एक्सप्लोरर

KCR Assets: तेलंगाना के CM केसीआर के पास नहीं है कार, कितनी है चल और अचल संपत्ति? हलफनामे से हुआ खुलासा

Telangana Election 2023: तेलंगाना विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने नामांकन दाखिल करते वक्त चुनावी हलफनामे में अपनी चल और अचल संपत्ति की घोषणा की है.

Telangana CM KCR Assets: तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव (KCR) ने गुरुवार (9 नवंबर) को अपनी चल और अचल संपत्ति घोषित की. न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, 30 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करते समय केसीआर की ओर से दिए गए चुनावी हलफनामे में बताया गया कि उनके पास 17.83 करोड़ रुपये से ज्यादा की चल संपत्ति और 8.50 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है.

सीएम केसीआर नहीं है कार के मालिक, पत्नी की चल संपत्ति इतनी

चुनावी हलफनामे में बताया गया कि केसीआर के पास कार नहीं है. सीएम केसीआर के पत्नी शोभा के नाम पर चल संपत्ति का कुल मूल्य सात करोड़ रुपये से ज्यादा है. उनके हिंदू अविभाजित परिवार (एचयूएफ) की चल संपत्ति का कुल मूल्य नौ करोड़ रुपये से ज्यादा है. एचयूएफ के नाम पर करीब 15 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है. 

केसीआर की कुल आय कितनी?

केसीआर की कुल देनदारी 17 करोड़ रुपये से ज्यादा दिखाई गई है जबकि एचयूएफ की देनदारी 7.23 करोड़ रुपये से ज्यादा है. आईटी रिटर्न के अनुसार  31 मार्च 2023 को केसीआर की कुल आय 1.60 करोड़ रुपये से ज्यादा थी, जबकि 31 मार्च 2019 को यह 1.74 करोड़ रुपये थी.

सीएम केसीआर की शैक्षणिक योग्यता क्या है?

चुनावी हलफनामे में केसीआर को एक कृषक (एग्रीकल्चरिस्ट) के रूप में दिखाया गया है और उनकी शैक्षणिक योग्यता बीए बताई गई है. एचयूएफ के पास ट्रैक्टर समेत कई वाहन हैं. केसीआर के खिलाफ नौ मामले लंबित बताए गए हैं, सभी तेलंगाना राज्य आंदोलन के दौरान दर्ज किए गए थे. सीएम ने कहा है कि उन्हें किसी भी आपराधिक अपराध के लिए दोषी नहीं ठहराया गया है.

इस बीच केसीआर के बेटे और बीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष केटी रामा राव ने अपना नामांकन दाखिल करते समय दिए गए हलफनामे में 6.92 करोड़ रुपये की कुल चल संपत्ति का खुलासा किया है.

यह भी पढ़ें- Cash For Query: महुआ मोइत्रा के खिलाफ एथिक्स कमेटी की रिपोर्ट से असहमत विपक्षी सांसदों ने क्या तर्क दिए?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
पोलावरम परियोजना: आंध्र प्रदेश BJP चीफ बोले, 'केंद्र के पूर्ण सहयोग से राज्य की बदलेगी तस्वीर'
पोलावरम परियोजना: आंध्र प्रदेश BJP चीफ बोले, 'केंद्र के पूर्ण सहयोग से राज्य की बदलेगी तस्वीर'
बेंगलुरु में 22 वर्षीय लॉ छात्रा की मौत, प्रेम संबंध विवाद में हत्या का आरोप; दो भाई गिरफ्तार
बेंगलुरु में 22 वर्षीय लॉ छात्रा की मौत, प्रेम संबंध विवाद में हत्या का आरोप; दो भाई गिरफ्तार
10,314 करोड़ रुपये के घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, SAGA ग्रुप के करीबी रवि शंकर तिवारी गिरफ्तार
10,314 करोड़ रुपये के घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, SAGA ग्रुप के करीबी रवि शंकर तिवारी गिरफ्तार

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget