एक्सप्लोरर

योगी सरकार के 100 दिन : स्वाति सिंह और अपर्णा में आरोप-प्रत्यारोप, 'बियर बार' विवाद की भी हुई चर्चा

लखनऊ : यूपी में योगी सरकार के 100 दिन पूरे होने के अवसर पर आयोजित कार्य़क्रम में तीन खास मेहमानों के बुलाया गया. वे थीं यूपी की मंत्री स्वाति सिंह, मुलायम की बहू अपर्णा यादव और कांग्रेस विधायक अराधना मिश्र. इनकी बातचीत के दौरान सबसे ज्यादा अपराध ही चर्चा में रहा.

ग्राफ बढ़ता हुआ इसलिए दिख रहा है क्योंकि अब एफआईआर दर्ज हो रहीं हैं

मंत्री स्वाति सिंह ने कहा कि अपराध का ग्राफ बढ़ता हुआ इसलिए दिख रहा है क्योंकि अब एफआईआर दर्ज हो रहीं हैं. साथ ही उन्होंने कहा कि 100 दिनों में योगी सरकार ने काफी कुछ कर के दिखा दिया है. तमाम सवालों के बाद उन्होंने यह भी साफ किया कि सरकार 100 दिनों का जश्न नहीं मना रही है.

यादव ने कहा कि 100 दिन में कोई भी आदमी बदलाव नहीं ला सकता है

सपा नेता और मुलायम की बहू अपर्णा यादव ने कहा कि 100 दिन में कोई भी आदमी बदलाव नहीं ला सकता है. उन्होंने कहा कि पांच साल हमने सरकार चलाई. इस दौरान अपराध पर कई अंकुश लगाए गए. उन्होंने कहा कि बच्चियों को पता ही नहीं है कि उनके लिए क्या कानून बना है. साथ ही 100 दिन के काम को बताने के लिए जो खर्च हो रहा है, उसे अपर्णा यादव ने फिजूलखर्ची बताया.

यूपी के दो मंत्रियों ने किया दावा, सरकार ने 100 दिन के सभी 'टारगेट' किए पूरे

यह 100 दिन का आंकड़ा सरकार ने ही तय किया है

कांग्रेस विधायक अराधना मिश्र ने कहा कि 100 दिन को लेकर विपक्ष इसलिए सवाल कर रहा है क्योंकि, योगी सरकार विफल हुई है. यह 100 दिन का आंकड़ा सरकार ने ही तय किया है. ऐसे में यदि इतने दिनों में सरकार पर सवाल उठ रहा है तो इस पर सरकार को ही सफाई देनी होगी. कर्ज माफी को लेकर उन्होंने कहा कि 100 दिन बाद भी अभी योजना अमली रूप में नहीं आई है.

कांग्रेस विधायक ने अपराध को लेकर भी सरकार पर हमला किया

कांग्रेस विधायक ने अपराध को लेकर भी सरकार पर हमला किया. उन्होंने कहा कि सरकार इस पर विफल रही है और अपराध काफी बढ़ा हुआ है. इस पर स्वाती सिंह ने खंडन किया और कहा कि अपराध पर अंकुश लगा है. उन्होंने कहा कि जो भी आंकड़े बढ़ रहे हैं वो इसलिए क्योंकि सभी लोगों की शिकायतें दर्ज की जा रही हैं.

यादव ने कहा कि पुलिस थानों में बिना पैसे लिए रिपोर्ट नहीं लिखी जाती है

रिश्वतखोरी को लेकर सपा नेता अपर्णा यादव ने कहा कि पुलिस थानों में बिना पैसे लिए रिपोर्ट नहीं लिखी जाती है. उन्होंने कहा कि ऐसे में इस स्थिति को दूर करने के लिए प्रय़ास करना होगा. एंटी रोमियो दल का सपा नेता स्वागत किया. हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि इस दल का दुरुपयोग किया गया.

सरकार के 100 दिन पर CM योगी ने दिया 'हिसाब', कहा- गोतस्करों और अवैध बूचड़खाने वालों की 'पूजा' नहीं होगी

अपर्णा यादव ने कहा कि मोदी जी लोकप्रिय प्रधानमंत्री के तौर पर हैं

इस दौरान बातचीत में मुलायम सिंह यादव की बहू अपर्णा यादव ने कहा कि मोदी जी लोकप्रिय प्रधानमंत्री के तौर पर हैं. लेकिन, उनपर जिम्मेदारियों को निभाने का सवाल भी है. यादव ने कहा कि यदि काम नहीं होगा तो फिर कोई 'जय प्रकाश नारायण' जैसा खड़ा होगा. इससे पहले उन्होंने इंदिरा गांधी को सबसे लोकप्रिय पीएम बताया था.

