एक्सप्लोरर

Telangana Mukti Diwas: केसीआर बोले- विभाजनकारी ताकतें इतिहास को तोड़-मरोड़ रहीं; जानिए अमित शाह ने क्या कहा

Telangana News: एक तरफ बीजेपी तेलंगाना मुक्ति दिवस मना रही है तो वहीं राज्य के सीएम केसीआर ने कहा है कि विभाजनकारी ताकतें इतिहास को तोड़ मरोड़ कर पेश कर रही हैं.

KCR Remark on Telangana Mukti Diwas: तेलंगाना मुक्ति दिवस (Telangana Mukti Diwas) पर राज्य के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव (KCR) ने बीजेपी (BJP) का नाम लिए बिना निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि विभाजनकारी ताकतें इतिहास (History) को तोड़-मरोड़कर पेश कर रही हैं. वहीं एक कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि इस दिवस को मनाने के पीछे उद्देश्य साफ है कि इस मुक्ति आंदोलन की कहानी को नई पीढ़ी तक पहुंचाना है.

दरअसल, बीजेपी आज तेलंगाना मु्क्ति दिवस मना रही है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने आज हैदराबाद (Hyderabad) के परेड ग्राउंड में शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते तेलंगाना मुक्ति दिवस समारोह की शुरुआत की.

क्या कहा केसीआर ने

केसीआर ने कहा, ''17 सितम्बर का दिन सांप्रदायिक सौहार्द का दिन है, कुछ विभाजनकारी ताकतें अपने संकुचित स्वार्थ और राजनीतिक लाभ के लिए इतनी गिर गई है कि इतिहास को तोड़ मरोड़ कर पेश कर रही हैं, ये वो अवसरवादी लोग हैं जो कभी इस संघर्ष का हिस्सा भी नहीं रहे. ये अवसरवादी लोग ओछी राजनीति कर रहे हैं और तेलंगाना के सुनहरे इतिहास को मलिन करने की कोशिश कर रहे हैं. तेलंगाना के लोगों ने अपनी बुद्धि-कुशलता और एकजुटता का परिचय देते हुए एक अलग राज्य के सपने को साकार किया. वही क्रियाशीलता, बुद्धि-कुशलता अभी भी हमारे पास है. राज्य के सांप्रदायिक सौहार्द को खराब करने की कुटिल कोशिश करने वालों को करारा जवाब देना हम सभी का कर्तव्य है.''

गृह मंत्री अमित शाह हैदराबाद में क्या बोले

हैदराबाद 1948 में आज के दिन भारतीय संघ में शामिल हुआ था. हैदराबाद के भारतीय संघ में शामिल होने पर देश के पहले गृह मंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल परेड ग्राउंड में तिरंगा फहराया था. परेड ग्राउंड से अपने संबोधन में गृह मंत्री शाह ने कहा, ''हैदराबाद मुक्ति दिवस मनाने का उद्देश्य साफ है कि इस मुक्ति आंदोलन की कहानी को नई पीढ़ी तक पहुंचाना है.''

शाह ने कहा, ''सरदार वल्लभ भाई पटेल जानते थे कि जब तक निजामों को मात नहीं दी जाएगी अखंड भारत का सपना तब तक अधूरा रहेगा. सन 1948 में आज के दिन ही हैदराबाद मुक्त हुआ था. इसके लिए सरदार वल्ललभाई पटेल को आभार व्यक्त किया जाता है. सरदार पटेल ने ही निजाम की सेना को परास्त किया और समस्त प्रदेश को आजाद कराया.'' गृह मंत्री शाह ने कहा, ''अगर सरदार वल्ललभाई पटेल न होते तो शायद हैदराबाद की मुक्ति में कई सैकड़ों साल और लग जाते.''

ये भी पढ़ें- 

Telangana Liberation Day: सरदार पटेल नहीं होते तो हैदराबाद को मुक्त करने में लग जाते कई साल- मुक्ति दिवस समारोह में बोले अमित शाह

Telangana: अमित शाह की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले के बीच अचानक कार लेकर घुस आए टीआरएस नेता

आशीष आंध्र प्रदेश और तेलंगाना इन दो राज्यों के लिए रिपोर्ट करते है । राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और साउथ सिनेमा जिसे टॉलीवुड कहा जाता है को कवर करते आए हैं । इनके पास मास्टर डिग्री और रिपोर्टिंग में 14 साल से अधिक का अनुभव है। खोजी पत्रकारिता, कनफ़्लिकट ज़ोन रिपोर्टिंग, राजनीति और विज्ञान विषय इनकी ख़ास पकड़ है । आशीष हैदराबाद में पदस्थापित है पर इन्होंने राष्ट्रीय राजधानी और देश के अन्य हिस्सों में भी काम किया है ।
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi Protest LIVE: अभिजीत दीपके को बड़ी राहत, SEM कोर्ट दी सशर्त जमानत
LIVE: अभिजीत दीपके को बड़ी राहत, SEM कोर्ट दी सशर्त जमानत
रिजिजू ने विपक्ष को दी ओवैसी से सीखने की नसीहत, बोले- 'कभी-कभी वह...'
रिजिजू ने विपक्ष को दी ओवैसी से सीखने की नसीहत, बोले- 'कभी-कभी वह...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत

वीडियोज

Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)
YRKKH: Kabir के शादी के फैसले से टूटेगा दिल, क्या अब अलग हो जाएगी Kabir-Maira की राह?
'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
'इसे तुरंत हटा दें...', AI जनरेटेड वीडियो-फोटोज के खिलाफ नेहा शर्मा की लीगल वार्निंग
'इसे तुरंत हटा दें...', AI जनरेटेड वीडियो-फोटोज के खिलाफ नेहा शर्मा की लीगल वार्निंग
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
Ayushman Bharat: अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
Embed widget