एक्सप्लोरर

JNU कैंपस में नकाबपोशों ने छात्रों पर किया हमला, अमित शाह ने मांगी रिपोर्ट, प्रियंका गांधी ने घायलों से की मुलाकात

JNU Violence live updates: Priyanka Gandhi says Wounded students at AIIMS trauma centre told me that goons entered the campus JNU कैंपस में नकाबपोशों ने छात्रों पर किया हमला, अमित शाह ने मांगी रिपोर्ट, प्रियंका गांधी ने घायलों से की मुलाकात

Background

जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) परिसर में नकाबपोश लोगों ने घुसकर हमला किया. हमले में जेएनयू छात्र संघ की अध्यक्ष आईशी घोष, कई प्रोफेसर समेत 18 छात्र घायल हो गए. छात्र संघ ने दावा किया कि उसकी अध्यक्ष आईशी घोष और कई अन्य छात्र एबीवीपी सदस्यों द्वारा किए गए पथराव में चोटिल हो गए. वहीं एबीवीपी ने वामपंथी छात्रों पर मारपीट का आरोप लगाया है.

 

इस मामले में गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली के पुलिस कमिश्नर से बात की और मामले की जानकारी ली. साथ ही उन्होंने आईजी स्तर के अधिकारी से मामले की जांच करा कर रिपोर्ट देने को कहा है.

 

जेएनयू प्रशासन और पुलिस ने क्या कहा?
इस घटना को लेकर जेएनयू प्रशासन ने कहा कि लाठी-डंडे लिए नकाबपोश शरारती तत्व आस-पास घूम रहे हैं, संपत्ति को नुकसान पहुंचा रहे हैं और लोगों पर हमला कर रहे हैं; कानून-व्यवस्था बरकरार रखने के लिए पुलिस बुलाई गई है. वहीं दिल्ली पुलिस ने कहा कि दो दिनों से दो समूहों के बीच तनाव चल रहा था. जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुरोध पर पुलिस ने आज परिसर में प्रवेश किया है.

 

CM केजरीवाल ने किया ट्वीट
कैंपस में हुई मारपीट को लेकर कांग्रेस, आम आदमी पार्टी और वामदलों ने प्रशासन को घेरा है. राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, ''नकाबपोश लोगों ने जेएनयू के छात्रों और शिक्षकों पर क्रूर हमला किया है. कई गंभीर रूप से घायल हैं. चौंकाने वाली बात है. नीडर छात्रों की आवाज़ से फासीवादी शक्ति डरी हुई है. जेएनयू में आज की हिंसा उसी डर का प्रतिबिंब है.''

 

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) संयोजक अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा, ''जेएनयू में हुई हिंसा को जानकर मैं बहुत हैरान हूं. छात्रों पर बेरहमी से हमला किया गया. पुलिस तुरंत हिंसा को रोके और शांति बहाल करे. देश कैसे आगे बढ़ेगा अगर हमारे छात्र यूनिर्सिटी कैंपस के अंदर सुरक्षित नहीं रहेंगे?''

 

उन्होंने कहा, ''उपराज्यपाल से मैंने बात की है और पुलिस से कार्रवाई के लिए अनुरोध किया. उन्होंने आश्वासन दिया है कि वह स्थिति की बारीकी से निगरानी कर रहे हैं और सभी आवश्यक कदम उठा रहे हैं.''

 

ममता बनर्जी ने ट्वीट कर कहा, ''हम JNU में छात्रों / शिक्षकों के खिलाफ बर्बरता की कड़ी निंदा करते हैं। ऐसे जघन्य घटना का वर्णन करने के लिए पर्याप्त शब्द नहीं हैं. हमें लोकतंत्र पर शर्म आती है.''

 

कांग्रेस का बयान
कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट कर कहा, ''मोदी जी और अमित शाह जी की आख़िर देश के युवाओं और छात्रों से क्या दुश्मनी है? कभी फ़ीस वृधि के नाम पर युवाओं की पिटाई, कभी सविंधान पर हमले का विरोध हो तो छात्रों की पिटाई. आज जवाहर लाल नेहरू में हिंसा का नंगा नाच हो रहा है और वो भी सरकारी संरक्षण में!''

 

छात्र संघ का दावा
जेएनयू छात्र संघ ने दावा किया कि एबीवीपी के सदस्य नकाब पहनकर परिसर में लाठियां, रॉड लेकर घूम रहे थे. छात्र संघ ने आरोप लगाया, ‘‘वे ईंट पत्थर फेंक रहे थे. छात्रावासों में घुसकर छात्रों को पीट रहे थे. कई शिक्षक की भी पिटाई की गयी.’’ उन्होंने आरोप लगाया कि बाहरी लोगों को परिसर में घुसने की अनुमति दी गयी और वे लड़कियों के हॉस्टलों में भी घुस गये.

 

एबीवीपी का दावा
उधर, एबीवीपी ने दावा किया कि वामपंथी छात्र संगठनों एसएफआई, आईसा और डीएसएफ के सदस्यों ने उन पर बुरी तरह हमला किया. उसने कहा, ‘‘हमले में करीब 25 छात्र गंभीर रूप से घायल हो गये और 11 छात्रों का अतापता नहीं है. छात्रावासों में कई एबीवीपी सदस्यों पर हमले हो रहे हैं तथा वामपंथी गुंडे छात्रावासों में तोड़फोड़ कर रहे हैं.’’

23:45 PM (IST)  •  05 Jan 2020

जेएनयू ने कहा कि दोषियों के खिलाफ मामला दर्ज कराने के लिए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई जा रही है.
23:38 PM (IST)  •  05 Jan 2020

जेएनयू ने कहा कि यूनिवर्सिटी के नियमों का उल्लंघन कर शांतिपूर्ण अकादमिक वातावरण को बिगाड़ने की कोशिश करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा.
Load More
New Update
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NTA ने परीक्षा टीम में किया बड़ा बदलाव, हटाए 600 एक्सपर्ट
NTA ने परीक्षा टीम में किया बड़ा बदलाव, हटाए 600 एक्सपर्ट
शेर सब्र करता है और हिरण…, OBC नेताओं से बोले राहुल- सड़क पर करना होगा आंदोलन
शेर सब्र करता है और हिरण…, OBC नेताओं से बोले राहुल- सड़क पर करना होगा आंदोलन
ओडिशा बाढ़: सीएम ने किया 1000 करोड़ रुपये की सहायता राशि का ऐलान
ओडिशा बाढ़: सीएम ने किया 1000 करोड़ रुपये की सहायता राशि का ऐलान
'जरूरी एक्शन लेंगे', आतंकवाद पर भारत का पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब
'जरूरी एक्शन लेंगे', आतंकवाद पर भारत का पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेर सब्र करता है और हिरण…, OBC नेताओं से बोले राहुल- सड़क पर करना होगा आंदोलन
शेर सब्र करता है और हिरण…, OBC नेताओं से बोले राहुल- सड़क पर करना होगा आंदोलन
TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
शिक्षा मंत्री ने लगाई लताड़ तो एक्शन में आया NTA, उठाए ये बड़े कदम
शिक्षा मंत्री ने लगाई लताड़ तो एक्शन में आया NTA, उठाए ये बड़े कदम
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget