एक्सप्लोरर

Teachers Recruitment Scam: शिक्षक भर्ती घोटाले में ED का लगातार एक्शन, अब तक 110 करोड़ की संपत्ति जब्त

पश्चिम बंगाल स्कूल सेवा आयोग ने उन उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है जिनके नाम की अवैध रूप से सिफारिश की गई थी.

Kolkata Teachers Recruitment Scam: कोलकाता की एक अदालत ने पश्चिम बंगाल शिक्षक भर्ती घोटाले से संबंधित धन शोधन मामले में तृणमूल कांग्रेस के विधायक माणिक भट्टाचार्य और अन्य के खिलाफ दाखिल प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के आरोप पत्र पर संज्ञान लिया है. ईडी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी.

ईडी ने धन शोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के तहत दर्ज मामलों की सुनवाई करने वाली विशेष अदालत के समक्ष दाखिल आरोप पत्र में भट्टाचार्य, उनकी पत्नी सतरूपा भट्टाचार्य, उनके बेटे सौविक भट्टाचार्य, तापस कुमार मंडल (एक शिक्षक प्रशिक्षण केंद्र के मालिक) और एक्यूरे कंसल्टेंसी सर्विसेज व एजुक्लास ऑनलाइन जैसी कंपनियों समेत कुल छह लोगों और संस्थाओं को नामजद किया है.
 
शिक्षक घोटाले में 111 करोड़ रुपये संपत्ति कुर्क 
ईडी ने शिक्षक भर्ती घोटाले में 56.15 करोड़ रुपये की संपत्तियों को कुर्क करने के अलावा 49.80 करोड़ रुपये की की नकदी, 5.08 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य के सोने और आभूषण जब्त कर चुकी है. मामले में कुल जब्ती और कुर्की 111 करोड़ रुपये है. ईडी इस मामले में धन की हेराफेरी की जांच कर रही है.

आरोप है कि भर्ती परीक्षा को पास नहीं करने वाले कई लोगों से लाखों रुपये की रिश्वत लेकर टीचर बना दिया गया था जबकि पद के लायक लोगों की अनदेखी कर दी गयी थी.

शिक्षा मंत्री को जरूरत पड़ने पर किया जाएगा तलब
इस घोटाले में कोलकाता हाईकोर्ट ने कहा है कि जरूरत पड़ी तो शिक्षा मंत्री को भी तलब किया जाएगा. पश्चिम बंगाल स्कूल सेवा आयोग ने उन उम्मीदवारों की सूची जारी की है जिनके नाम की अवैध रूप से सिफारिश की गई थी. आयोग ने उन उम्मीदवारों की नियुक्ति रद्द करने की अनुमति के लिए कलकत्ता हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. इस मामले में जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने सीधे तौर पर शिक्षा मंत्री के नाम का जिक्र किया था. शुक्रवार को मामले के दौरान उन्होंने कहा कि शायद पता चल जाए कि माध्यमिक शिक्षा परिषद असल गुनहागार है. अगर बोर्ड कुछ नहीं कर सकता तो शिक्षा मंत्री को तलब किया जा सकता है.

ये भी पढें- 'BJP के दबाव में आकर लिखी थी चिट्ठियां, केजरीवाल बना रहे ऐसा बयान देने का दबाव'- ठग सुकेश का नया दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले प्रकाश राज- 'इतना बड़ा जोक...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले प्रकाश राज- 'इतना बड़ा जोक...'
SC के पूर्व जस्टिस ने SIR और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- 'सुप्रीम कोर्ट को...'
SC के पूर्व जस्टिस ने SIR और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- 'सुप्रीम कोर्ट को...'
CJP के 11 नेता हुए रिहा, अभिजीत दीपके बोले- 'आजाद होते ही उन्होंने...'
CJP के 11 नेता हुए रिहा, अभिजीत दीपके बोले- 'आजाद होते ही उन्होंने...'
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget