एक्सप्लोरर

तमिलनाडु में 2 साल में पहली बार कोरोना से नहीं हुई कोई मौत, संक्रमण के मामले भी हुए कम

तमिलनाडु के स्वास्थ्य सचिव जे राधाकृष्णन ने कहा कि कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने में लोगों का सहयोग और समर्पण की वजह से कोरोना के मामलों में गिरावट दर्ज की गई.

देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में अब गिरावट आ रही है. इस बीच तमिलनाडु से एक और अच्छी खबर आई है. पिछले दो साल में पहली बार तमिलनाडु में कोरोना से एक भी मरीज की मौत नहीं हुई. राज्य के स्वास्थ्य सचिव जे. राधाकृष्णन ने शनिवार को कहा कि तमिलनाडु ने पिछले दो सालो में पहली बार कोविड​​-19 के कारण शून्य मृत्यु दर्ज की है यानी दो साल में पहली बार ऐसा हुआ है कि कोरोना से प्रदेश में कोई मौत नहीं हुई है. वहीं कोरोना संक्रमण के मामले भी लगातार कम होते जा रहे हैं. अस्पताल में भर्ती होने की नौबत अब कम आ रही है. राज्य सरकार के आंकड़ों के मुताबिक शुक्रवार को कोरोना वायरस के 112 नए मामले सामने आए हैं.

तमिलनाडु में 2 साल में पहली बार कोरोना से कोई मौत नहीं

तमिलनाडु के स्वास्थ्य सचिव जे राधाकृष्णन ने कहा कि प्रदेश में शुक्रवार को कोरोना से एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है. इसके साथ ही यहां संक्रमण के मामले भी धीरे-धीरे कम हो रहे हैं. उन्होंने कहा कि लोगों को अभी भी कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करना चाहिए. उन्होंने लोगों से टीका लेने की भी अपील है. स्वास्थ्य सचिव का मानना है कि कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने में लोगों का सहयोग और समर्पण की वजह से संक्रमण को रोकने में काफी फायदा हुआ जिसके कारण मामलों में गिरावट दर्ज की गई.

सभी से टीका लगवाने की अपील

स्वास्थ्य सचिव जे. राधाकृष्णन चेन्नई के ओमांदुरार मेडिकल कॉलेज में कोविड टीकाकरण अभियान की भी समीक्षा की. उन्होंने लोगों से कोविड के खिलाफ टीकाकरण की अपील की और कहा कि इस महामारी पर पूर्ण रूप से जीत पाने के लिए सभी को टीका लगवाना जरूरी है. टीकाकरण ही वायरस से लड़ने और प्रतिरक्षा में सुधार का एकमात्र उपाय है. कोविड की वजह से राज्य में अब तक 38,023 लोगों की जान जा चुकी है. देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 3 हजार 116 नए केस सामने आए हैं और 47 लोगों की मौत हुई है. वहीं केंद्र सरकार ने तमिलनाडु सरकार को मालदीव को वैक्सीन और दवाएं उपलब्ध कराने की सलाह दी है क्योंकि उन्हें इसकी तत्काल जरूरत है.

ये भी पढ़ें:

Weather Update: होली से पहले बदलेगा मौसम का मिजाज, कहीं सताएगी धूप तो कहीं हो सकती है हल्की बारिश, जानिए ताजा अपडेट

Watch: इमारत में आग लगने के बाद पिता ने बेटे को तीसरी मंजिल से नीचे फेंका, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रिजीम चेंज पर BJP का विपक्ष पर हमला, सिब्बल का पलटवार- 'सत्ता परिवर्तन कांग्रेस...'
रिजीम चेंज पर BJP का विपक्ष पर हमला, सिब्बल का पलटवार- 'सत्ता परिवर्तन कांग्रेस...'
Delhi Protest LIVE: अभिजीत दीपके को कोर्ट में पेश करेगी दिल्ली पुलिस, CJP ने दिया अहम अपडेट
LIVE: अभिजीत दीपके को कोर्ट में पेश करेगी दिल्ली पुलिस, CJP ने दिया अहम अपडेट
'अपराध कैसे...', अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, पुलिस पर लगाया ये आरोप
'अपराध कैसे...', अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, पुलिस पर लगाया ये आरोप
एक और चुनाव में मिली जीत तो अमित शाह बोले, 'देशविरोधी ताकतों को युवाओं का…'
एक और चुनाव में मिली जीत तो अमित शाह बोले, 'देशविरोधी ताकतों को युवाओं का…'

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रिजीम चेंज पर BJP का विपक्ष पर हमला, सिब्बल का पलटवार- 'सत्ता परिवर्तन कांग्रेस...'
रिजीम चेंज पर BJP का विपक्ष पर हमला, सिब्बल का पलटवार- 'सत्ता परिवर्तन कांग्रेस...'
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये हॉरर फिल्म अब OTT पर फैलाएगी दशहत, जानें- कब और कहां देखें?
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां देखें?
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
'अपराध कैसे...', अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, पुलिस पर लगाया ये आरोप
'अपराध कैसे...', अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, पुलिस पर लगाया ये आरोप
Water Tank Cleaning: टंकी साफ करने के बाद भी पानी से आती है बदबू? जानें असली वजह
टंकी साफ करने के बाद भी पानी से आती है बदबू? जानें असली वजह
सोयाबीन किसानों को राहत, भावांतर योजना में रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी
सोयाबीन किसानों को राहत, भावांतर योजना में रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी
Embed widget