एक्सप्लोरर

16 अगस्त को खुलेगा पुरी का जगन्नाथ मंदिर, दर्शन से पहले जान लीजिए जरूरी जानकारी

23 अगस्त से मंदिर सभी श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया जाएगा. मंदिर प्रशासन के अनुसार भीड़ पर नियंत्रण के लिए मंदिर शनिवार और रविवार को बंद रखा जाएगा.

श्रद्धालुओं को अब जल्द ही पुरी के विश्व प्रसिद्ध जगन्नाथ मंदिर का दर्शन होने लगेगा. 16 अगस्त से मंदिर को धीर-धीरे श्रद्धालुओं के लिए खोला जा रहा है. मंदिर प्रशासन ने कहा है कि मंदिर में भगवान के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं को भौतिक दूरी के साथ कोविड गाइडलाइन का पालन करना होगा. श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन (SJTA) का कहना है कि 23 अगस्त से मंदिर को सभी श्रद्धालुओं के लिए पूरी तरह खोल दिया जाएगा. हालांकि 12 अगस्त से 13 अगस्त के बीच मंदिर के सेवक के परिवारों को भगवान के दर्शन की अनुमति होगी. दर्शन का समय सभी दिन सुबह सात बजे से शाम सात बजे तक होगा. वहीं पुरी नगर पालिका क्षेत्र के निवासियों को 16 से 20 अगस्त तक भगवान के दर्शन के लिए प्रवेश की अनुमति दी जाएगी.

वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट और RTPCR निगेटिव जरूरी
मंदिर में दर्शन के लिए रिपोर्ट की जरूरत पड़ेगी. इन दोनों की गैरमौजूदगी में मंदिर के अंदर प्रवेश नहीं मिलेगा. जगन्नाथ मंदिर प्रशासन (एसजेटीए) ने बुधवार को विभिन्न श्रेणियों लोगों के लिए मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) जारी की. एसजेटीए ने सेवादारों के परिवारों, पुरी के स्थानीय निवासियों और राज्य के अंदर और बाहरी सभी श्रद्धालुओं के लिए एसओपी जारी किया है. एसजेटीए को संबंधित पक्षों के साथ परामर्श करके और कोविड सुरक्षा नियमों का अनुपालन करते हुए मंदिर को दर्शन के लिए खोलने पर फैसला करने का निर्देश दिया गया था. 

सप्ताहांत को बंद रहेगा मंदिर
एसजेटीए के मुख्य प्रशासक कृष्ण कुमार ने कहा कि दर्शन का समय सभी दिन सुबह सात बजे से शाम सात बजे तक होगा. हालांकि, कोरोना वायरस को लेकर संक्रमणरोधन और मंदिर परिसर की सफाई के लिये सभी शनिवार और रविवार को मंदिर सार्वजनिक दर्शन के लिए बंद रहेगा. कोरोना संक्रमण में किसी भी वृद्धि से बचने के लिए मंदिर प्रमुख उत्सव के अवसरों पर भी बंद रहेगा. मंदिर 30 अगस्त (जन्माष्टमी) और 10 सितंबर (श्री गणेश चतुर्थी) को बंद रहेगा. कुमार ने कहा, अक्टूबर में या आवश्यकतानुसार स्थिति की फिर से समीक्षा की जाएगी. अधिसूचना में कहा गया है कि दर्शन के दौरान श्रद्धालुओं को मंदिर के अंदर और बाहर पूरे समय मास्क लगाना, प्रवेश से पहले हाथों को सैनिटाइज करना और भौतिक दूरी जैसे दिशानिर्देशों को पालन करना होगा.

ये भी पढ़ें-

EOS-03 Launch: इसरो ने अर्थ ऑब्जर्वेशन सैटेलाइट को किया सफलतापूर्वक लॉन्च, रखेगा दुश्मन देशों की हर गतिविधि पर नजर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज ‘आत्मनिर्भर नारीशक्ति से संवाद’ में लेंगे हिस्सा, समूहों की महिला सदस्यों से करेंगे बातचीत

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हमारे विधायकों को दिया गया 20-30 करोड़ का ऑफर', उमर अब्दुल्ला के दावे पर आया BJP का रिएक्शन
'हमारे विधायकों को दिया गया 20-30 करोड़ का ऑफर', उमर अब्दुल्ला के दावे पर आया BJP का रिएक्शन
'कांग्रेस सरकार गुमराह कर रही...', कालेश्वरम प्रोजेक्ट को लेकर तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी और BRS नेता आमने-सामने
'कांग्रेस सरकार गुमराह कर रही...', कालेश्वरम प्रोजेक्ट को लेकर तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी और BRS नेता आमने-सामने
अंबाला पुलिस स्टेशन कार ब्लास्ट केस में NIA की बड़ी कार्रवाई, पाकिस्तानी आतंकी शहजाद भट्टी समेत 8 के खिलाफ चार्जशीट दाखिल
अंबाला पुलिस स्टेशन कार ब्लास्ट केस में NIA की बड़ी कार्रवाई, पाकिस्तानी आतंकी शहजाद भट्टी समेत 8 के खिलाफ चार्जशीट दाखिल
छह हत्याओं में शाबाद CI सस्पेंड! आरोपियों की गिरफ्तारी पर दो लाख रुपये का इनाम
छह हत्याओं में शाबाद CI सस्पेंड! आरोपियों की गिरफ्तारी पर दो लाख रुपये का इनाम

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
यूपी में बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में झमाझम बारिश के आसार; IMD ने जारी किया अपडेट
यूपी में बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में झमाझम बारिश के आसार; IMD ने जारी किया अपडेट
'धमाल 4' आई पसंद तो ओटीटी पर देख डालिए बॉलीवुड की 7 जबरदस्त कॉमेडी फिल्में, नहीं रुकेगी हंसी
'धमाल 4' आई पसंद तो ओटीटी पर देख डालिए बॉलीवुड की 7 जबरदस्त कॉमेडी फिल्में, नहीं रुकेगी हंसी
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
PoK में पाकिस्तान आर्मी की दहशतगर्दी, रेंजर्स ने मस्जिद को भी लूटा, प्रदर्शनकारियों पर अंधाधुंध फायरिंग
PoK में पाकिस्तान आर्मी की दहशतगर्दी, रेंजर्स ने मस्जिद को भी लूटा, प्रदर्शनकारियों पर अंधाधुंध फायरिंग
मूकबधीर को शख्स ने दी लिफ्ट, मदद पाकर भावुक हुआ और कसकर लगाया गले- वीडियो वायरल
मूकबधीर को शख्स ने दी लिफ्ट, मदद पाकर भावुक हुआ और कसकर लगाया गले- वीडियो वायरल
HDMI 2.1, USB-C और Display Port में क्या अंतर, जानें मॉनिटर के लिए कौन-सा होता है बेहतर?
HDMI 2.1, USB-C और Display Port में क्या अंतर, जानें मॉनिटर के लिए कौन-सा होता है बेहतर?
Embed widget