एक्सप्लोरर

Hyd-Ayodhya Flight: क्या राम मंदिर नहीं जा रहे लोग? अयोध्या के लिए फ्लाइट्स कर दी गईं रद्द, वजह हैरान करने वाली

Hyderabad Ayodhya Flight Canceled: एयरलाइन कंपनी स्पाइसजेट ने यात्रियों की डिमांड कम होने के कारण फ्लाइट सेवा शुरू होने के दो महीने बाद ही बंद कर दी.

Hyderabad Ayodhya Flight Canceled: एयरलाइन कंपनी स्पाइसजेट ने हैदराबाद से अयोध्या के लिए अपनी डायरेक्ट फ्लाइट की उड़ाने रोक दी हैं. स्पाइसजेट ने यात्रियों की डिमांड कम होने के कारण फ्लाइट सेवा शुरू होने के दो महीने बाद ही बंद कर दी. इन फ्लाइट्स सेवाओं की शुरुआत अप्रैल की शुरुआत में हुई थी. हैदराबाद से अयोध्या के लिए सप्ताह में तीन बार फ्लाइट की उड़ाने शुरू की गई थी. 

एयरलाइन कंपनी स्पाइसजेट के स्पोकपर्सन ने बताया कि फ्लाइट बंद करने के पीछे का कारण ये है कि अयोध्या जाने वाले यात्रियों की संख्या में भारी गिरावट आई और इसकी डिमांड काफी कम हो गई थी. यही कारण है कि इस सेवा को बंद कर दिया गया. गुरुग्राम स्थित एयरलाइन ने अपनी आखिरी उड़ान सेवा 1 जून को संचालित की थी.

डिमांड को देखते हुए चलाई जाती है फ्लाइटें

स्पाइसजेट ने हैदराबाद से अयोध्या के लिए तो फ्लाइटों को बंद कर दिया है, लेकिन अयोध्या-चेन्नई मार्ग अभी भी बरकरार है. एयरलाइन के प्रवक्ता ने ये भी बताया कि फ्लाइट्स की उड़ान वाणिज्यिक व्यवहार्यता और यात्रियों की डिमांड तो देखते हुए निर्धारित किया जाता है. उड़ाने पूरी तरह से वाणिज्यिक विचारों और डिमांड को देखते हुए भरी जाती है. 

21 जनवरी को संचालित हुई थी खास फ्लाइट

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए स्पाइसजेट ने 21 जनवरी को एक विशेष उड़ान संचालित की थी, जो कि दिल्ली से थी. पीएम मोदी द्वारा 30 दिसंबर को अयोध्या में महर्षि वाल्मीकि अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन किया गया था. वहीं स्पाइसजेट ने 31 जनवरी को घोषणा की थी कि वह  दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, अहमदाबाद, जयपुर, बेंगलुरु, पटना और दरभंगा सहित आठ शहरों से अयोध्या के लिए नई उड़ानें शुरू कर अपने नेटवर्क का विस्तार कर रहे हैं. 

यह भी पढ़ें- राज ठाकरे की नाराजगी की खबरों के बीच देवेंद्र फडणवीस ने ऐसे दी जन्मदिन की बधाई, जानिए क्या कहा?

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi Protest LIVE: 'अपराधियों जैसा बर्ताव', हिरासत से छूटते ही नेहा बोरा ने दिल्ली पुलिस पर लगाया आरोप
LIVE: 'अपराधियों जैसा बर्ताव', हिरासत से छूटते ही नेहा बोरा ने दिल्ली पुलिस पर लगाया आरोप
'इंटरनेशनल डंका...', ध्रुव राठी का लंदन पहुंचते ही बड़ा ऐलान, बताया क्या है प्लान
'इंटरनेशनल डंका...', ध्रुव राठी का लंदन पहुंचते ही बड़ा ऐलान, बताया क्या है प्लान
अभिजीत दीपके के खिलाफ किन धाराओं में कार्रवाई? पुलिस का अगला कदम क्या, जानें सब कुछ
अभिजीत दीपके के खिलाफ किन धाराओं में कार्रवाई? पुलिस का अगला कदम क्या, जानें
नेहा बोरा आधी रात हिरासत से छूटीं, पुलिस का अभिजीत दीपके के खिलाफ सख्त एक्शन
नेहा बोरा आधी रात हिरासत से छूटीं, पुलिस का अभिजीत दीपके के खिलाफ सख्त एक्शन

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेहा बोरा आधी रात हिरासत से छूटीं, पुलिस का अभिजीत दीपके के खिलाफ सख्त एक्शन
नेहा बोरा आधी रात हिरासत से छूटीं, पुलिस का अभिजीत दीपके के खिलाफ सख्त एक्शन
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये हॉरर फिल्म अब OTT पर फैलाएगी दशहत, जानें- कब और कहां देखें?
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां देखें?
NZ टूर के लिए टेस्ट और ODI टीम का ऐलान, 6 बड़ी बातें आई सामने
NZ टूर के लिए टेस्ट और ODI टीम का ऐलान, 6 बड़ी बातें आई सामने
'कहां हैं, कोई अपडेट नहीं...', दीपके की हिरासत पर बोली CJP, पुलिस पर किडनैपिंग का आरोप
'कहां हैं, कोई अपडेट नहीं...', दीपके की हिरासत पर बोली CJP, पुलिस पर किडनैपिंग का आरोप
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
भारत छोड़ने के ख्याल से भावुक हुई विदेशी महिला, मॉल में गरबा देख छलके आंसू
भारत छोड़ने के ख्याल से भावुक हुई विदेशी महिला, मॉल में गरबा देख छलके आंसू
क्या काली बिल्ली के रास्ता काटने पर सच में होता है अपशगुन, जानें क्या है सच?
क्या काली बिल्ली के रास्ता काटने पर सच में होता है अपशगुन, जानें क्या है सच?
Embed widget