एक्सप्लोरर

शादी में राजनीति नहीं होती, नीतीश चाचा और मोदी जी सभी को बुलाएंगे: तेजप्रताप यादव

शादी में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बुलाया जाएगा? इस सवाल पर तेजप्रताप यादव कहा, "शादी-विवाह में राजनीति नहीं होती है. नीतीश चाचा और मोदीजी, सभी को बुलाएंगे."

पटना: बिहार के सबसे बड़े राजनीतिक परिवार के प्रमुख और राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद के पुत्र तेजप्रताप यादव अपनी शादी तय होते ही पिता से आशीर्वाद लेने के लिए शुक्रवार को दिल्ली रवाना हो गए. राज्य के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप की शादी पूर्व मंत्री चंद्रिका राय की बेटी ऐश्वर्या राय से तय होने की खबर गुरुवार को ही सार्वजनिक हुई थी.

नीतीश चाचा और मोदीजी, सभी को बुलाएंगे: तेजप्रताप यादव

दिल्ली रवाना होने के पूर्व पटना एयरपोर्ट पर तेजप्रताप ने कहा, "मैं दिल्ली अपने पिता से आशीर्वाद लेने के लिए जा रहा हूं." उन्होंने पत्रकारों की ओर इशारा करते हुए कहा, "सबको मेरी शादी की जल्दबाजी थी, अब शादी तो तय हो गई. शादी किस्मत की बात होती है, किसकी शादी कहां और किससे होगी, पहले से कोई नहीं जानता." उन्होंने कहा, "हमारे परिवार की परंपरा रही है कि माता-पिता ही शादी तय करते हैं. उनकी पसंद ही हमारी पसंद है." शादी में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बुलाया जाएगा? इस सवाल पर उन्होंने कहा, "शादी-विवाह में राजनीति नहीं होती है. नीतीश चाचा और मोदीजी, सभी को बुलाएंगे."

तेजप्रताप के पिता इन दिनों चर्चित चारा घोटाले के मामले में सजा काट रहे हैं. रांची की एक जेल में सजा काट रहे लालू यादव की तबीयत बिगड़ जाने के बाद उन्हें दिल्ली के एम्स भेजा गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है.

सगाई पटना के होटल मौर्या में 18 अप्रैल को होगी: आरजेडी नेता

तेजप्रताप की दुल्हन बनने जा रहीं ऐश्वर्या राय बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री दरोगा प्रसाद राय की पोती और परसा विधानसभा क्षेत्र से आरजेडी के विधायक चंद्रिका राय की बड़ी बेटी हैं. एक आरजेडी नेता के मुताबिक, तेजप्रताप और ऐश्वर्या की सगाई पटना के होटल मौर्या में 18 अप्रैल को होगी. आरजेडी विधायक और पूर्व मंत्री चंद्रिका राय ने भी शुक्रवार को शादी तय होने की पुष्टि कर दी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एल मुरुगन ने मोदी कैबिनेट से दिया इस्तीफा, बताया अगला प्लान
एल मुरुगन ने मोदी कैबिनेट से दिया इस्तीफा, बताया अगला प्लान
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
India Bloc Protest Live: राहुल बोले- PM मोदी, ज्ञानेश कुमार और अमित शाह को छोड़ेंगे नहीं, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा
LIVE: राहुल बोले- PM मोदी, ज्ञानेश कुमार और अमित शाह को छोड़ेंगे नहीं, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा
Explained: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कौन-से 23 दलों ने उठाई आवाज? देश एकजुट कैसे हुआ
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कौन-से 23 दलों ने उठाई आवाज? देश एकजुट कैसे हुआ

वीडियोज

Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26
Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!
Chalre Chalre Waal और Na Kajre Ki Dhar की धुन एक जैसी? जानिए दोनों गानों का पुराना कनेक्शन!
Bigg Boss 20: Salman Khan ने लगाई Scout OP की क्लास, Qazi Touqeer फूट-फूटकर रोए!
Salman Khan की Maatrubhumi को China के दबाव में करना पड़ा Re-shoot? Dhruv Rathee का बड़ा दावा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
गुटखा-पान मसाला पर इस राज्य में एक साल के लिए बैन, आदेश जारी
गुटखा-पान मसाला पर इस राज्य में एक साल के लिए बैन, आदेश जारी
राहुल गांधी पर पीयूष गोयल का पलटवार, 'टीएन शेषन को चुनाव में उतारा, गिल को...'
राहुल गांधी पर पीयूष गोयल का पलटवार, 'टीएन शेषन को चुनाव में उतारा, गिल को पद्म विभूषण दिया'
इंग्लैंड के इस क्रिकेटर ने अफगानिस्तान लीग खेलने से किया मना, वजह जान आपको भी होगा गर्व!
इंग्लैंड के इस क्रिकेटर ने अफगानिस्तान लीग खेलने से किया मना, वजह जान आपको भी होगा गर्व!
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
'तुम आतंकवादी...', बांग्लादेश के मुहम्मद यूनुस का विरोध, Video वायरल
'तुम आतंकवादी...', बांग्लादेश के मुहम्मद यूनुस का विरोध, Video वायरल
'UPI से यूटर्न?', मर्चेंट डिस्काउंट रेट को टालने पर जयराम रमेश ने सरकार पर कसा तंज
'UPI से यूटर्न?', मर्चेंट डिस्काउंट रेट को टालने पर जयराम रमेश का सरकार पर तंज
Embed widget