमेटम के आगे झुकी सरकार! कहा- 'जब चाहेंगे, तब बातचीत के लिए तैयार'
'या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर...', कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त
'या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर...', कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त
पीएम आवास के सामने धरने के बाद संसद के भीतर विपक्ष का ब्लैक ड्रेस प्रोटेस्ट, काले कपड़ों में पहुंचे सभी
पीएम आवास के सामने धरने के बाद संसद के भीतर विपक्ष का ब्लैक ड्रेस प्रोटेस्ट, काले कपड़ों में पहुंचे सभी

वीडियोज

Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल
कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगुचक से देर रात हुई मुलाकात, आज CJP नेताओं संग सरकार की बैठक, क्या बन जाएगी बात?
सोनम वांगुचक से देर रात हुई मुलाकात, आज CJP नेताओं संग सरकार की बैठक, क्या बन जाएगी बात?
प्रधानमंत्री आवास के पास राहुल गांधी के धरना पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, 'किसी भी...'
प्रधानमंत्री आवास के पास राहुल गांधी के धरना पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, 'किसी भी...'
'ढाई घंटे में शिकायत नहीं लिख पाए...दीपके को अरेस्ट नहीं किया', BJP सांसद बांसुरी स्वराज का CJP पर पलटवार
'ढाई घंटे में शिकायत नहीं लिख पाए...दीपके को अरेस्ट नहीं किया', BJP सांसद बांसुरी स्वराज का CJP पर पलटवार
अब कहां दिखेंगे रोहित शर्मा-विराट कोहली? 2027 वर्ल्ड कप का पूरा रोडमैप तैयार
अब कहां दिखेंगे रोहित शर्मा-विराट कोहली? 2027 वर्ल्ड कप का पूरा रोडमैप तैयार
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा, बोले- 'कोई जाहिल इस मुल्क की रहनुमाई करे...'
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा
Explained: वांगचुक और CJP की 'जमीन' पर कांग्रेसी कब्जा! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ 'कांग्रेसीकरण'?
CJP की 'जमीन' पर मारा 'पंजा'! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ कांग्रेसीकरण?
'हम UAPA और NSA के लिए तैयार', CJP के आशुतोष रांका का ऐलान- किसी प्रोटेस्टर के खिलाफ नहीं होने देंगे FIR
'हम UAPA और NSA के लिए तैयार', CJP के आशुतोष रांका का ऐलान- किसी प्रोटेस्टर के खिलाफ नहीं होने देंगे FIR
Helmet Odor in Monsoon: बारिश में हेलमेट से आ रही है बदबू? इस तरीके से करें सफाई, तुरंत दूर होगी गंदी स्मेल
बारिश में हेलमेट से आ रही है बदबू? इस तरीके से करें सफाई, तुरंत दूर होगी गंदी स्मेल
Embed widget