एक्सप्लोरर

PM Modi and RSS: 'पीएम मोदी यहां आए, अच्छा लगा' प्रधानमंत्री के RSS हेडक्वार्टर आने पर क्या-क्या बोले भैयाजी जोशी

PM Modi and RSS: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार (30 मार्च) को नागपुर स्थित RSS हेडक्वार्टर में थे. प्रधानमंत्री बनने के बाद यह पहली बार था, जब वह यहां आए.

PM Modi and RSS: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुड़ी पड़वा के अवसर पर रविवार (30 मार्च) को RSS हेडक्वार्टर पहुंचे थे. नागपुर स्थित इस मुख्यालय में पीएम मोदी ने RSS के संस्थापकों को श्रद्धांजलि अर्पित की थी. इसके बाद नागपुर में ही उन्होंने माधव नेत्रालय का शिलान्यास किया, जो RSS के दूसरे सरसंघचालक रहे माधव सदाशिव गोलवलकर के नाम पर रखा गया. यहीं पर पीएम मोदी ने देश के लिए RSS के योगदान का देर तक जिक्र किया. 

पीएम मोदी की इस यात्रा को विपक्षी दल दूसरे नजरिए से देख रहे हैं. विपक्षी नेताओं की ओर से बयान आए कि पीएम मोदी और RSS के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है, इसीलिए यह दौरा किया गया. किसी ने कहा कि पीएम मोदी सरसंघचालक मोहन भागवत को मनाने में जुटे हैं तो किसी ने यह भी कहा कि यह लोकसभा में बीजेपी के 240 के भीतर सिमटने का असर है. अब जब RSS नेता और पूर्व सरकार्यवाह सुरेश भैयाजी जोशी से इस बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने क्या-क्या जवाब दिए, यहां पढ़ें...

दूरियों की चर्चा थी?
जब भैयाजी जोशी से पूछा गया कि चर्चा चल रही थी कि संघ से मोदी जी की दूरियां बन गई हैं? तो जवाब मिला, 'कोई दुरियां नहीं हैं. दूरियां तो मीडिया बनाता है.' इसके बाद भैयाजी जोशी ने पीएम मोदी के लंबे समय बाद RSS हेडक्वार्टर आने पर अपनी बात रखी. उन्होंने कहा, 'यहां पीएम मोदी के आने से अच्छा लगा. वह पहले से कई श्रेष्ठ कार्यों को समर्थन करते आए हैं. अच्छा हुआ कि वह माधव नेत्रालय के शिलान्यास के लिए आए. उनके हाथों से यह हुआ. यह प्रकल्प अब बहुत जल्द खड़ा होगा. उनके आने से ही इसकी ऊर्जा बढ़ गई है.'

पीएम मोदी द्वारा RSS को वटवृक्ष कहने पर भैयाजी जोशी ने कहा कि जिन लोगों ने भी RSS की नींव रखी थी, तो बीज वटवृक्ष का डाला था. इसलिए इसका वटवृक्ष बनना तो तय था. 

RSS हेडक्वार्टर आने वाले दूसरे प्रधानमंत्री
पीएम मोदी दूसरे ऐसे प्रधानमंत्री हैं, जो RSS हेडक्वार्टर गए हैं. इससे पहले अटल बिहार वाजपेयी ने बतौर प्रधानमंत्री साल 2000 में यहां का दौरा किया था. गुजरात के मुख्यमंत्री रहते हुए पीएम मोदी कई बार यहां आए. साल 2012, 13 और 14 में उन्होंने बैक टू बैक RSS हेडक्वार्टर के दौरे किए थे.

पीएम मोदी रविवार को RSS हेडक्वार्टर के बाद दीक्षाभूमि भी गए थे. दीक्षाभूमि में ही डॉ. भीमराव आंबेडकर ने साल 1956 में अपने हजारों अनुयायियों के साथ बौद्ध धर्म की दीक्षा ली थी. पीएम मोदी ने यहां बाबा साहेब आंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित की.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मेरी नीतियों के केंद्र में युवा', चिन्मय मिशन के कार्यक्रम में बोले PM मोदी
'मेरी नीतियों के केंद्र में युवा', चिन्मय मिशन के कार्यक्रम में बोले PM मोदी
'चीन से टकराव', ITBP डीजी का बयान सुन कांग्रेस आगबबूला, 'किस तरह का राष्ट्रवाद? जवाब दीजिए'
'चीन से टकराव', ITBP डीजी का बयान सुन कांग्रेस आगबबूला, 'किस तरह का राष्ट्रवाद? जवाब दीजिए'
'न सिस्टर को पता है और न...', राहुल गांधी-प्रियंका गांधी पर BJP का बड़ा हमला
'न सिस्टर को पता है और न...', राहुल गांधी-प्रियंका गांधी पर BJP का बड़ा हमला
कर्नाटक में फॉर्म-6 के कितने आवेदन खारिज हुए? सामने आए आंकड़े
कर्नाटक में फॉर्म-6 के कितने आवेदन खारिज हुए? सामने आए आंकड़े

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'न सिस्टर को पता है और न...', राहुल गांधी-प्रियंका गांधी पर BJP का बड़ा हमला
'न सिस्टर को पता है और न...', राहुल गांधी-प्रियंका गांधी पर BJP का बड़ा हमला
परविंदर झोटा मर्डर: पंजाब विधानसभा में दूरे दिन भी हंगामा, 10 दिन बाद भी पोस्टमार्टम नहीं
परविंदर झोटा मर्डर: पंजाब विधानसभा में दूरे दिन भी हंगामा, 10 दिन बाद भी पोस्टमार्टम नहीं
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
Udta Teer X Review: ट्विस्ट और कॉमेडी से भरी है आयुष्मान-सारा की 'उड़ता तीर', लोग बोले- 'कंप्लीट फैमिली एंटरटेरन'
आयुष्मान-सारा की 'उड़ता तीर' लोगों को कैसी लगी? जानें- सोशल मीडिया रिव्यू
साउथ अफ्रीका की जीत से WTC पॉइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया को नुकसान, जानें कहां है भारत
साउथ अफ्रीका की जीत से WTC पॉइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया को नुकसान, जानें कहां है भारत
'पाकिस्तान ने करगिल में मारे गए अपने सैनिकों के शव...' UN में भारत ने लगाई लताड़
'पाकिस्तान ने करगिल में मारे गए अपने सैनिकों के शव...' UN में भारत ने लगाई लताड़
बिहार MLC चुनाव: पुलिस हिरासत में छोटू सिंह, PK के कैंडिडेट के हैं समर्थक
बिहार MLC चुनाव: पुलिस हिरासत में छोटू सिंह, PK के कैंडिडेट के हैं समर्थक
यूपी में पशुओं का बीमा कराना हुआ आसान, प्रीमियम का 85% देगी सरकार
यूपी में पशुओं का बीमा कराना हुआ आसान, प्रीमियम का 85% देगी सरकार
Embed widget