एक्सप्लोरर

जेटली ने कहा आंध्र को विशेष राज्य का दर्जा नहीं दे सकते, सोमवार तक NDA छोड़ सकते हैं नायडू

मोदी सरकार में टीडीपी के दो मंत्री हैं. विमान मंत्री अशोक गजपति राजू से जब मीडिया ने सवाल करना चाहा तो वो कार का शीशा बंद कर चलते बने.

नई दिल्ली: चंद्रबाबू नायडू की पार्टी टीडीपी का एनडीए से अलग होना तय है. टीडीपी आंध्र को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग कर रही है लेकिन वित्त मंत्री अरुण जेटली ने आज साफ कर दिया कि आंध्र को विशेष राज्य का दर्जा देना संभव नहीं है. विशेष राज्य से मतलब स्पेशल आर्थिक पैकेज होता है जो हर राज्य को दिया जाना संभव नहीं है.

वित्त मंत्री ने कहा, ''डिवीजन के दौरान आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य देने का वादा किया गया था तब विशेष राज्य का दर्जा देने का प्रावधान होता था. 14वें वित्तीय आयोग की रिपोर्ट आई जो संवैधानिक है, उसमें कहा गया कि ऐसा दर्जा नहीं दिया जा सकता.''

नायडू सोमवार तक कर सकते हैं अलग होने का एलान एबीपी न्यूज को मिली जानकारी के मुताबिक विशेष राज्य का दर्जा ना दिए जाने से नाराज चंद्रबाबू नायडू सोमवार तक एनडीए से अलग होने का एलान कर देंगे. मोदी सरकार में टीडीपी के दो मंत्री हैं. विमान मंत्री अशोक गजपति राजू से जब मीडिया ने सवाल करना चाहा तो वो कार का शीशा बंद कर चलते बने.

टीडीपी के दोनों मंत्री देंगे इस्तीफा, कांग्रेस के साथ जा सकती है पार्टी विज्ञान और तकनीकी राज्य मंत्री वाई एस चौधरी भी टीडीपी के सांसद हैं. खबर है कि दोनों मंत्री मोदी सरकार से इस्तीफा देंगे. चंद्रबाबू नायडू के सांसद 13 मार्च को होने वाले सोनिया गांधी के भोज में भी शामिल हो सकते हैं. यानी 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले एक बार फिर चंद्रबाबू की पार्टी पाला बदलकर कांग्रेस के साथ जा सकती है.

TDP के जाने के बाद YRS कांग्रेस से हाथ मिला सकती है BJP चंद्रबाबू नायडू पहले भी एनडीए से एक बार बाहर जा चुके हैं. चंद्रबाबू नायडू अगर कांग्रेस से हाथ मिलाते हैं तो बीजेपी भी नए विकल्प पर विचार करेगी. नायडू की पार्टी के अलावा वाईएसआर कांग्रेस इस वक्त आंध्र में काफी मजबूत पार्टी है. ऐसे में बीजेपी और वाईएसआर कांग्रेस 2019 के लिए साथ आ सकते हैं.

ये है आंध्र प्रदेश की सीटों का हिसाब 2014 के लोकसभा चुनाव में आंध्र की 25 सीटों में से टीडीपी को 15, वाईएसआर कांग्रेस को 8 और बीजेपी को 2 सीट पर जीत मिली थी. कांग्रेस का न तो लोकसभा में खाता खुला था और ना ही विधानसभा में ही. अब कांग्रेस को साझेदार की तलाश है तो टीडीपी के हटने के बाद बीजेपी को भी मजबूत साथी चाहिए. यानी राज्य में ये दो खेमा बन सकता है.

टीडीपी का साथ छूटने से क्या होगा? 2014 में आंध्र के चुनाव में चार प्लेयर थे. टीडीपी और बीजेपी साथ थी जबकि कांग्रेस और वाईएसआर कांग्रेस अलग अलग थी. 2014 के लोकसभा चुनाव में टीडीपी को 29 फीसदी और बीजेपी को 8.5 फीसदी वोट मिले थे. जबकि वाईएसआर कांग्रेस को भी 29 फीसदी वोट मिले थे और कांग्रेस को यहां 11.5 फीसदी वोट मिले थे.

आंध्र में बीजेपी अकेले किसी का मुकाबला नहीं कर सकती. इसलिए टीडीपी का साथ छूटता है तो वाईएसआर कांग्रेस से इसका गठबंधन तय है. इसका फायदा आंध्र और तेलंगाना दोनों में होगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हर जान की कीमत, अगर जरूरत पड़े तो...' सोनम वांगचुक को लेकर याचिका पर हाईकोर्ट का केंद्र सरकार को निर्देश
'हर जान की कीमत, अगर जरूरत पड़े...' सोनम वांगचुक को लेकर याचिका पर हाईकोर्ट का केंद्र को निर्देश
उत्तर प्रदेश में ED का एक्शन! आतंकी फंडिंग और बांग्लादेशी-रोहिंग्या घुसपैठ नेटवर्क के 13 ठिकानों पर रेड
उत्तर प्रदेश में ED का एक्शन! आतंकी फंडिंग और बांग्लादेशी-रोहिंग्या घुसपैठ नेटवर्क के 13 ठिकानों पर रेड
आज कैसी है सोनम वांगचुक की तबीयत? बोले- 'मुझे अनशन तोड़ने को मत कहिए...'
आज कैसी है सोनम वांगचुक की तबीयत? बोले- 'मुझे अनशन तोड़ने को मत कहिए...'
NEET में 5 लाख की डील, 111 सवाल और कोचिंग कनेक्शन... CBI ने खोली परत-दर-परत साजिश
NEET में 5 लाख की डील, 111 सवाल और कोचिंग कनेक्शन... CBI ने खोली परत-दर-परत साजिश

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दोस्त या दुश्मन... पहले खामेनेई के अंतिम संस्कार में पहुंचा इराक, एक हफ्ते बाद अब ट्रंप से मिला लिया हाथ
दोस्त या दुश्मन... पहले खामेनेई के अंतिम संस्कार में पहुंचा इराक, अब ट्रंप से मिला लिया हाथ
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी के 'बुरे दिन' 2017 के बाद से हुए शुरू, अब क्यों चलेगा बुलडोजर?
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी के 'बुरे दिन' 2017 के बाद से हुए शुरू, अब क्यों चलेगा बुलडोजर?
NEET में 5 लाख की डील, 111 सवाल और कोचिंग कनेक्शन... CBI ने खोली परत-दर-परत साजिश
NEET में 5 लाख की डील, 111 सवाल और कोचिंग कनेक्शन... CBI ने खोली परत-दर-परत साजिश
Haiwaan First Look out: 'हैवानियत अब नहीं रूकेगी...' धांसू है अक्षय-सैफ की 'हैवान' का फर्स्ट लुक, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म
'हैवानियत अब नहीं रूकेगी...' धांसू है अक्षय-सैफ की 'हैवान' का फर्स्ट लुक, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म
गंभीर के फैसलों पर उठे सवाल, आयरलैंड-इंग्लैंड में हार के बाद एबी डिविलियर्स ने टीम इंडिया को सुनाई खरी-खरी
गंभीर के फैसलों पर उठे सवाल, आयरलैंड-इंग्लैंड में हार के बाद एबी डिविलियर्स ने टीम इंडिया को सुनाई खरी-खरी
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
'PM मोदी चंपत राय को बचा रहे...', चढ़ावा चोरी मामले को लेकर बोले शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद
'PM मोदी चंपत राय को बचा रहे...', चढ़ावा चोरी मामले को लेकर बोले शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद
कितने पढ़े-लिखे हैं जंतर-मंतर पर अनशन कर रहे सोनम वांगचुक, कहां से ली है उन्होंने डिग्री?
कितने पढ़े-लिखे हैं जंतर-मंतर पर अनशन कर रहे सोनम वांगचुक, कहां से ली है उन्होंने डिग्री?
Embed widget