एक्सप्लोरर

Hate Speech Case: योगी आदित्यनाथ को SC से बड़ी राहत, भड़काऊ भाषण मामले में नहीं चलेगा केस

Yogi Adityanath: याचिकाकर्ता परवेज़ परवाज़ का कहना था कि तत्कालीन सांसद योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) के भाषण के बाद 2007 में गोरखपुर (Gorakhpur) में दंगा हुआ.

SC on Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) को आज सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) से राहत मिली है. चीफ जस्टिस एनवी रमना (CJI NV Ramana) की अध्यक्षता वाली बेंच ने योगी आदित्यनाथ के खिलाफ भड़काऊ भाषण देने के आरोप में मुकदमा चलाने की अनुमति देने से मना कर दिया. 2007 में गोरखपुर में दिए गए भाषण से जुड़े इस मामले में राज्य सरकार ने मई 2017 में मुकदमे की अनुमति से मना किया था. 2018 में इलाहाबाद हाईकोर्ट भी इसे सही ठहरा चुका है.

याचिकाकर्ता परवेज़ परवाज़ का कहना था कि तत्कालीन सांसद योगी आदित्यनाथ के भाषण के बाद 2007 में गोरखपुर में दंगा हुआ. इसमें कई लोगों की जान गई. 2008 में दर्ज एफआईआर की राज्य सीआईडी ने कई साल तक जांच की. उसने 2015 में राज्य सरकार से मुकदमा चलाने की अनुमति मांगी. 

सुप्रीम कोर्ट से योगी को राहत

मई 2017 में राज्य सरकार ने इससे मना कर दिया. जब राज्य सरकार ने मुकदमा चलाने की अनुमति देने से मना किया, तब तक योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री बन चुके थे. ऐसे में अधिकारियों की तरफ से लिया गया यह फैसला दबाव में लिया गया हो सकता है. योगी के लिए पेश वरिष्ठ वकील मुकुल रोहतगी ने कहा था कि असल में बात को इसलिए लंबा खींचा जा रहा है क्योंकि योगी अब मुख्यमंत्री बन चुके हैं.

वकील मुकुल रोहतगी ने क्या कहा था?

वरिष्ठ वकील मुकुल रोहतगी ने कहा था कि कई साल जांच के बाद सीआईडी को तथ्य नहीं मिले. उस दौरान राज्य में दूसरी पार्टियों की सरकार थी. 2017 में राज्य के कानून विभाग और गृह विभाग ने मुकदमा चलाने की अनुमति देने से मना किया. तब उसकी वजह भी यही थी कि पुलिस के पास मुकदमें के लायक पर्याप्त सबूत नहीं हैं. इसे पहले निचली अदालत और 2018 में हाईकोर्ट भी मान चुके हैं. 

क्या भविष्य में हो सकती है सुनवाई?

सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने यूपी सरकार के आदेश और इलाहाबाद हाईकोर्ट (Allahabad HC) के फैसले को सही ठहराते हुए मामले का निपटारा कर दिया. हालांकि, कोर्ट ने कहा है कि याचिका में राज्य सरकार की शक्ति को लेकर जो कानूनी प्रश्न उठाए गए हैं, उन्हें खुला रखा जा रहा है. यानी भविष्य में सुप्रीम कोर्ट मुकदमे की अनुमति देने से जुड़े केंद्र और राज्य सरकारों की शक्ति पर सुनवाई कर सकता है. यहां यह साफ करना जरूरी है कि सुप्रीम कोर्ट की तरफ से कानूनी सवाल जीवित रखने का योगी आदित्यनाथ के खिलाफ मौजूदा मामले पर कोई असर नहीं पड़ेगा. अब यह मामला बंद माना जाएगा.

