एक्सप्लोरर

नहीं चुरा पाया एक भी रुपया तो चोर ने सिक्योरिटी की तारीफ करते हुए छोड़ा मैसेज, कहा- 'गुड बैंक..'

Telangana Robbery: चोर ने एक अखबार लिया और उस पर मार्कर पेन से तेलुगु में लिखा, ‘‘मुझे एक भी रुपया नहीं मिल सका... इसलिए मुझे मत पकड़ो..मेरी उंगलियों के निशान वहां नहीं होंगे...अच्छा बैंक है.’’

Telangana Crime News: तेलंगाना में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां मंचेरियल जिले में एक बैंक शाखा में चोरी में असफल रहे चोर ने सुरक्षा उपायों की सराहना करते हुए एक संदेश छोड़ा और साथ ही उसकी तलाश नहीं करने की अपील की. इस बात की जानकारी पुलिस ने दी.

पुलिस ने बताया कि जब चोर पूरी तरह से असफल हो गया तो उसने एक अखबार पर पैन से लिखा कि मुझे मत पकड़ो, मेरी उंगलियों के निशान नहीं मिलेंगे.. अच्छा बैंक है. बैंक एक आवासीय इमारत में चल रहा है और वहां कोई सुरक्षा गार्ड नहीं है. चोर को पकड़ने के प्रयास जारी हैं और सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है. 

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, ये पूरा मामला मंचेरियल जिले की एक बैंक शाखा का है, जहां नकाबपोश चोर ने गुरुवार को नेनेल मंडल मुख्यालय पर स्थित एक सरकारी ग्रामीण बैंक की शाखा के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर घुस गया. पुलिस ने बताया कि चोर ने कैशियर और क्लर्क के केबिन की तलाशी ली लेकिन पैसे या कीमती सामान नहीं मिला. वह बैंक का लॉकर खोलने में असफल रहा. फिर उसने एक अखबार लिया और उस पर मार्कर पेन से तेलुगु में लिखा, ‘‘मुझे एक भी रुपया नहीं मिल सका... इसलिए मुझे मत पकड़ो..मेरी उंगलियों के निशान वहां नहीं होंगे...अच्छा बैंक है.’’

सीसीटीवी फुटेज की हो रही जांच

पुलिस ने कहा कि बैंक एक आवासीय इमारत में चल रहा है और वहां कोई सुरक्षा गार्ड नहीं है. शुक्रवार को चोरी के प्रयास को देखने के बाद, बैंक अधिकारियों ने शिकायत दर्ज की और इसके आधार पर भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया. पुलिस ने कहा कि चोर को पकड़ने के प्रयास जारी हैं और सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है.

यह भी पढ़ें:-

Gopal Mandal Statement: 'लालू यादव सठिया गए हैं, उनके कहने से राहुल गांधी नहीं बनेंगे पीएम', नीतीश के विधायक का आरजेडी चीफ पर निशाना 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

करोड़ों की गड़बड़ी मामले में तमिलनाडु के पूर्व मंत्री ईवी वेलु से होगी पूछताछ, इस दिन पेश होने का फरमान
करोड़ों की गड़बड़ी मामले में तमिलनाडु के पूर्व मंत्री ईवी वेलु से होगी पूछताछ, इस दिन पेश होने का फरमान
उज्बेकिस्तान में भारतीय छात्रा की हत्या पर ABVP ने NIA जांच की मांग की, विदेश में पढ़ने वाली छात्राओं की सुरक्षा पर उठाए सवाल
उज्बेकिस्तान में भारतीय छात्रा की हत्या पर ABVP ने NIA जांच की मांग की, विदेश में पढ़ने वाली छात्राओं की सुरक्षा पर उठाए सवाल
कतर के पूर्व अमीर के निधन पर राष्ट्रीय शोक, आधा झुका रहेगा तिरंगा, भारत सरकार का फैसला
कतर के पूर्व अमीर के निधन पर राष्ट्रीय शोक, आधा झुका रहेगा तिरंगा, भारत सरकार का फैसला
चंद्रबाबू नायडू ने PM मोदी की तारीफ में पढ़े कसीदे, बोले - 'उनके नेतृत्व में भारत 2047 तक...'
चंद्रबाबू नायडू ने PM मोदी की तारीफ में पढ़े कसीदे, बोले - 'उनके नेतृत्व में भारत 2047 तक...'

वीडियोज

Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei
Hormuz Strait Deadlock: Qatar-Saudi Arabia के जहाजों पर हमले के बाद भड़के Trump | US - Iran War
Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
Delhi News: दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
Embed widget