एक्सप्लोरर

Supertech Twin Tower: 21 अगस्त को जमिंदोज हो जाएगा सुपरटेक ट्विन टावर, नोएडा विकास प्राधिकरण ने लिया फैसला

Supertech Twin Tower Demolition: नोएडा के एमराल्ड कोर्ट परिसर में बने ट्विन टावर को 21 अगस्त के दिन गिरा दिया जाएगा. इसके लिए 3 हजार किलो से ज्यादा बारूद का इस्तेमाल किया जा सकता है.

Supertech Twin Tower: रियल्टी डेवलपर सुपरटेक के नोएडा में एमराल्ड कोर्ट परिसर में बने ट्विन टावर को गिराने का काम तेज हो गया है. नोएडा प्राधिकरण के अनुसार सुपरटेक के आवासीय टावर एपेक्स और सियेन को 21 अगस्त के दिन जमिंदोज कर दिया जाएगा. मंगलवार को न्यू ओखला औद्योगिक विकास प्राधिकरण की बैठक में इस इमारत को गिराए जाने को लेकर पूरा प्लान तैयार कर लिया गया है.

इससे पहले सुप्रीम कोर्ट के अदेशानुसार सुपरटेक के एमराल्ड कोर्ट परिसर में बने ट्विन टावरों को 22 मई तक गिराए जाने के आदेश दिए गए थे. जिसके बाद बिल्डर और एजेंसी ने सुप्रीम कोर्ट से इसे गिराए जाने के लिए तैयारी पूरी करने के लिए अतिरिक्त समय की मांग की गई थी. जिसके बाद 17 मई को सुप्रीम कोर्ट ने 3 महीने का समय देते हुए इन टावरों को 28 अगस्त 2022 तक ध्वस्त किए जाने के आदेश दिए थे.

3 हजार किलो से ज्यादा बारूद का होगा इस्तेमाल

फिलहाल इमारत को गिराए जाने का काम तेजी से चल रहा है. जिसमें अब टावरों को धमाके से गिराए जाने के लिए बारूद लगाए जाने के लिए ड्रिल के जरिए छेद किए जाने का काम किया जा रहा है. इमारत को जमींदोज करने के लिए तकरीबन 3400 किलो बारूद लगने की आशंका जताई जा रही है. वहीं इमारत में कुल 10 हजार जगहों पर छेद किया जा रहा है.

प्रदूषण नियंत्रण पर भी रहेगी नजर

ट्विन टावरों को जमींदोज करने की प्रक्रिया को अंतिम रूप देने के लिए नोएडा प्राधिकरण ने मंगलवार को सभी स्टेकहोल्डर्स के साथ बैठक की है. प्राधिकरण का कहना है कि इमारतों को गिराए जाने से पहले इसका ऑडिट होगा और 30 जून तक एडिफिस इंजीनियरिंग की ओर से एक रिपोर्ट सीबीआरआई को सौंप दी जाएगी.

प्राधिकरण ने इसके साथ ही कहा है कि कंपनी एक योजना बनाकर यूपी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को भी सौंपेगी जिसमें ट्विन टावरों को गिराए जाने के बाद हुए कचरे के निपटान की प्रक्रिया का उल्लेख करेगी. बता दें कि एडिफिस इंजीनियरिंग ने इमारतों को गिराए जाने से होने वाले किसी भी नुकसान को कवर करने के लिए 100 करोड़ रुपये का बीमा किया है. वहीं दोनों इमारतों में कुल मिलाकर 915 अपार्टमेंट और 21 दुकानें हैं.

इसे भी पढ़ेंः
Jammu Kashmir: जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों का एक्शन, 24 घंटे में 3 एनकाउंटर, मार गिराए 4 आतंकी

Army Recruitment: सेना में भर्ती के लिए इंतजार कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी, कल 'अग्निपथ योजना' को मिल सकती है मंजूरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश! पुलिस में शिकायत
ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश! पुलिस में शिकायत
जोरहाट: मोर्टार जैसा संदिग्ध विस्फोटक से हड़कंप, द्वितीय विश्वयुद्ध के दौर का होने का शक
जोरहाट: मोर्टार जैसा संदिग्ध विस्फोटक से हड़कंप, द्वितीय विश्वयुद्ध के दौर का होने का शक

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget