एक्सप्लोरर

Delhi Weather Forecast: मानसून में रुकावट के साथ ही दिल्ली में बढ़ेगी उमस और गर्मी

मौसम विभाग ने बताया कि मानसून खत्म होने के कगार पर है. ऐसे में दिल्ली में अगले एक हफ्ते गर्मी और उमस लोगों को परेशान कर सकती है. दिल्ली में 16 अगस्त को बारिश होने की उम्मीद है.

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार मानसून अब खत्म होने के कगार पर है और यह अपने आखिरी चरण में प्रवेश कर चुका है. मानसून के खत्म होने के साथ ही अगले एक सप्ताह तक मौसम शुष्क बना रहेगा. बुधवार को दिल्ली में साफ आसमान देखा गया, वहीं सुबह में दिल्ली का न्यनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहा.

मौसम विभाग के अनुसार दिए गए आंकड़े के अनुसार देश की राजधानी दिल्ली में अगले एक सप्ताह तक 20-30 किलोमीटर की गति से हवा चलेगी और आसमान साफ रहेगा. जिसका मतलब साफ है कि दिल्ली के लोगों को अगले एक सप्ताह तक तेज गर्मी और उमस का सामना करना पड़ेगा.

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में 12 से 15 अगस्त के बीच आसमान में बादल छाए रहेंगे पर बारिश की उम्मीद नहीं है. हालांकि दिल्लीवासियों को 16 अगस्त को गर्मी से राहत मिल सकती है मौसम विभाग ने बताया है कि इस दिन दिल्ली में तेज आंधी के साथ बारिश हो सकती है.

बुधवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान सामन्य से एक डिग्री ज्यादा 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

दिल्ली में वायु गुणवत्ता बुधवार को सुबह में मध्यम श्रेणी में रही. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ो के अनुसार सुबह सात बजे प्रति घंटा वायु गुणवत्ता सूचकांका(AQI) 125 रहा. वही मंगलवार को 24 घंटे का औसत AQI 101 रिकॉर्ड किया गया था.

बता दें कि शून्य से 50 के बीच AQI को अच्छा, 51 से 100 के बीच को संतोषजनक, 101 से 200 के बीच को मध्यम, 201 से 300 के बीच को खराब, 301 से 400 के बीच को बहुत खराब और 401 से 500 या उससे अधिक AQI को गंभीर माना जाता है.

केंद्रीय पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के वायु गुणवत्ता निगरानी केंद्र, सिस्टम औफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फोरकास्टिंग एंड रिसर्च ने मंगलवाल को कहा कि कम बारशि की स्थिति में कच्चे रास्तों पर धूल उड़ेगी. लेकिन उत्तर-फशिचिम से तेज हवा के कारण अधिक वेंटिलेशन होगा, इससे अगले तीन दिनों तक AQI संतोषजनक श्रेणी में रहेगा.

यह भी पढ़ें

भ्रष्टाचार मामले की जांच कर रही ईडी ने कहा- 2016 में एकनाथ खडसे ने MIDC के साथ मीटिंग की थी पर उन्हें एजेंडा नहीं पता 

IPL 2021 के दूसरे चरण में धमाल मचाएगा ऑस्ट्रेलिया का यह ओपनर, सोशल मीडिया पोस्ट से दी जानकारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget