एक्सप्लोरर

First BJP MLA: तमिलनाडु में बीजेपी का बीज बोने वाले पहले विधायक का निधन, पीएम मोदी बोले-आपको हमेशा याद किया जाएगा

BJP Leader passes away: पीएम मोदी ने कहा कि तमिलनाडु के पहले बीजेपी विधायक थिरु सी. वेलायुथम के निधन से दुख हुआ. उनके जैसे लोग ही हैं जिन्होंने तमिलनाडु में हमारी पार्टी बनाई है.

BJP MLA passes away: तमिलनाडु विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी के पहले विधायक रहे थिरु सी. वेलायुथम का बुधवार को निधन हो गया. वह 73 साल के थे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सी. वेलायुथम की मौत पर शोक जताया है. पीएम मोदी ने कहा कि उनके जैसे लोग ही हैं जिन्होंने तमिलनाडु में हमारी पार्टी बनाई है और लोगों को हमारा विकास का एजेंडा समझाया है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, तमिलनाडु के पहले बीजेपी विधायक थिरु सी. वेलायुथम के निधन से दुख हुआ. यह उनके जैसे लोग ही हैं, जिन्होंने तमिलनाडु में हमारी पार्टी बनाई है और लोगों को हमारा विकास का एजेंडा समझाया है. पीएम मोदी ने कहा कि उन्हें गरीबों और वंचितों के प्रति उनकी चिंता के लिए भी याद किया जाएगा. उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदनाएं. शांति.

BJP अध्यक्ष ने विधायक के निधन पर जताया शोक

बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए कहा कि पूर्व विधायक और सामाजिक कार्यकर्ता सी. वेलायुथम जी के निधन से गहरा दुख हुआ. वह 1996 के चुनावों में पद्मनाभपुरम विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हुए तमिलनाडु विधानसभा के पहले बीजेपी विधायक चुने गए थे. उन्हें पार्टी और समाज के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और समर्पण के लिए हमेशा याद किया जाएगा. इस कठिन समय में उनके परिवार और समर्थकों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है. ओम शांति!”.

वेलायुथम थे तमिलनाडु में BJP के पथप्रदर्शक- के. अन्नामलाई

तमिलनाडु बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने वेलायुथम को राज्य में पार्टी का पथप्रदर्शक बताया. ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए उन्होंने कहा कि तमिलनाडु में बीजेपी के पहले विधायक वेलायुथम ने कड़ी मेहनत की और ‘‘तमिलनाडु में पार्टी के विकास के लिए विश्वास के बीज बोए.’ उन्होंने वेलायुथम के निधन पर शोक व्यक्त किया और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की. इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री एल. मुरुगन सहित कई अन्य बीजेपी नेताओं ने वेलायुथम के निधन पर शोक व्यक्त किया.

जानिए कौन थे थिरु सी. वेलायुथम?

थिरु सी. वेलायुथम की जीत 1996 के विधानसभा चुनाव में देखने वाली थी, न केवल इसलिए कि बीजेपी ने विधानसभा में अपना खाता खोला था बल्कि यह तब हुआ जब द्रमुक के नेतृत्व वाले गठबंधन ने अखिल भारतीय अन्ना द्रविड मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) को हराकर चुनावों में जीत हासिल की. वहीं, वेलायुथम कन्याकुमारी जिले के पद्मनाभपुरम विधानसभा क्षेत्र से चुने गए थे. वहीं उनका निधन हुआ. इसके साथ ही वेलायुथम राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से संबद्ध सामाजिक सेवा संगठन सेवा भारती से जुड़े थे. उन्होंने इमरजेंसी के दौरान 1975 से 1977 तक आपातकाल विरोधी आंदोलन में भाग लिया था.

ये भी पढ़ें: Arvind Kejriwal Bail: CM अरविंद केजरीवाल को बेल मिलेगी या नहीं? सुप्रीम कोर्ट शुक्रवार को सुनाएगा फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Telangana Politics: तेलंगाना के निजामाबाद में कांग्रेस-BJP आमने-सामने, विधायक पैदी राकेश रेड्डी के घर घेराव की तैयारी के बाद बढ़ा तनाव
तेलंगाना के निजामाबाद में कांग्रेस-BJP आमने-सामने, विधायक पैदी राकेश रेड्डी के घर घेराव की तैयारी के बाद बढ़ा तनाव
क्या सर्विलांस के नियमों का हो रहा पालन? सीजेपी आंदोलन को लेकर हाईकोर्ट का दिल्ली पुलिस से सवाल
क्या सर्विलांस के नियमों का हो रहा पालन? सीजेपी आंदोलन को लेकर हाईकोर्ट का दिल्ली पुलिस से सवाल
CJP प्रदर्शन में बवाल: 118 पुलिसकर्मी घायल, हिरासत में 78 प्रदर्शनकारी, कई गाड़ियों को नुकसान
CJP प्रदर्शन में बवाल: 118 पुलिसकर्मी घायल, हिरासत में 78 प्रदर्शनकारी, कई गाड़ियों को नुकसान
CJP Protest LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget