एक्सप्लोरर

Tamil Nadu Lockdown: तमिलनाडु में 21 जून तक बढ़ाया गया लॉकडाउन, कुछ और रियायतों का हुआ एलान

तमिनाडु में आज कोरोना के 15 हजार 759 नए मामले सामने आए हैं. इसके बाद राज्य में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 23 लाख 24 हजार 597 हो गई है. कोरोना महामारी के चलते शुक्रवार को 378 लोगों की मौत हो गई.

तमिलनाडु में कोरोना संक्रमण के आ रहे नए मामलों को देखते हुए एमके स्टालिन सरकार ने 21 जून तक राज्य में लॉकडाउन को बढ़ाने का फैसला किया है. हालांकि, प्रतिबंधों में कुछ और रियायतों का भी एलान किया गया है. इसके साथ ही, राज्य के 27 जिलों में सरकार संचालित तस्माक दुकानों को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक खोलने की इजाजत दी गई है.

तमिनाडु में आज कोरोना के 15 हजार 759 नए मामले सामने आए हैं. इसके बाद राज्य में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 23 लाख 24 हजार 597 हो गई है. कोरोना महामारी के चलते शुक्रवार को 378 लोगों की मौत हो गई. इसके बाद अब राज्य में कुल कोरोना के एक्टिव केस की संख्या 1 लाख 74 हजार 802 हो गई है. तो वहीं 29 हजार 243 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं.

एक दिन पहले यानी गुरुवार को 16 हजार 813 नए कोरोना के मामले सामने आए हैं, जिनमें आंध्र प्रदेश से वापस आए दो लोग भी शामिल हैं. इसके बाद राज्य में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 23 लाख 8 हजार 838 हो गई थी जबकि 358 लोगों की मौत हुई थी.

गर्भवती परिवारों को मुआवजे का एलान

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने एम्बुलेंस दुर्घटना में जान गंवाने वाली गर्भवती महिला के परिजनों को 5 लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की है. महिला को लेकर जा रही एम्बुलेंस कल्लाकुरिची जिले में गुरुवार को सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गयी थी. मुख्यमंत्री ने इस दुर्घटना में जान गंवाने वाली 23 वर्षीय महिला के दो रिश्तेदारों के परिवारों को भी तीन-तीन लाख रुपये की राहत राशि देने की घोषणा की है.

सोरापट्टू की गर्भवती महिला जयलक्ष्मी को एम्बुलेंस में पुडुपट्टू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से कल्लाकुरिची के सरकारी जनरल अस्पताल ले जाया जा रहा था तभी यह हादसा हुआ. जयलक्ष्मी के साथ एम्बुलेंस में उसकी सास और ननद थी. पुलिस ने बताया कि बृहस्पतिवार तड़के अस्पताल ले जाते वक्त एम्बुलेंस का एक टायर फट गया और चालक वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा जिससे गाड़ी एक पेड़ से टकरायी. जयलक्ष्मी की अस्पताल ले जाते वक्त मौत हो गयी. वह नौ माह की गर्भवती थी.

ये भी पढ़ें: मुकुल रॉय को पद दिए जाने के सवाल पर जानें क्या बोलीं बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा-नारेबाजी, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा-नारेबाजी, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
बांग्लादेश में असुरक्षा के बीच दुर्गोत्सव? शेख हसीना ने जाहिर की चिंता
बांग्लादेश में असुरक्षा के बीच दुर्गोत्सव? शेख हसीना ने जाहिर की चिंता
Live: CP में अभिजीत दीपके का प्रदर्शन का ऐलान, पुलिस बोली- कंट्रोल करने के लिए उठाएंगे कदम
Live: CP में अभिजीत दीपके का प्रदर्शन का ऐलान, पुलिस बोली- कंट्रोल करने के लिए उठाएंगे कदम
'बांग्लादेश जैसा भारत में करना चाहते हैं आंदोलन', BJP बोली- राहुल लोकतंत्र के लिए खतरा
'बांग्लादेश जैसा भारत में करना चाहते हैं आंदोलन', BJP बोली- राहुल लोकतंत्र के लिए खतरा

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को CJI की फटकार, केंद्र-पुलिस को नोटिस, SIR पर SC में सुनवाई की बड़ी बातें
राहुल गांधी को CJI की फटकार, केंद्र-पुलिस को नोटिस, SIR पर SC में सुनवाई की बड़ी बातें
प्रयागराज का कसारी मसारी अब कृष्णपुरी, सीएम योगी ने किया नाम बदलने का ऐलान
प्रयागराज का कसारी मसारी अब कृष्णपुरी, सीएम योगी ने किया नाम बदलने का ऐलान
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
'मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
'मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
'कनाडाई को...', इमरान ख़ान को नोटिस पर उद्धव गुट-CJP का वार, जफर इस्लाम क्या बोले?
'कनाडाई को...', इमरान ख़ान को नोटिस पर उद्धव गुट-CJP का वार, जफर इस्लाम क्या बोले?
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
Embed widget