एक्सप्लोरर

EOS-03 Launch: इसरो ने अर्थ ऑब्जर्वेशन सैटेलाइट को किया सफलतापूर्वक लॉन्च, रखेगा दुश्मन देशों की हर गतिविधि पर नजर

EOS-03 Launch: इसरो ने आज सुबह 5 बजकर 43 मिनट पर अर्थ ऑब्जर्वेशन सैटेलाइट (EOS -03) को सफलतापूर्वक लॉन्च कर दिया है. EOS-3 के जरिए भारत दुश्मन की जमीन पर होने वाली हर गतिविधि पर नजर रख सकेगा.

EOS-03 Launch: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने आज सुबह 5 बजकर 43 मिनट पर अर्थ ऑब्जर्वेशन सैटेलाइट (EOS -03) को सफलतापूर्वक लॉन्च कर दिया है. आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन स्पेस सेंटर से जियोसिंक्रोनस सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल (जीएसएलवी) के जरिये ये सैटेलाइट लॉन्च की गई. चक्रवात, तूफान और बादलों के फटने जैसी प्राकृतिक आपदाओं को मॉनिटर करने में ये सैटेलाइट मदद करेगी. साथ ही इसकी मदद से भारत को दुश्मन की जमीन पर होने वाली हर गतिविधि पर नजर रखने में भी मदद मिलेगी. 

इसरो के अनुसार, "इस जीएसएलवी फ़्लाइट में पहली बार एक 4 मीटर डायमीटर का पेलोड भी भेजा गया है." EOS -03 एक स्टेट ऑफ आर्ट अर्थ ऑब्जर्वेशन सैटेलाइट है जिसे जीएसएलवी F-10 अंतरिक्ष के जियोसिंक्रोनस ट्रांसफर ऑर्बिट में स्थापित करेगा. इसके बाद ये सैटेलाइट खुद के onboard propulsion system की मदद से जियोस्टेशनरी ऑर्बिट तक पहुंचेगा. इस लॉन्च के लिए उल्टी गिनती बुधवार सुबह 03.43 को शुरू हुई.

पिछले कुछ समय से टलता आ रहा था लॉन्च

इस अर्थ ऑब्जर्वेशन सैटेलाइट का नाम GiSAT-1 है. लेकिन इसका कोड नेम EOS-03 दिया गया है. इस साल 28 मार्च को इसका लॉन्च होना था लेकिन तकनीकी गड़बड़ी के चलते इसे टाल दिया गया था. इसके बाद अप्रैल और मई में भी कोविड-19 की दूसरी लहर के चलते इसे लॉन्च नहीं किया जा सका था.

EOS-3 को कहा जाता है स्पाई सैटेलाइट 

EOS-3 के जरिए भारत दुश्मन की जमीन पर होने वाली हर गतिविधि पर नजर रख सकेगा. खासकर चीन और पाकिस्तान की सीमाओं पर भी नजर रखने में यह सैटेलाइट मिलिट्री इंटेलिजेंस के लिए काफी कारगर साबित होगा. यहीं कारण है कि इसे स्पाई सैटेलाइट या आई इन द स्काई कहा जा रहा है. इसके अलावा ये सैटेलाइट कृषि, जंगल, मिनरेलॉजी, आपदा से पहले सूचना देना, क्लाउड प्रॉपर्टीज, बर्फ, ग्लेशियर समेत समुद्र की निगरानी करना या किसी भी तरह के फॉरेस्ट के लिए रियल-टाइम मॉनिटरिंग करेगा.

ये सैटेलाइट 10 साल तक देश को अपनी सेवा देगा. यह उपग्रह सिर्फ दिन में ही नहीं बल्कि रात में भी इन्फ्रारेड तस्वीरें ले सकेगा. इस सैटेलाइट में तीन कैमरे लगे हैं. पहला मल्टी स्पेक्ट्रल विजिबल एंड नीयर-इंफ्रारेड (6 बैंड्स), दूसरा हाइपर-स्पेक्ट्रल विजिबल एंड नीयर-इंफ्रारेड (158 बैंड्स) और तीसरा हाइपर-स्पेक्ट्रल शॉर्ट वेव-इंफ्रारेड (256 बैंड्स). 2268 किलोग्राम वजनी EOS-3 सैटेलाइट अब तक का भारत का सबसे भारी अर्थ ऑब्जरवेशन सैटेलाइट होगा.

यह भी पढ़ें 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज ‘आत्मनिर्भर नारीशक्ति से संवाद’ में लेंगे हिस्सा, समूहों की महिला सदस्यों से करेंगे बातचीत

India Monsoon Update: देश में अगले कुछ दिन हल्की रहेगी बारिश की रफ्तार, 16 अगस्त से आएगी तेजी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

4300 किमी की रफ्तार, पलक झपकते ही काम तमाम; ब्रह्मोस-NG की रेंज में पाकिस्तान के कितने शहर?
4300 किमी की रफ्तार, पलक झपकते ही काम तमाम; ब्रह्मोस-NG की रेंज में पाकिस्तान के कितने शहर?
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
'तिहाड़ का खाना मसालेदार', आतंकियों को ट्रेनिंग देने वाले अमेरिकी कैदी ने कहा- 'मछली, चिकन और ऑलिव आॉयल चाहिए'
'तिहाड़ का खाना मसालेदार', आतंकियों को ट्रेनिंग देने वाले अमेरिकी कैदी ने कहा- 'मछली, चिकन और ऑलिव आॉयल चाहिए'

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
France vs Morocco: एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
Termite Prevention: क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
Embed widget