ये भी पढ़ें:

चुनाव में 'फ्री योजनाओं' की घोषणाओं पर रोक की मांग, सुप्रीम कोर्ट ने तीन सदस्यीय बेंच को भेजा मामला

Ghulam Nabi Azad: चार प्रधानमंत्रियों के साथ किया काम, मनमोहन कैबिनेट में रहे मंत्री, JK के बने CM, मोदी दौर में मिला पद्म भूषण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वियतनाम से 15 भारतीय नागरिकों के शव लेकर मुंबई पहुंचा विमान, नाव डूबने से गई थी जान
वियतनाम से 15 भारतीय नागरिकों के शव लेकर मुंबई पहुंचा विमान, नाव डूबने से गई थी जान
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बोलीं- ‘दो दिन ज्यादा बीत गए, पर अभी तक...'
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बोलीं- ‘दो दिन ज्यादा बीत गए, पर अभी तक...'
यूपी-बिहार से लेकर दिल्ली तक, अब बारिश होगी या नहीं? मौसम विभाग की नई भविष्यवाणी चौंकाने वाली
यूपी-बिहार से लेकर दिल्ली तक, अब बारिश होगी या नहीं? मौसम विभाग की नई भविष्यवाणी चौंकाने वाली
भारत-नेपाल सीमा पर SSB ने अमेरिकी नागरिक को पकड़ा, बिना वैध कागजात नेपाल में घुसने की कर रहा था कोशिश
भारत-नेपाल सीमा पर SSB ने अमेरिकी नागरिक को पकड़ा, बिना वैध कागजात नेपाल में घुसने की कर रहा था कोशिश

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UNSC का फिर अस्थायी सदस्य बनेगा भारत? इस देश के साथ होगा मुकाबला, एस जयशंकर ने शुरू किया प्रचार
UNSC का फिर अस्थायी सदस्य बनेगा भारत? इस देश के साथ होगा मुकाबला, एस जयशंकर ने शुरू किया प्रचार
जयपुर: 18 गर्भवती महिलाओं की मौत पर मुस्कुराए स्वास्थ्य मंत्री? प्रेस कांफ्रेंस में बोले- 'ब्रेक के बाद देंगे जवाब'
जयपुर: 18 गर्भवती महिलाओं की मौत पर मुस्कुराए स्वास्थ्य मंत्री? बोले- 'ब्रेक के बाद देंगे जवाब'
भारत ने कर दिया अमेरिका संग ट्रेड डील से इनकार? ट्रंप के दूत सर्जियो गोर ने दिया इसका जवाब
भारत ने कर दिया अमेरिका संग ट्रेड डील से इनकार? ट्रंप के दूत सर्जियो गोर ने दिया इसका जवाब
Welcome To The Jungle BO Day 18: 'वेलकम टू द जंगल' तीसरे मंडे हुई फुस्स, 18वें दिन लाखों में सिमटी कमाई, जानें- टोटल कलेक्शन
वेलकम टू द जंगल' तीसरे मंडे हुई फुस्स, 18वें दिन लाखों में सिमटी कमाई, जानें- टोटल कलेक्शन
सूर्यकुमार यादव की वापसी पर आया बड़ा अपडेट, BCCI सूत्र का टीम इंडिया में उनकी वापसी पर बड़ा खुलासा
सूर्यकुमार यादव की वापसी पर आया बड़ा अपडेट, BCCI सूत्र का टीम इंडिया में उनकी वापसी पर बड़ा खुलासा
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बोलीं- ‘दो दिन ज्यादा बीत गए, पर अभी तक...'
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बोलीं- ‘दो दिन ज्यादा बीत गए, पर अभी तक...'
Rats In House: क्या चूहों ने कर दिया है नाक में दम? देखें बिना जहर के घर से बाहर खदेड़ने की जादुई ट्रिक
क्या चूहों ने कर दिया है नाक में दम? देखें बिना जहर के घर से बाहर खदेड़ने की जादुई ट्रिक
हर महीने खूब बिक रही Maruti की ये हाइब्रिड कार, अब कंपनी दे रही 2 लाख का डिस्काउंट
हर महीने खूब बिक रही Maruti की ये हाइब्रिड कार, अब कंपनी दे रही 2 लाख का डिस्काउंट
Embed widget