एक्सप्लोरर

Supreme Court On Patanjali: ‘आप इतने भी मासूम नहीं, मांगें माफी’, सुप्रीम कोर्ट ने बाबा रामदेव को लगाई फटकार

Supreme Court On Baba Ramdev: भ्रामक विज्ञापन के मामले में बाबा रामदेव और आचार्य बालकृष्ण को सुप्रीम कोर्ट ने एक हफ्ते के अंदर माफी मांगने का निर्देश दिया है. दोनों ने कोर्ट में माफी भी मांगी है.

Supreme Court On Patanjali Advertisement: पतंजलि के भ्रामक विज्ञापन के मामले में बाबा रामदेव और आचार्य बालकृष्णन की मुश्किलें बढ़ गई हैं. सुप्रीम कोर्ट ने इन्हें एक हफ्ते के अंदर सार्वजनिक तौर पर माफी मांगने का आदेश दिया है.

साथ ही तीखी टिप्पणी करते हुए कहा है कि आप इतने भी निर्दोष नहीं हैं. सुप्रीम कोर्ट ने मामले में अगली सुनवाई के लिए 23 अप्रैल की तारीख मुकर्रर की है. इसके भीतर आचार्य बालकृष्णन और स्वामी रामदेव को सार्वजनिक तौर पर प्रदेशवासियों से माफी मांगनी होगी. न्यायाधीश हिमा कोहली और जस्टिस अमानतुल्लाह की खंडपीठ ने दोनों को फटकार लगाई है.

रामदेव और आचार्य बालकृष्ण ने कोर्ट में मांगी माफी 

इस मामले में भ्रामक विज्ञापन के लिए रामदेव ने कोर्ट में माफी मांगते हुए सफाई भी दी. उन्होंने कहा, "मैं बस इतना कहना चाहता हूं कि हमसे जो भूल हुई है उसके लिए हमने बिना शर्त माफी मांगी है. उस समय हमने जो किया वह सही नहीं था, ऐसा काम के उत्साह में हो गया. हम भविष्य में इसे ध्यान में रखेंगे." 

सुनवाई के दौरान कोर्ट में उपस्थित रहे आचार्य बालकृष्ण और रामदेव

मंगलवार (15 अप्रैल) को हुई सुनवाई के दौरान भी पतंजलि आयुर्वेद के सह-संस्थापक रामदेव और प्रबंध निदेशक आचार्य बालकृष्ण मौजूद रहे. पतंजलि के वकील ने कोर्ट से कहा कि वह सार्वजनिक रूप से माफी मांगने को तैयार हैं. जिस पर कोर्ट ने कहा कि हम बाबा रामदेव को सुनना चाहते हैं. कोर्ट ने उनके "गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार" के लिए भी उनकी आलोचना की.

जस्टिस हिमा कोहली ने बाबा रामदेव से सवाल किया की क्या आपने जो कुछ किया है वह सही है? जिसपर बाबा रामदेव ने जवाब दिया, "हमसे जो भूल हुई है उसके लिए हमने बिना शर्त माफी मांगी है. उस समय हमने जो किया वह सही नहीं था." हालांकि, पीठ ने कहा कि "कानून सभी के लिए समान है. क्या आप जानते हैं कि आप लाइलाज बीमारियों के बारे में विज्ञापन नहीं कर सकते?"

सुप्रीम कोर्ट ने बाबा रामदेव से क्या कहा?

उन्होंने रामदेव को भ्रामक प्रचार के लिए फटकार लगाते हुए कहा कि, आपने क्या सोचा कि आप प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे और प्रचार करेंगे? जिस चीज का आप प्रचार कर रहे हैं, हमारी संस्कृति में ऐसी कई चीजें हैं. लोग अपने इलाज के लिए हमेशा ऐलोपैथी नहीं घरेलू नुस्खे भी इस्तेमाल करते हैं. आप अपने प्रोडक्ट को बेहतर बताते हैं और दूसरे को रद्दी बता रहे हैं.

इस पर रामदेव ने जवाब दिया कि, "हमारा इरादा किसी भी तरीके को रद्द करने का नहीं था. आयुर्वेद को रिसर्च बेस्ड एविडेंस के लिए तथ्य पर लाने के लिए पतंजलि ने 5 हजार से ज्यादा रिसर्च किए हैं." बता दें कि पतंजलि के विज्ञापन में कई लाइलाज बीमारियों के इलाज का दावा किया गया था, जिसके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में मामला चल रहा है.

ये भी पढ़ें:Home Ministry Fire: गृह मंत्रालय की दूसरी मंजिल पर लगी आग, जेरॉक्स मशीन, कम्प्यूटर और दस्तावेज जले

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी से संपर्क का मामला, महाराष्ट्र में ATS की बड़ी कार्रवाई, 150 से ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी
पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी से संपर्क का मामला, महाराष्ट्र में ATS की बड़ी कार्रवाई, 150 से ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी
Ram Temple Donation Scam: राम मंदिर चढ़ावा चोरी का मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, CBI जांच की मांग पर होगी अहम सुनवाई
राम मंदिर चढ़ावा चोरी का मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, CBI जांच की मांग पर होगी अहम सुनवाई
Monsoon Update: बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
TMC Crisis: 'लोग ईंट-पत्थर नहीं फेंक रहे...', बंगाल में अंडा अटैक की घटनाओं पर बोली BJP, हाईकोर्ट पहुंचा मामला
'लोग ईंट-पत्थर नहीं फेंक रहे...', बंगाल में अंडा अटैक की घटनाओं पर बोली BJP, हाईकोर्ट पहुंचा मामला

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
Monsoon Update: बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
Ethanol News: पंपों पर क्यों नहीं मिल रहा शुद्ध पेट्रोल? सरकार ने E20 पर समझाया गणित, कीमत और पुरानी गाड़ियों पर दिए जवाब
पंपों पर क्यों नहीं मिल रहा शुद्ध पेट्रोल? सरकार ने E20 पर समझाया गणित, कीमत और पुरानी गाड़ियों पर दिए जवाब
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
Explained: अमेरिका से इजरायल पहुंचा, फिर तुर्किये की झोली में आया F-35 फाइटर जेट! ट्रंप की डील से नेतन्याहू परेशान क्यों?
US से इजरायल पहुंचा, फिर तुर्किये की झोली में आया F-35! ट्रंप की डील से नेतन्याहू परेशान क्यों?
Big Bash League: चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
Embed widget