बियर बार  विवाद पर स्वाती सिंह ने रखा अपना मत

बियर बार के विवाद को लेकर स्वाती सिंह ने कहा कि घटना को गलत ढंग से पेश किया गया. उन्होंने कहा कि यूपी की आबकारी नीति अलग है ऐसे में इस तरह की बात संभव ही नहीं थी. लेकिन, उन्होंने साफ किया कि उन्होंने बीयर बार का उद्घाटन नहीं किया था, बल्कि रेस्टोरेंट का किया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिनेत्री हमला मामला: मेमोरी कार्ड तक पहुंच के आरोप पर केरल HC ने सरकार से जवाब मांगा
अभिनेत्री हमला मामला: मेमोरी कार्ड तक पहुंच के आरोप पर केरल HC ने सरकार से जवाब मांगा
KFC, फ्लिपकार्ट और नेस्ले पर गिरी FSSAI की गाज, स्वच्छता में कमी और पैकेट में कीड़े पाए जाने पर हुई कार्रवाई
KFC, फ्लिपकार्ट और नेस्ले पर गिरी FSSAI की गाज, स्वच्छता में कमी और पैकेट में कीड़े पाए जाने पर हुई कार्रवाई
ओमान तट पर US की मनमानी, 4 दिन में तीसरी बार जहाज पर अटैक, भारत ने दूसरी बार अमेरिका को किया समन
ओमान तट पर US की मनमानी, 4 दिन में तीसरी बार जहाज पर अटैक, भारत ने दूसरी बार अमेरिका को किया समन
ममता बनर्जी की बढ़ी मुसीबत, साम्प्रदायिक टिप्पणी को लेकर हेयर स्ट्रीट थाने में एफआईआर
ममता बनर्जी की बढ़ी मुसीबत, साम्प्रदायिक टिप्पणी को लेकर हेयर स्ट्रीट थाने में एफआईआर

वीडियोज

Mannat:😱Vikrant की जिंदगी में हुई Manyata की एंट्री, Mannat के सिंदूर पर मंडराया सौतन का साया #sbs
'है जवानी तो इश्क होना है' में Varun Dhawan की कॉमिक टाइमिंग ने बटोरी वाहवाही
सपना चौधरी ने दर्ज कराया केस, वीर साहू को कोर्ट की सख्त हिदायत
China ने चली चाल! India ने दिखाई आंख! खेल हुआ INTERNATIONAL! |ABPLIVE
Weather Alert: सावधान! आ गया GODZILLA EL-NINO ! भारत पर होगा खतरनाक असर ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर मीनाक्षी नटराजन का पहला रिएक्शन, बोलीं- '48 घंटे तक चुनाव आयोग ने...'
सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर मीनाक्षी नटराजन का पहला रिएक्शन, बोलीं- '48 घंटे तक चुनाव आयोग ने...'
UP चुनाव: INDIA-NDA में सीट बंटवारे की हलचल शुरु, BJP अभी चुप, सहयोगी एक्टिव, सपा-कांग्रेस में मंथन जारी
UP चुनाव: INDIA-NDA में सीट बंटवारे की हलचल शुरु, BJP अभी चुप, सहयोगी एक्टिव, सपा-कांग्रेस में मंथन जारी
Iran-US War: पीस टॉक पर ग्रीन सिग्नल! US ईरान को देगा बड़ा तोहफा, 16 बिलियन डॉलर के फ्रीज फंड को करेगा अनलॉक
पीस टॉक पर ग्रीन सिग्नल! US ईरान को देगा बड़ा तोहफा, 16 बिलियन डॉलर के फ्रीज फंड को करेगा अनलॉक
IND vs AFG: अफगानिस्तान के खिलाफ पहले वनडे में शुभमन गिल रच सकते हैं इतिहास, बनाने होंगे सिर्फ इतने रन
अफगानिस्तान के खिलाफ पहले वनडे में शुभमन गिल रच सकते हैं इतिहास, बनाने होंगे सिर्फ इतने रन
Bharat Bhhagya Viddhaata BO Day 1: कंगना की अदद हिट की हसरत पूरा कर पाएगी 'भारत भाग्य विधाता'? जानें कितने करोड़ से कर सकती है ओपनिंग?
कंगना की 'भारत भाग्य विधाता' कितने करोड़ से कर सकती है ओपनिंग? जानें- प्रीडिक्शन
Explained: ...तो इस वजह से FIFA नहीं खेलती भारतीय टीम! 139वीं रैंकिंग और एशिया में 26वां स्थान, क्या यह वाकई भारत है?
FIFA में क्यों नहीं भारतीय टीम? 139वीं रैंकिंग और एशिया में 26वां स्थान, क्या यह वाकई भारत है?
Petrol-Disel Crisis: पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, इतने लीटर से ज्यादा नहीं खरीद पाएंगे, नियम तोड़ा तो क्या होगा?
पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, इतने लीटर से ज्यादा नहीं खरीद पाएंगे, नियम तोड़ा तो क्या होगा?
राज्यसभा चुनाव में यहां कांग्रेस ने कर दिया कमाल! 4 में से 3 सीटों पर जीती, BJP को मिली सिर्फ 1, पढ़ें विनर लिस्ट
राज्यसभा चुनाव में यहां कांग्रेस ने कर दिया कमाल! 4 में से 3 सीटों पर जीती, BJP को मिली सिर्फ 1, पढ़ें विनर लिस्ट
Embed widget